पुरुष स्वास्थ्य

केवल पुरुषों में क्यों होता है यह कैंसर

केवल पुरुषों में क्यों होता है

प्रोस्टेट कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो हर साल उन हजारों पुरुषों को प्रभावित करती है जो वृद्ध या मध्यम आयु वर्ग के हैं। प्रोस्टेट कैंसर एक तरह का कैंसर होता है जो प्रोस्टेट में होता है। यह पुरुषों में एक छोटे अखरोट के आकार की ग्रंथि है जो शुक्राणु को पोषण देता है और ट्रांसपोर्ट करता है।

क्या है प्रोस्टेट कैंसर

केवल पुरुषों को प्रोस्टेट होता है। यह एक छोटी ग्रंथि या ग्लैड है जो गुदा के पास मूत्राशय के नीचे है और यह मूत्रमार्ग से घिरा हुआ है। प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुष प्रजनन प्रणाली का हिस्सा है। यह अधिकांश तरल पदार्थ पैदा करता है और शुक्राणु को समृद्ध करता है। प्रोस्टेट को बढ़ने और विकसित के लिए पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन की आवश्यकता होती है।

प्रोस्टेट को अक्सर अखरोट के आकार के रूप में वर्णित किया जाता है। कभी-कभी इससे समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जैसे पेशाब में कठिनाई। ये समस्याएं बुजुर्गों में आम हैं। हालांकि पेशाब में कठिनाई कई बार प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण नहीं होता है।

क्यों होता है प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट कैंसर तब होता है जब प्रोस्टेट में असामान्य कोशिकाएं विकसित होती हैं। ये असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ सकती हैं और कभी-कभी प्रोस्टेट के बाहर शरीर के आस-पास या दूर के हिस्सों में फैलती हैं। कई पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट के विकसित होने की समस्या होती है, क्योंकि यह ग्रंथि अपने जीवनकाल में बढ़ने से नहीं रुकती है। पुरुषों को बढ़ती उम्र के साथ बीपीएच/प्रोस्टेट कैंसर की जांच करने के लिए नियमित प्रोस्टेट स्क्रीनिंग करवानी चाहिए।

प्रोस्टेट कैंसर आमतौर पर धीमी गति से बढ़ने वाली बीमारी है और लो ग्रेड प्रोस्टेट कैंसर वाले अधिकांश पुरुष बिना लक्षण के कई वर्षों तक जीते हैं। इस तरह का कैंसर शरीर में नहीं फैलता है जबकि हाई ग्रेड प्रोस्टेट कैंसर तेजी से फैलता है और घातक हो सकता है। इसलिए इसका इलाज करना जरूरी है। प्रोस्टेट कैंसर बढ़ने उम्र के अलावा जो पुरुष मोटापे से ग्रस्त या जिसका पारिवारिक इतिहास है उनमें भी हो सकता है। – प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए परहेज

प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण

प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण

 

1. पेशाब करने की लगातार या अचानक आवश्यकता महसूस होना
2. पेशाब करने में मुश्किलात आना
3. पेशाब करते समय असुविधा
4. मूत्र या वीर्य में रक्त दिखना
5. लोवर बैक तथा ऊपरी जांघों या कूल्हों में दर्द।

प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को कैसे कम करें

प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को कैसे कम करें

हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि निम्नलिखित सुरक्षात्मक कारक प्रोस्टेट कैंसर के विकास को रोक सकते हैं, लेकिन ये आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार जरूर कर सकते हैं और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप उन आहारों को सेवन कीजिए जिसमें पौष्टिक तत्व पर्याप्त हो। आप अलग-अलग फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कीजिए।

इसके अलावा आप नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम कीजिए। यह दिखाने के लिए कुछ सबूत हैं कि शारीरिक गतिविधि और नियमित व्यायाम कैंसर के लिए सुरक्षात्मक कारक हो सकते हैं। दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने का प्रयास करें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment