हेल्थ टिप्स हिन्दी

च्युइंग गम चबाने के नुकसान

Chewing gum ill effects on health in hindi.

जाने विस्तार में च्युइंग गम चबाने के नुकसान क्योंकि इससे दांतों में, जबड़ों में, सिरदर्द और एलर्जी आदि में नुकसान होता है, chewing gum ill effects on health.

आप में से बहुत से लोगों ने च्युइंग गम का प्रयोग विभिन्न कारणों से किया होगा। कभी दांतों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए, कभी टाइम पास के तौर पर या कभी साँसों को तरोताज़ा बनाने के लिए लिए। यदि आप च्युइंग गम चबाने के शौकीन है और आपको इसकी लत लग चुकी है, तो च्युइंग गम चबाने के नुकसान के विषय में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

इसमें पाया जाने वाला टाइटेनियम ऑक्साइड एक फ़ूड अडेक्टिव (लत लगा देने वाली वस्तु) के रूप में काम करता है जिसका इस्तेमाल लोगों द्वारा बहुत लम्बे समय तक किया जा रहा है, जिससे इसके नकारात्मक परिणाम सामने आते है, हालाँकि इससे आपकी मृत्यु तो नहीं होगी..लेकिन यह क्या कर सकता है आइए जानते हैं..

च्युइंग गम चबाने के नुकसान

ब्रेड से लेकर च्युइंग गम तक किसी भी चीज़ को खाने की लत खरतनाक हो सकती है। यह आपकी छोटी आंत द्वारा अवशोषित किये जाने वाले पोषक तत्वों की दर में कमी लाती है, साथ ही इससे रोगाणुओं को रोकने की क्षमता में बाधा उत्पन्न होती है। च्युइंग गम चबाना तो खतरनाक है ही पर ज्यादा गंभीर बात यह है कि हम इसकी पहुंच शरीर तक रोक पाने में असमर्थ है।
टाइटेनियम ऑक्साइड जैसे पदार्थ की खपत रोक पाना या इसकी अनदेखी कर पाना इसलिए बेहद मुश्किल है, क्योंकि हमारे शरीर में इसकी पहुंच कुछ बेहद जरूरी माध्यमों से होती है, टूथपेस्ट में इसका इस्तेमाल सफाई के लिए पर्याप्त घर्षण उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। वहीँ चॉकलेट की बनावट बेहतर करने लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि च्युइंग गम का थोड़ा बहुत इस्तेमाल नुकसान नहीं करता, परंतु यह आदत या लात बन जाए तो समस्या गंभीर हो सकती है। इससे आंत की सतह पर पाये जाने वाले सेल “माइक्रोविल्ली” की अवशोषण क्षमता में कमी आती है। इस तरह माइक्रोविल्ली की कम मौजूदगी से आंत की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है।

मेटाबोलिज्म में गड़बड़ी उत्पन्न हो जाती है, वहीँ जिंक,फैटी एसिड,आयरन इत्यादि पौषक तत्वों के अवोषण में गिरावट आती है। इससे एंजाइम सरंचना पर नकारात्मक असर पड़ता है,साथ ही जलन होना जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अतः हमें ऐसे पदार्थों के सेवन में कमी लानी चाहिए ,जिसमें टाइटेनियम ऑक्साइड नैनोपार्टिकल की मात्रा अधिक हो जैसे प्रोसेस्ड फ़ूड और कैंडी। क्योंकि इन चीजों में नानोपार्टिकल भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा हम आपको बताते हैं क्या है च्युइंग गम चबाने के नुकसान ?

1. इससे जंक फ़ूड की तरफ झुकाव बढ़ता है

ऐसा माना जाता रहा है कि खाने से पहले च्युइंग गम चबाने से भूख कम लगती है और आप कम खाते हैं। लेकिन हाल ही में हुए शोधों से पता चलता है कि इसका कैलरी के साथ कोई सम्बन्ध नहीं होता,बल्कि मिंट च्युइंग गम चबाने से स्वस्थ्यवर्धक चीजों जैसे फल की तरफ रुझान कम होता है, वहीं इसे चबाने से जंक फूड खाने की आदत में इजाफा होता है जिनमें कैंडी और चिप्स इत्यादि शामिल हैं।

2. सिरदर्द और एलर्जी

सिरदर्द और एलर्जी भी च्युइंग गम के हानिकारक प्रभाव हैं। ज्यादा च्युइंग गम चबाने से सिरदर्द और एलर्जी होती है। इसका यह कारण है कि च्युइंग गम में बहुत से प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफ़िशियल फ्लेवर्स और आर्टिफ़िशियल शुगर मौजूद होती है जो कि विषाक्तता, एलर्जी और सिर दर्द पैदा करती हैं।

3. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या

च्युइंग गम चबाने से बहुत सी हवा पैदा होती है जिससे पेट में सूजन और दर्द हो सकता है। यह अपच और सीने में जलन का कारण भी बन सकता है। यह च्युइंग गम चबाने का एक दुष्परिणाम है। जब आप च्युइंग गम चबाते हैं तब आपके शरीर में भोजन के दाखिल होने का संकेत जाता है और शरीर में एंजाइम और एसिड सक्रीय हो जाते हैं तथा शरीर द्वारा इन्हें छोड़ दिया जाता है पर बिना भोजन के यह क्रिया नहीं हो पाती, इससे सूजन उत्पन्न होती है जो की जरूरत से ज्यादा एसिड छोड़े जाने का परिणाम होता है। इससे जरूरत के समय जब आप वास्तव में भोजन करते है तब भोजन को पचाने वाले पाचक रसों के स्रावित होने की दर में कमी आती है।

4. जहरीला पारा

दांतों में खाली जगह भरी जाने वाली सिल्वर की फिलिंग मर्कुरी,चांदी,और टिन का मिश्रण होती है। शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि ज्यादा च्युइंग गम चबाने से इस भरवाट से मुर्कुरी निकलकर शरीर में मिल जाती है। समस्या यह है कि इसकी थोड़ी बहु मात्रा नुकसानदेह नहीं है पर अधिक मात्रा से गंभीर शारीरिक, मानसिक और नयूरोलोजिकल समस्याएं हो सकी हैं।

5. दांतों को नुकसान

अगर आप शुगरयुक्तो च्युइंग गम खा रहे हैं इसका मतलब आप अपने दांतों को चीनी में नहला रहे हैं। ऐसे में शुगर के कारण दांतों में समस्यान होना स्वा भाविक है, लेकिन अगर आप शुगर फ्री च्यूबइंग गम चबा रहे हैं तब भी दांतों को नुकसान हो सकता है। दरअसल शुगर मुक्त च्यूपइंग गम में भी एसिडिक फ्लेवर होता है जो दांतों के बीच में कटाव कर सकता है।

6. डायरिया

च्युइंग गम चबाने से डायरिया भी होता है। मैन्थोल और सोर्बिटोल जैसे आर्टिफ़िशियल स्वीटनर्स आंतों में जलन पैदा करते हैं। इससे डायरिया होता है और शरीर का तरल निकलने के कारण डिहाईड्रेशन भी होता है।

7. जबड़ों की समस्या

च्यू.इंग गम खाने से जबड़ों में समस्याऔ हो सकती है। यह जबड़ो में टीएमजे (टेंपोरोमंडीबुलर ज्वा इंट डिसऑर्डर) नामक समस्याड पैदा कर सकता है। अगर आप अपने जबड़े के एक तरफ ही च्यूसइंग गम चबाते हैं तब यह समस्याम होने की संभावना अधिक होती है। इसके कारण सिर दर्द, दांतों में दर्द, जबड़े में दर्द की समस्या हो सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment