हेल्थ टिप्स हिन्दी

मानसून में सेहत का ऐसे रखें ख्याल

Health care tips in monsoon in hindi.

मौसम जैसे ही अपना रूप बदलता है, इंसान को भी अपना रंग-ढंग बदलना पड़ जाता है। अब बात मानसून (बरसात) के मौसम की ही कर लीजिए, इस मौसम में कई बार हमारे बहुत से पर्सनल जरूरी काम पूरे नहीं हो पाते हैं। यही नहीं, सबसे ज्यादा यह मौसम कष्टदायक उन लोगों के लिए बन जाता है जो अपने मोटापे को कम करने में जी-जान से जुटे हुए होते हैं, जैसे कि जिन लोगों को सुबह-शाम टहलने की आदत है वह बरसात के कारण बाहर नहीं निकल पाते हैं, खुले में योगा नहीं कर पाते हैं, तेज़ बारिश के कारण वह जिम (Gym) भी नहीं जा पाते हैं।
मानसून में अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर बहुत चिंतित हैं तो sehatgyan.com आपकी इस परेशानी को दूर करने में मदद जरूर करेगा। मानसून में अगर आप बाहर नहीं निकल सकते तो क्या करें हमेशा स्वस्थ रहने के लिए, जानें यहां :

घर में व्यायाम करें
क्या आप अपने मोटापे को कम करने के लिए और हमेशा फिट और हिट रहने के लिए सैर या जिम के लिए जाते हैं… और बरसात ने आपके इल रूटीन को खराब कर दिया है तो घबराए नहीं क्योंकि घर में भी एक तय समय पर आप व्यायाम (एक्सरसाइज़) कर सकते हैं। खुद को जिम या सैर जाने वाले कपड़ों में तैयार कर लें और आसान से वार्म-अप से शुरुआत करें।

जिम के समान की जगह खरीदें कूदने वाली रस्सी
जिम के समान आपके घर तो नहीं होंगे, ऐसे में व्यायाम करने के लिए कूदने की रस्सी और कसाव लाने वाले बैंड जैसे कुछ आसान से व्यायाम के सामान खरीद लें। यह बेस्ट ऑप्शन हैं क्योंकि आप इनका इस्तेमाल अगले मानसून में घर में दोबारा भी कर सकते हैं।

घर की सीढ़ियों को बनाएं व्यायाम का जरिया
आपके घर की सीढ़ियां ही अपने आप में व्यायाम का एक बेहतरीन उपकरण हैं। आप कुछ मिनट के लिए सीढ़ियां चढ़ने-उतरने का व्यायाम कर सकते हैं।

योग को दें महत्तव
योग करना ना भूले। यह मानसून के दौरान होने वाली कई सारी बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है।

जी-जान से डांस करें
अगर आप डांस के शौकिन हैं तो दिल खोलकर डांस किया करें। यह मानसून के समय में घर में की जाने वाली कसरत को मजेदार बनाने का एक बेहतरीन तरीका है।

छोटे-छोटे काम खुद करें
घर के छोटे-छोटे काम भी आपको फिट रखने का एक बेहतरीन तरीका हैं। कोशिश यही करें कि आप खुद से अपना हर काम करें।

मानसून का मज़ा जरूर लें लेकिन साथ ही अपने सेहत का भी ख्याल जरूर रखें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment