हेल्थ टिप्स हिन्दी

हाई हील्स से शरीर पर क्या पड़ता है प्रभाव ?

What are the ill effects of high heels on body - read in hindi

हनी सिंह के हाई हील के गानों से तो सभी परचित होगें। हालांकि हनी सिंह के गानों के पहले से ही ऊंची ऐड़ी (हाई हील) का फैशन प्रचलित था। हाई हील को खासकर ऐसी महिलाएं पहनना पसंद करती हैं, जिनकी आयु औसत से कम होती है। ऐसा करके उन्हें ऊंचाई वाली महिलाओं के सामने शर्मिंदा नहीं होना पड़ता है। शादी, पार्टी और आफिस जाने वाली महिलाओं में हाई हील का पहनावा काफी प्रचलित है। लेकिन ऐसा करना महिलाओं के लिए खतरनाक भी हो सकता है। जी हां ऊंची हील पहनने वाली महिलाएं प्रतिदिन अपने पैरों में बहुत सारा भार लेकर चलती हैं। महिलाओं की ऊंची एड़ियों के जूते गलत जैविक संरचना बनाते हैं और अनावश्यक तनाव की वजह बनते हैं। हाई हील पहनने से एड़ियों, जोड़ों, कूल्हों और लगभग पूरी रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है। कई बार ऊंची एड़ियों के पहनावे के कारण गर्दन में कड़ापन और तंत्रिकीय प्रभाव होता हैं जो लगातार होने वाले दर्द में बदल जाता है। हाई हील की वजह से आपने बहुत सारे लोगों को जोड़ों के दर्द और हड्डियों की समस्याओं के कारण परेशान होते हुये देखा होगा। धीरे-धीरे यह समस्या बहुत बुरी स्थिति में आ जाती है।

हाई हील के नुकसान

  1. हाई हील पहनने पर कुछ समय के बाद आपको पैरों और पीठ में दर्द शुरू हो सकता है। यह कई अन्य समस्याओं जैसे अंगूठे में दर्द, प्लांटर फैसिटिस, गोखुरू, हैलक्स वाल्गस हो सकता है।
  2. जब भी आप एड़ियों पर खड़े होते हैं तो शरीर का गुरूत्व केंद्र आगे बढ़ जाता है। आप विश्वास नहीं करेंगे कि 1 इंच एड़ी आपके शरीर को 10 डिग्री आगे कर देती है। शरीर के सभी अंग इस बदलाव के लिए तैयार नहीं रहते हैं। महिलाओं को भ्रम होता है कि हाई हील उन्हें ज्यादा आकर्षक बनाता है। लेकिन ऐसा करने से अंगूठे में ज्यादा मोड़ आता है। जिससेआर्क में ज्यादा खिंचाव होता है, जो कि शरीर के लिए घातक होता है।
  3. ऊंची एडियों को अधिक देर तक पहनना पिंडली की मांसपेशियों को छोटा कर देगा जैसे ही आप ऊंची एड़ियों को बढ़ाना शुरू करते है पिंडलियों में बदलाव शुरू हो जायेगा।
  4. ऊंची एड़ी के जूते पहनने से आर्क पर जोर पड़ता है और लिगामेंट में कमजोरी होती है। समय के साथ महिलाओं के गिरने का भी डर बढ़ जाता है। ध्यान देने की बात है कि आर्क झटका सहने की शक्ति देता है।

उपचार

  1. जहाँ तक सम्भव हो ऊंची एड़ी के सैंडल को पहनने से बचें।जूते खरीदते समय अपने अंगूठे को नाप लें और मोजे पहनकर भी नाप लें।
  2. ऐसे जूते लें जो आरामदायक हो। जूते खरीदते समय दोनों पैर के जूतों को नापें कभी कभी एक पैर दूसरे पैर से बड़ा होता है।
  3. मोटापा आपके पैरों पर, पैरों के जोड़ों और रीढ़ के जोड़ों पर ज्यादा तनाव देता है। ऐसे में ऊंची हील आपके लिए घातक हो सकती है।
  4. ऊंची हील के अपेक्षा ऐसी सैंडिल को महिलाओं का उपयोग में लाना चाहिए जिनकी ऊंचाई आगे और पीछे से बराबर हों।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment