महिला स्वास्थ्य

मासिक धर्म क्या होता है

What is menstruation and menstrual cycle - read in hindi

मासिक धर्म (माहवारी) यह एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में सार्वजनिक रूप से हर कोई चर्चा नहीं करना चाहता। कई तो ऐसे लोग हैं जो संकोच के कारण इसके अर्थ के बारे में जानने की कोशिश नहीं करते। उन्हें नहीं पता होता कि मासिक धर्म क्या है, क्या यह किसी प्रकार का रोग है, इसका महिलाओं से क्या संबंध है? आइए इन सब सवालों का आसान शब्द में जवाब देने की कोशिश करते हैं।

क्या है मासिक धर्म (Menstrual)

10 से 15 साल के उम्र के बीच लड़की के अंडाशय हर महीने एक विकसित अंडा (डिम्ब) उत्पन्न करना शुरू कर देते हैं। वह अंडा अण्डवाहिका नली (फैलोपियन ट्यूव) के द्वारा नीचे जाता है जो कि अंडाशय को गर्भाशय से जोड़ती है। जब अंडा गर्भाशय में पहुंचता है, उसका अस्तर (लाइनिंग) रक्त और तरल पदार्थ से गाढ़ा हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि यदि अंडा उर्वरित हो जाए, तो वह बढ़ सके और शिशु के जन्म के लिए उसके स्तर में विकसित हो सके।

यही अंडा जब पुरूष के शुक्राणु से मिलते हैं तो महिला गर्भवती होती है और शिशु जन्म लेता है। यदि ऐसा नहीं होता तो वह अंडा स्राव बन जाता है जो कि योनि से निष्कासित हो जाता है। इसी स्राव को माहवारी या मासिक धर्म कहते हैं।

क्या है मासिक चक्र (Menstrual Cycle)

जब माहवारी या पीरियड्स (मेंस्ट्रुएशन) नियमित समय पर हो तो उसे हम मासिक चक्र (Menstrual Cycle) कहते हैं। यह मासिक चक्र बाताता है कि एक लड़की के शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। यही मासिक चक्र एक महत्वपूर्ण बॉडी केमिकल प्रदान करता है जिसे हार्मोन कहते हैं और यही हार्मोन बॉडी को स्वस्थ्य रखता है। मासिक चक्र का होना यह बतलाता है कि एक महिला शरीर गर्भावस्था के लिए तैयार है।

यह मासिक चक्र पीरियड्स के पहले दिन से लेकर अगले पीरियड्स के पहले दिन तक जोड़ा जाता है। औसत रूप से मासिक चक्र 28 दिनों तक होता है। यह वयस्कों में 21 से 35 दिन के बीच होता है जबकि युवा किशोर में 21 से 45 दिन के बीच होता है।

पीरियड्स की शुरुआत किस उम्र में
एक लड़की के लिए पहला पीरियड्स 12 से 15 साल के उम्र के बीच शुरू हो जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि इसी उम्र के बीच लड़की के पीरियड्स शुरू हो जाते है। अगर किसी लड़की के समय पर पीरियड्स शुरू नहीं होते तो उसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

महिलाओं में ये पीरियड्स कब तक चलता है
हर किसी के दिमाग में यह सवाल रहता है कि महिलाओं में पीरियड्स कब तक चलता है? महिलाओं के जीवन में ऐसा उम्र भी आता है जब पीरियड्स यानि मासिक धर्म होना बन्द हो जाते हैं। इसे हम मेडिकल की भाषा में मीनोपॉज कहते हैं। सामान्य तौर पर यह दौर 45 से 55 साल की उम्र के बीच आता है।
वैसे कुछ महिलाओं में मीनोपॉज की अवस्था उस दौरान भी आती है जब वह बच्चा न पैदा करने की सर्जरी कराती है या फिर महिला को कोई गंभीर बीमारी हो।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment