हेल्थ टिप्स हिन्दी

एरोबिक्स के फायदे

Aerobics benefits in hindi and how to do areobis.

know all about aerobics benefits in hindi and how to do areobis, विस्तार से जाने एरोबिक्स के फायदे सेहत के लिए और एरोबिक्स कैसे करें।

एरोबिक्स हमारे शरीर के लिए एक फायदेमंद व्यायाम है और इसको करने से हमारा शरीर चुस्त- दुरुस्त रहता है। एरोबिक्स को आप ऐसा व्यायाम कह सकते हो जिसको करने से शरीर में ऑक्सीजन मिलती रहती है, इसलिए सेहत के लिए एरोबिक्स के फायदे महत्वपूर्ण हो जाते हैं । इसमें चलना, दौड़ लगाना, जॉगिंग, नृत्य, साइकिल चलाना, तैराकी आदि शामिल है। जब हम एरोबिक्स करते हैं, तो इसका असर हमारे मस्तिष्क पर भी पड़ता है, जिससे हमारे सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है। इसके साथ जब हम इसे नियमित रूप से करते हैं, तो हम कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। वो भले ही दिल से जुडी हुई बीमारी क्यों न हो, एरोबिक्स की गतिविधियों के कारण ह्रदय, रक्त धमनी और फेफड़ों को ऑक्सीजन युक्त रक्त को कार्य करने वाली मांसपेशियों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। एरोबिक्स से संबंधित व्यायाम करने से शरीर के अतिरिक्त वसा को आसानी से गलाया जा सकता है।

एरोबिक्स के फायदे

एरोबिक्स व्यायाम करने से हमें क्या फायदे मिलते हैं आइये जानते हैं

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

एरोबिक्स के फायदे की बात करें तो, नियमित रूप से एरोबिक्स करने से न केवल हमारे मस्तिष्क की क्रियाशीलता बढ़ती है बल्कि हम पर बढ़ती हुई उम्र का असर होता है वो भी घटता है। इसकी हल्की कसरत करने से जिन लोगों की याददाश्त कमजोर होती है उनकी सोचने समझने की शक्ति बढ़ने लगती है। इसको करने से हमारा दिमाग एक्टिव रहता है, जिसके कारण आप अपना और भी कार्य अच्छे तरीके के साथ कर सकते हैं।
बीमारियों से बचाएं

एरोबिक्स व्यायाम करने से दिल और फेफड़ें मजबूत होते हैं। इसको करने से वसा और कोलेस्ट्रोल की मात्रा पर आसानी से नियन्त्रण पाया जा सकता है। इससे मांसपेशियों में लचीलापन आता है और साथ ही रक्तचाप पर भी नियन्त्रण रहता है।

प्रसन्नचित्त बनता है

जब हम यह व्यायाम करते है तो शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्त्राव होता है, जिससे हमें खुश रहने का एहसास मिलता है। इससे हमें तनाव कम होने का अहसास होता है। एरोबिक्स में की जाने वाली क्रियाओं से हमारी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है तथा इसको करने से हाथ, पैर, कंधे, हिप्स और शरीर के बाकि अंग भी हष्ट पुष्ट रहते हैं, ये एरोबिक्स के फायदे बहुत महत्वपूर्ण हैं। जब हम नियमित रूप से एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं, तो इससे हमारी नींद, मनोदशा और इसके साथ हमारी जीवन शक्ति में भी बहुत ही सुधार आता है।

एरोबिक्स कैसे करते हैं ?

एरोबिक्स को जब हम सही तरीके के साथ करते हैं, तो हमें बहुत एरोबिक्स के फायदे मिलते हैं। तो आइये जानते हैं इसको करने के तरीको के बारे में…

  1.  एरोबिक्स को आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन जब आप सुबह के समय इसको करते हो, तब आपको इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। जब आप अपना वजन कम करना चाहते हो, तो आपको एरोबिक्स में दो दिन से ज्यादा अंतर नहीं रखना चाहिए। अन्यथा आप सप्ताह में कम से कम तीन बार एरोबिक्स व्यायाम कर सकते हो।
  2. इसको करते समय व्यायाम का स्तर न अधिक तीव्र होना चाहिए और न कम।
  3. इसको शुरू में कम से कम बीस मिनट तक करना चाहिए, लेकिन फिर धीरे-धीरे इसको बढाकर एक घंटे तक कर सकते हैं।
  4. जब आप इसको शुरुआत में करते हैं, तब आपको इसमें से ऐसी क्रियाओं को चुनना चाहिए, जिसको करने से आपको मजा आता है, जैसे तैराकी या साईकिल चलाना।
  5. वायरस या श्वास संबंधी संक्रमण होने पर यह व्यायाम नहीं करना चाहिए। व्यायाम के दौरान अगर आप के सीने में दर्द होता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
  6. इसको करते समय हमें अपने कपड़ों का चुनाव सही तरीके के साथ करना चाहिए। हमें ऐसे कपड़े चुनने चाहिए, जिससे हमारी त्वचा को हवा मिलती रहे और शरीर के मूवमेंट में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment