फलों के गुण और फायदे

खरबूजे के बीज के फायदे

जाने खरबूजे के बीज के फायदे आपकी सेहत के लिए क्यूंकि यह लाभ करते हैं दिल, पाचन, डायबीटीज, वजन को कम करने आदि में, kharbuje ke beej ke fayde in hindi for health.

खरबूजे में 95 फीसदी पानी के साथ-साथ विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यहीं कारण हैं कि गर्मियों के दिनों में हम इसे काफी पसंद करते हैं। इसमें मौजूद पानी से शरीर को ठंडक और शरीर की जलन दूर होती है। जब खरबूजा हमारे स्वास्थ्य के लिए इतना फायदेमंद है तो सोचिए खरबूजे के बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होगा। जी हाँ, आज हम बात करेंगे खरबूजे के बीज के फायदों के बारे में….

खरबूजे के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। खरबूजे के बीज को सुखाकर भी खाया जाता है। खरबूजे के बीज पाचन शक्ति, डायबिटीज, दिल की सेहत, वजन को कम करने आदि में मददगार होते हैं। आइये जानते हैं खरबूजे के बीज के फायदे के बारे में।

खरबूजे के बीज के फायदे

1. विटामिन से भरपूर खरबूजे का बीज

गर्मियों में पाएं जाने वाले अन्य फलों की तुलना में खरबूजे में अधिक मात्रा में विटामिन ए, सी और ई मौजूद होते हैं। यह विटामिन खरबूजे के साथ-साथ इसके बीजों में भी उच्च मात्रा में पाएं जाते हैं।

2. आँखों के लिए फायदेमंद खरबूजे का बीज

kharbuje ke beej ke fayde for eyes

खरबूजे के बीज में विटामिन की उच्च मात्रा होती है जो हमारी आँखों को स्वस्थ रखने में मददगार होती है। इसलिए खरबूजे का सेवन करने से हमारी आँखे स्वस्थ रहती है।

आंखों को स्वस्थ रखने के घरेलू उपाय

3.प्रोटीन से भरपूर खरबूजे का बीज

खरबूजे के बीज में 3.6 प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है। इतनी मात्रा प्रोटीन की सोया में भी पाई जाती है। यहीं कारण है कि हमें गर्मियों के दिनों में खरबूजे के बीज का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करते हैं।

4. पाचन के लिए

खरबूजे के बीज पाचन के लिए बहुत कारगार होते हैं। यदि आपको कब्ज जैसी समस्या है तब आपको खरबूजे के बीज का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसमें मौजूद मिनरल्स एसिडिटी को खत्म कर देते हैं। जिससे आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर तरीके के साथ कम करती है।

5. डायबीटीज में फायदा देता है खरबूजे का बीज

खरबूजे के बीज के फायदे यह भी हैं, यदि आप डायबिटीज की समस्या ( डायबिटीज के कारण और घरेलू उपचार ) से झुलस रहे हैं तब आपको खरबूजे के बीज सुखाकर खाना शुरू कर देने चाहिए। खरबूजे के बीज टाइप 2 डायबिटीज में बहुत फायदा पहुंचाते हैं। यदि आप खरबूजे के बीज का सेवन नियमित रूप से करेंगे, तो आप इस बीमारी को काफी हद तक रोक सकते हैं।

6. खरबूजे के बीज दिल के लिए बेहतर

दिल को दुरुस्त रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। लेकिन जो लोग शाकाहारी होते हैं उन्हें ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलना मुश्किल होता है। क्योंकि यह मछली के अलावा बहुत ही कम चीजों में पाया जाता है। जो लोग शाकाहारी होते हैं और वो इस तत्व को पाना चाहते हैं तो ऐसे में उन्हें खरबूजे के बीज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खरबूजे के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। ये पोषक तत्व आपके दिल का ख्याल रखता है।

7. खरबूजे के बीज वजन को कम करें

यदि आप अपने अधिक वजन से परेशान है और अपना वजन कम करना चाहते है। तब ऐसे में खरबूजा आपके लिए एक आदर्श जरिया हो सकता है। खरबूजे के बीज में कम मात्रा मे सोडियम पाया जाता है। इसके साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। खरबूजे के बीज में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है।

खरबूजे के बीज खाने का तरीका क्या है ?

खरबूजे के बीज का इस्तेमाल आप मेवे के रूप में कर सकते हैं। आप इसके बीजों को मिठाई या हलवे में भी डाल कर खा सकते हैं। खरबूजे के बीज को भुन कर या ऐसे भी खाया जा सकता है। इसके अलावा सलाद या सब्जी में भी खरबूजे के बीज को मिलाकर आसानी से आप इसका सेवन कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment