फलों के गुण और फायदे हेल्थ टिप्स हिन्दी

पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय हैं यह फल

पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय क्यूंकि आज हम जानेंगे वो फल जो बढ़ाते हैं पाचन शक्ति, pachan shakti badhane ke liye gharelu upay hain yeh fal hindi me

पेट से कई चीजें जुड़ी हुई हैं। इसलिए पाचन में सुधार करने के लिए ऐसे फल खाएं जो आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करे। अगर आपकी पाचन शक्ति स्वस्थ्य है तो प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यह आपको सक्रिय बनाता है और त्वचा स्वास्थ्य में सुधार करता है और आपके मूड को सही रखता है। इसलिए आइए बात करते हैं उन फलों के बारे में जो पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय – Pachan shakti badhane ke gharelu upay

#1 रोजाना सेब खाएं

‘एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ’ यह कहावत आपने सुनी होगी। सेब कई तरह के गुणों से भरपूर है। यदि आपका सुबह-सुबह पेट नहीं साफ होता तो आप अपनी डाइट में सेब को शामिल करें। विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, खनिज, पोटेशियम और फास्फोरस में भरपूर सेब पाचन लाभ प्रदान करती हैं औए कब्ज की समस्या को कम करती है। सेब में पेक्टिन की मौजूदगी से अच्छे जीवाणुओं को बढ़ाने में मदद मिलती है जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए उचित कामकाज में सहायता करते हैं।

#2 पाचन में सुधार लिए केला

मल त्याग के लिए केला बहुत ही काम का फल है। फाइबर से भरपूर केला अच्छे पाचन में सहायता करता है। दस्त से पीड़ित लोगों के लिए यह फल बहुत ही उपयोगी माना जाता है। यह दस्त के दौरान खो जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटेशियम की मात्रा को बहाल करने में मदद करता है।

#3 एवोकैडो

विटामिन सी से भरपूर एवोकैडो एक छोटा सा फल है जो फाइबर से भरपूर है। यह फल खाना पचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा होता है जो यह पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखने और अग्न्याशय और पित्ताशय का उचित कार्य करने में मदद करता है। यह बीटा कैरोटीन को विटामिन ए में परिवर्तित करता है जो आपके जीआई पथ में एक स्वस्थ श्लेष्म परत विकसित करने में सहायता करता है।

#4 पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के लिए पपीता

पाचन शक्ति के लिए पपीता उष्णकटिबंधीय फल बहुत ही उपयोगी है। पपीता विटामिन ए, बी और सी का भी एक समृद्ध स्रोत है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह फल प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम, चामोपैपेन और पपैन में समृद्ध है जो अपने रोगाणुरोधी गुण से पाचन को शक्ति देते हैं। इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट को शांत करने में मदद मिलती है।

#5 आड़ू

पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर आड़ू फल न केवल पौष्टिक बल्कि स्वादिष्ट भी है। ये सारे पौष्टिक तत्व आपके हृदय और परिसंचरण प्रणाली और पाचन शक्ति की कार्यप्रणाली को सही करने में सहायता करते हैं।

#6 कीवी फल

पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के लिए पपीता

जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्या है उन्हें कीवी फल का उपभोग करना चाहिए। विटामिन सी, विटामिन ई, लिनोलेनिक एसिड, एक्टिनिडिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और अन्य फैटी एसिड पाचन शक्ति को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कीवी में पेप्सिन है। आपको बता दें कि पाचन तंत्र के उचित कामकाज के लिए पेप्सिन की काफी आवश्यकता है।

#7 खरबूजा

विटामिन ए, विटामिन सी से भरपूर खरबूजा में पानी बहुत होता है। इसमें एक बड़ी मात्रा में पाचन एंजाइम होते हैं। इसमें ऐसे शक्तिशाली तत्व भी होते हैं जो आंतों के कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह फल चिंता, अनिद्रा से छुटकारा दिलाता है।

खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान

#8 ब्लूबेरी

फाइबर और विटामिन सी से भरपूर ब्लूबेरी ने केवल आपके पाचन शक्ति को मजबूत करता है बल्कि प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करने, बालों के झड़ने से रोकने और बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में सहायता करते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment