हेल्थ टिप्स हिन्दी

इन 6 बीमारियों में फायदेमंद है दही

हर किसी को अपने आहार में दही को शामिल करना चाहिए। दही कई बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद है, Health Benefits of Yogurt.

इसके फायदों को देखते हुए सैकड़ों वर्षों से दही को लोगों द्वारा खाया जाता है। यह बहुत ही पौष्टिक है, और इसे नियमित रूप से खाने से आपके स्वास्थ्य के कई पहलुओं को बढ़ावा मिलेगा। उदाहरण के रूप में दही दिल की बीमारी और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने के साथ-साथ वजन प्रबंधन में सहायता है। आइए जानते हैं कि दही के सेवन से किन बीमारियों पर रोक लगाया जा सकता है।

उच्च रक्तचाप को रोकता है दही

उच्च रक्तचाप को रोकता है दही

व्यस्त जीवनशैली, अनुचित आहार, व्यायाम में कमी और तनाव कई रोगों और विकारों को जन्म देते हैं। उच्च रक्तचाप उन्हीं रोगों में से एक है। वैसे आपको बता दें कि दही हृदय रोग, उच्च रक्तचाप को रोकता है। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को रोका जा सकता है।

दही पेट की गर्मी करे दूर

कई बार गलत आहार और व्यायाम की कमी की वजह से हम पेट की गर्मी के शिकार हो जाते हैं। पेट की गर्मी एक सामान्य समस्या है जिससे आप वास्तव में परेशान हो सकते हैं और इससे निपटना भी मुश्किल है। यदि आपको पेट में गर्मी महसूस होती है, तो आपको चावल के साथ दही खाना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत करता है दही

हड्डियों को मजबूत करता है दही

स्वस्थ्य रहने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर हमें दिन भर में उच्च कैल्शियम वाले फूड्स खाने की सलाह देते हैं। आप नियमित रूप से व्यायाम कर सकते हैं या फिर पर्याप्त प्रोटीन और हरी पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दही हड्डियों को मजबूत करने का एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें कैल्शियम की उच्च मात्रा है जो हड्डियों के विकास में सहायक है।

अनिद्रा के रोगियों को खाना चाहिए दही

अनिद्रा या इंसोमेनिया एक नींद विकार है जो लोग अनिद्रा से पीड़ित हैं, उन्हें नींद लेना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इनके लक्षणों में शामिल है कि जब वे सोते से जागते हैं तो उन्हें ताज़ा नहीं लगता, इससे थकान महशूस होता है। अनिद्रा का अल्पकालिक, तीव्र या दीर्घकालिक रूप में निदान किया जा सकता है, जिसे क्रोनिक भी कहा जाता है। वैसे अनिद्रा रोग से पीड़ित लोगों को दही खानी चाहिए, इससे उन्हें बेहतर नींद आती है।

बवासीर से पीड़ित लोग पीएं दही

बवासीर से पीड़ित लोग पीएं दही

बवासीर को मेडिकल में पाइल्स कहा जाता है। इसमें गुदा के नीचे या निचले मलाशय में स्थित नसों में सूजन होता हैं। यह आंतरिक और बाहरी दोनों रूपों में हो सकते हैं। यह बीमारी ज्यादातर 45 से 65 के बीच की उम्र के लोगों को होती हैं। बवासीर तब होती है जब गुदा और मलाशय की नसों में किसी कारण सूजन और इन्फ्लामेशन होने लगता है। यदि आप बवासीर के मरीज हैं, तो आपको दही और छाछ का सेवन करना चाहिए। इससे आपको राहत मिलेगी।

मुंह के अल्सर का इलाज है दही

मुंह के अल्सर भी नासूर घावों के रूप में जाना जाता है। सामान्य रूप से ये छोटे, दर्दनाक घाव हैं, जो आपके मुंह में या आपके होंठों में विकसित होते हैं। ज्यादातर यह बीमारी कुछ खाने या पीने से होता है। यदि आप अक्सर अल्सर से पीड़ित रहते हैं, तो अपने मुंह में दिन में दो बार दही लगाएं। आपको जल्दी फायदा मिलेगा।

इस सब फायदों के अलावा दही का बीमारियों में कुछ और भी फायदे हैं। यदि दही का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो रक्त के प्रवाह में सुधार होता है और कमजोरी दूर होती है। साथ ही यह आंत्र रोगों और पेट से संबंधित बीमारियों तथा पाचन में भी मदद करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment