दांतों की देखभाल

दांत उखाड़ने के बाद क्या करना चाहिए

दांत उखाड़ने के बाद क्या करना चाहिए

जब तक दांतों में कोई तकलीफ न हो, हम उस पर ध्यान नहीं देते। दांतों की तकलीफ कई तरह की परेशानियों को जन्म देती है। दांतों को लेकर परेशानियां बढ़ जाती है, तो लोग इसे निकलवाले या उखड़वाने के बारे में सोचते हैं। लापरवाही के कारण कई बार अत्यधिक दांत में सड़न और दांत के संक्रमण के लिए दांत निकालने की आवश्यकता होती है। आइए विस्तार से इसके कारणों के बारे में जानते हैं।

1. जब एक रूट कैनाल और एंटीबायोटिक दवाएं दांत के सड़न का सामाधान नहीं कर पा रही हैं, तो संक्रमण को और खराब होने से रोकने के लिए दांत उखाड़ने की आवश्यक हो सकती है।

1. गंभीर मसूड़े की समस्या जो दांतों के ऊतकों और हड्डियों के संरचनाओं को प्रभावित कर सकता है।

2. कई दांत जो अन्य दांतों को आने से रोक रहे हैं।

3. फ्रैक्चर लाइन में दांत।

4. अन्य दांतों के उचित संरेखण या एलाइनमेंट के लिए डॉक्टर द्वारा दांत उखाड़ने की सलाह दी जाती है। यह आमतौर पर रोगी या अन्य ओर्थोडोंटिक उपचार वाले रोगियों में किया जाता है। कुछ मामलों में, उचित अलाइमेंट असंभव हो सकता है यदि दांत बहुत बड़ा हो।

5. विजडम टूथ को आम भाषा में इसे अक्ल दाढ़ भी कहा जाता है। अगर आपकी अक्ल दाढ़ अब तक आ चुकी है तो आपको इसके दर्द का अंदाजा जरूर होगा ऐसे इसे निकालने या इसकी सर्जरी करने की सलाह दी जाती है।

दांत उखाड़ने के बाद क्या करना चाहिए

दांत उखाड़ने के बाद क्या करना चाहिए

 

दांत के डॉक्टर के कहे अनुसार दवा लें दवाई लेना कभी नहीं छोड़े और दांत के डॉक्टर के कहे अनुसार दवा लें। यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर दांत निकालने के बाद आपको लगातार दर्द महसूस हो रहा है और खून बह रहा है, तो अपने दंत चिकित्सक या दांत के डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए।

कंप्लीट आराम लें

दांत निकालने के बाद आपको कंप्लीट आराम की जरूरत है इसलिए आप किसी भी तरह के एक्सरसाइज करने से बचें और आपको अन्य दूसरी गतिविधियों से बचना चाहिए।

लगाएं आइस पैक

जिस तरफ सर्जरी की गई है उस तरफ आप चेहरे पर आइस पैक लगाएं। यह किसी भी तरह की सूजन को कम कर सकता है।

दांत उखाड़ने के बाद क्या नहीं करना चाहिए

दांत उखाड़ने के बाद क्या नहीं करना चाहिए

धूम्रपान न करें

दांत निकालने के बाद कम से कम 48 घंटे तक धूम्रपान न करें। धुएं में मौजूद रसायन थक्के को प्रभावित कर सकते हैं।

ठोस पदार्थ न खाएं

दांत उखाड़वाने के बाद ठोस पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। दांत निकालने के बाद सॉफ्ट और तरल खाद्य पदार्थ जैसे सूप, मैश्ड आलू, दही, मिल्क शेक, स्मूथी आदि लें सकते हैं।

उखाड़ी हुई जगह पर टूथपिक न लगाएं

जहां से दांत उखाड़ा गया है, वहां शुरुआती कुछ दिनों के लिए, आपको थोड़ा अजीब महसूस होगा। कोशिश करें कि आप उस जगह पर टूथपिक न लगाएं, नहीं तो आपको ब्लीडिंग हो सकती है।

इन खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए।

दांत उखड़वाने के बाद आपको हार्ड सब्जियां या फल खाने से बचना चाहिए। इसके अला आप गर्म पेय, मसालेदार भोजन, सोडा आदि से बचें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment