पुरुष स्वास्थ्य

पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन आहारों का सेवन

पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन आहारों का सेवन

पुरुषों को अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान देना चाहिए। उन्हें न केवल नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए बल्कि अपने खाने पीने की चीजों पर भी पूरी तरह से गौर फरमाना चाहिए। आज हम बात करेंगे कि पुरुषों को किन आहारों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये ऐसे आहार है जो उनके स्वास्थ को पूरी तरह से बिगाड़ सकते हैं।

लो क्वालिटी ऑइल

लो क्वालिटी ऑइल या निम्न गुणवत्ता वाले तेल में फ्री रेडिकल होते हैं, जो पुरुषों के शरीर के लिए बुरे होते हैं। फ्री रेडिकल उम्र बढ़ने और कई बीमारियों से जुड़े हुए हैं। यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। फ्री रेडिकल मानव रोग से जुड़े होते हैं, जिनमें कैंसर, एथेरोस्क्लेरोसिस, अल्जाइमर रोग, पार्किंसंस रोग और कई अन्य शामिल हैं।

शराब का सेवन न करे

शराब का सेवन न करे

यदि आप लंबे समय तक युवा बने रहना चाहते हैं तो ज्यादा शराब और धूम्रपान करने से आपको परहेज करना चाहिए। ज्यादा शराब पीने और धूम्रपान करने से आप समय से पहले बूढ़े नजर आ सकते हैं।

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ज्यादा शराब और सिगरेट पीने वालों में वृद्धावस्था के लक्षण जल्द नजर आ सकते हैं। इसके अलावा क्या आपको पता है कि अतिरिक्त शराब का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्राव को कम कर देती है। टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है जो पुरुषों में यौन क्षमता को बढ़ाता है। – पुरुषों के लिए 5 फेसपैक और उसके फायदे

पैक्ड फूड

पुरुषों को पैक्ड या प्रोस्सेड फूड का बहुत ही कम या न के बराबर सेवन करना चाहिए। पैक किए गए खाद्य पदार्थों में कोटिंग के रूप में एक विशेष प्रकार की धातु (metal) का उपयोग किया जाता है। यह पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

पुरुषों को नहीं करना चाहिए जंक फूड का सेवन

पुरुषों को नहीं करना चाहिए जंक फूड का सेवन

चिप्स, कैंडी, बर्गर, पिज्जा जैसे अल्पाहार आज कल युवाओं में बहुत ही लोकप्रिय होता जा रहा है। जंक फूड अतिरिक्त वसा को बढ़ाता है, और शुगर जो अन्य पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के बीच मोटापे और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का उच्च जोखिम पैदा कर सकता है। इसके अलावा जंक फूड टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को भी कम करता है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्राव को भी कम करता है।

चिप्स का सेवन

चिप्स शरीर के ऊतकों और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए पुरुषों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। चिप्से खाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर का खतरा मोल लेना पड़ सकता है या आपको हृदय रोग होने की संभावना बढ़ सकती है। – मेलाटोनिन हार्मोन वाले आहार

पुरुष न करे कॉर्न-फ्लेक्स

पुरुष न करे कॉर्न-फ्लेक्स

यदि आप सोच रहे हैं कि सुबह के नाश्ते में कॉर्न-फ्लेक्स लेना पसंद करते हैं और ये सोचते हैं कि ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है तो ये आपकी गलतफहमी भी हो सकती है। कॉर्नफ्लेक्स पुरुषों में सेक्स ड्राइव को कम करते हैं। वैसे शोध से पता चला है कि कार्न-फ्लेक्स और तली-भुनी चीजें खाने से फेफड़े का कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।

अतिरिक्त कॉफी

अतिरिक्त कॉफी पुरुषों के लिए अच्छा नहीं है। यह बहुत से पुरुषों में तनाव पैदा करता है। कैफीन में मौजूद एसिड पेट को अधिक एसिड उत्पन्न करने के लिए उत्तेजित करता है जो काफी हानिकारक है। इस प्रकार, बहुत अधिक कैफीन पेट की विकारों जैसे मतली, ऐंठन, दस्त, और सूजन को जन्म दे सकता है।

पुरुषों के लिए कुछ अच्छे आहार

पुरुषों के लिए कुछ अच्छे आहार

1. विटामिन डी की कमी सीधे तौर पर इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ईडी) में योगदान दे सकती है। इसलिए विटामिन डी प्राप्त करना ईडी के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप सैल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं।

2. पुरुषों को अखरोट का भी सेवन करना चाहिए। अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स का उत्कृष्ट स्रोत है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसे अवसाद को दूर करने और संज्ञानात्मक कार्य को बनाए रखने में मदद के लिए जाना जाता है।

3. पुरुषों को अपनी डाइट में फल और सब्जियों को पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि फल और सब्जियां फाइबर में समृद्ध हैं और फाइटो न्यूट्रिएंट्स शामिल हैं जो आपके दिल की रक्षा, थकान से लड़ने में मदद कर सकते हैं, और आपको अच्छा महसूस करा सकते हैं। फाइटो न्यूहट्रि एंट्स शरीर को कैंसर और ट्यूमर के खतरे से बचाने में भी सहायक होते हैं।

4. बेरी और चेरी फ्लैवोनॉयड, एंथोसाइनिन से भरे हुए हैं। जिनका सेवन पुरुषों को करना चाहिए। यह उन्हें कई तरह की बीमारियों से भी बचाएगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment