हेल्थ टिप्स हिन्दी

जिम के लिए डाइट – खाएं ये आहार

Diet for gym in hindi

जिम में वर्कआउट करने के बाद हर किसी के मन में ये  सवाल उभरता है की बेहतर बोड़ी के लिए क्या खाएं। दरअसल वर्कआउट के बाद शरीर ज्यादा से ज्यादा भोजन की मांग करता है। ऐसे  में आपको वो डाईट लेना चाहिए जो आपके शरीर को फायदा दे सके। 

अनाज का सेवन करें 

जिम या वर्कआउट करने वाले लोग अपने आहार में अनाज को शामिल करें, क्योंकि ये प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के सबसे बड़े स्रोत होते हैं। जो आपके मसल्स को बढ़ाने और मजबूत करने मदद करते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा अनाज को शामिल करें। 

दूध या दही 

वर्कआउट शुरू करते समय हमारे शरीर को पहले से अधिक प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है इसलिए आप दूध और दही का सेवन कर सकते हैं। दूध और दही प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। 

अंडे का सेवन 

व्यायाम करने के बाद जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है वह है प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट। अंडे के पास ये दोनों चीज पर्याप्त मात्रा में है। विटामिन डी का अच्छा स्रोत अंडा एक तरफ शरीर में केलोरी को बढ़ाता है साथ ही प्रोटीन की भी कमी को दूर करता है।

खाएं केला 

स्वास्थ्यवर्धक व गुणकारी फल केला एक ऐसा फल है जिसे वर्कआउट करने के बाद खाने पर तुरंत ताकत मिल जाती है। यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वीर्यवर्धक, शरीर के लिए पुष्टकारक, मांस को बढ़ाने वाला, भूख, प्यास को दूर करने वाला फल है। इसे आप दूध के साथ खाते हैं तो और फायदा होगा। 

चुकंदर भी है असरदार 

जो लोग जिम में नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं, उनके लिए चुकंदर का रस बहुत ही फायदेमंद है। यह शरीर को ताकत तो देता ही है साथ ही उर्जा का भी अच्छा स्रोत है। 

सैल्मन मछली 

यह एक प्रकार की मछली है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर यह मछली आपके मसल्स को बढ़ाने में मदद करती है।  

सीफूड 

प्रोटीन, विटामिन और खनिज से भरपूर सीफूड के फायदे के बारे में बहुत ही लोगों को पता है। इसमें तरह-तरह के न्यूटट्रियंट्स पाए जाते हैं और इसमें बिल्कुभल भी कैलोरी नहीं होती। 

मांस-मछली 

अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली और मटन का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को जरूरी उर्जा मिलती है और आपका शरीर हष्ट पुष्ट रहता है। 

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment