सब्जियों के फायदे

लहसुन के फायदे

Garlic benefits in hindi

भारतीय रसोईघर का सोभा बढ़ाने वाला लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो सब्जियों का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही आपकी सेहद को भी दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद मैगनीज, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन और प्रोटीन आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं।

लहसुन के फायदे

दांत दर्द में लहसुन के फायदे

दांत में कीड़ा लगने से दर्द हो तो लहसुन के टुकड़े को गर्म करके दांत पर रखकर कुछ देर तक दबाए रखने से दर्द दूर हो जाता है।

कीड़ों वाले फोड़े में लहसुन के फायदे

जिन फोड़ों में कीड़े पड़ गए हों तो उन पर रोज लहसुन को पीसकर उसकी पट्टी बांधिए, कीड़े मर जाएंगे और फोड़े मिट जाएंगे। 

डायरिया दूर करें 

पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन एक असरदार औषधि है। माना यह भी जाता है कि लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है, लेकिन केवल तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए।

हाई बीपी में लहसुन के फायदे

हाई बीपी में लहसुन रामबाण की तरह काम करता है। यह न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। इसे खाने से लीवर और मूत्राशय सुचारू रूप से काम करते हैं।

भूख बढाए

विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन पाचन शक्ति को ठीक करता है और भूख को बढ़ाने में मदद करता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं। 

बैक्टिरीअल और वायरल संक्रमण में लहसुन के फायदे

लहसुन एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड के गुणों से भरपूर होता है जो बैक्टिरीअल और वायरल संक्रमण को रोकने में बहुत मदद करता है। साथ ही, यह फंगस, यीस्ट और कीड़ा से इन्फेक्शन को रोकने में मदद करता है।

डायबिटीज में लहसुन के फायदे

लहसुन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में कारगर साबित होता है। 

खांसी, कफ और सर्दी में लहसुन के फायदे

खांसी, कफ और सर्दी में लहसुन बेहद ही असरदार है। लहसुन के रस की कुछ बूंदे रुई पर डालकर सूंघने से सर्दी ठीक हो जाती है। यह फेफड़ों की जकड़न को ठीक करने में मदद करता है।

स्तन कैंसर में लहसुन के फायदे

ऐसा माना जाता है कि लहसुन का नियमित सेवन से पेट और भोजन की नली का कैंसर और स्तन कैंसर की सम्भावना कम हो जाती है।

नोट: यदि लहसुन खाने से आपको किसी प्रकार की एलर्जी होती है तो कभी भी इसे कच्चा न खाएं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment