हेल्थ टिप्स हिन्दी

सुबह जल्दी उठने के फायदे

Benefits of getting up early in morning in hindi

हमारे बुजुर्ग हमें हमेशा सलाह देते आएं है कि हमें सुबह जल्दी उठना चहिए लेकिन सुबह की नींद इतनी गहरी होती है कि हम चाहते हुए भी अपने बुजुर्गों की सलाह को अपना नहीं पाते। वैसे हमारे बुजुर्ग सुबह उठने सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि इसके बहुत फायदे हैं। सुबह जल्दी उठने के फायदे :

  1. देर से उठने की वजह से कई बार हम नास्ता नहीं कर पाते, जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है क्योंकि सुबह का समय ऐसा होता है जब हमारे शरीर को ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह जल्दी उठ जाएं, ताकि आपके पास इतना समय हो कि आप नाश्ता कर लें।
  2. यदि आप देर से उठने की बजाय सुबह जल्दी उठते हैं तो आपका जीवन खुशियों से भर जाता है। इसका लाभ बहुत ही जल्द देखने को मिलता है। आप पाएंगे कि जो तनाव और चिड़चिड़ापन आपकी लाइफइस्टाइल में घर कर गया था उससे निजात मिल चुका है। 
  3. ऐसा माना गया है कि सुबह उठने वाले लोगों में सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि होती है। ऐसे लोगों में सोचने की सक्रियता में वृद्धि होती है और समस्याओं का निदान भी जल्दी निकलता है।
  4. जिस भागदौड़भरी जिंदगी से आप परेशान हैं, सुबह उठने के बाद आपके पास इतना समय होगा कि आप चीजों को अच्छी तरह से प्रबंध कर सकते हैं। इससे विक डे में आप तनावमुक्त तो रहेंगे ही, साथ ही विकेंड में अपने परिवार को समय भी दे पाएंगे।
  5. सुबह उठने वाले लोग पूरे दिन उर्जावान रहते हैं। उनकी सोच न केवल सकारात्मक रहती है बल्कि वह अपने काम को भी सही दिशा दे पाते हैं।
  6. प्रकृति से रुबरु होना है तो सूर्य उगने से पहले का समय बहुत ही उपयोगी होता है। यह ऐसा समय होता है जब आप सूर्य को उगते हुए, परिंदों को चहचहाते हुए और फुलों को खिलते हुए देखते हैं। यह माहौल आपके मन को उर्जा से भर देता है।
  7. सुबह का व्यायाम और प्राणायाम पूरे दिन आपको चुस्त दुरुस्त रखेगा और आपका मन भी काम में लगेगा। सुबह का उठना और व्यायाम करना सुस्ती को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment