आँखों की देखभाल

आंखों के नीचे सूजन को कम करने के तरीके

आंखों के नीचे सूजन को कम करने के तरीके

आंखों के नीचे सूजन पड़ना आपके चेहरे को बिगाड़ने का काम करता है। इससे आपके आंखों के आसपास के क्षेत्र में आकर्षण खत्म हो जाता है। वैसे आखों के नीचे सूजन आने के पीछे कई कारण है। यह ज्यादातर तब होता है जब या तो आप थके हुए होते हो या फिर आपने पूरी नींद नहीं ली हुई है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि आंखों के नीचे सूजन को कैसे कम किया जाए।

ग्रीन टी बैग

ग्रीन टी बैग

ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट होता हैं, जो आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को फिर से जीवंत करता हैं और सूजन, लालिमा और रेटिना की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें टैनिन होता है जो आंखों की सूजन को कम करने में सहायता करता है। इसके लिए आप ग्रीन टी बैग को रेफ्रीजिरेटर में रखकर ठंड़ा कर लीजिए। फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए आईलीड पर रखिए। आप इसे पूरे दिन दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।

दूध का क्यूब

आंखों की सूजन कम करने के लिए बर्फ जमाने वाली ट्रे में दूध डालकर छोटे-छोटे क्यूब में जमा लें और उस क्यूब को निकालकर किसी कपड़े में लेकर आंखों पर सेंक करें। इस उपाय को करने से सूजन तो कम होगा ही, साथ ही आंखों की थकान भी दूर हो जाती है।

लैवेंडर का तेल

लैवेंडर का तेल

इसके लिए आप एक बूंद लैवेंडर का तेल, एक बूंद नींबू का तेल और एक बूंद कैमोमाइल का तेल लीजिए और उसे अच्छी तरह से मिलाइए तथा एक चम्मच पानी में इन्हें अच्छी तरह से ब्लैंड कर लीजिए। फिर सोने से पहले धीरे-धीरे आंख के नीचे मसाज कीजिए। फिर पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें।

लैवेंडर का तेल आपकी आंखों के आसपास की एरिया में स्किन और नर्वस को शांत करता है और एक सुखदायक प्रभाव छोड़ता है। वहीं नींबू का तेल तनाव को दूर करने में सहायक है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट भी होता हैं जो त्वचा को हेल्दी बनाने में सहायता करता है। कैमोमाइल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-इरिटेंट गुण होता है जो प्रभावी रूप से सूजन को कम कर देगा।

कॉफी पाउडर

एक चम्मउच कॉफी पाउडर में दो चम्मेच कच्चाू दूध मिलाकर पेस्ट् बना लें और इस लेप को आंखों के नीचे लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।  इस बात का ध्यान दें कि ये आंख के अंदर न जाए। आपको खुद फर्क महसूस होगा और आंखों की सूजन कम होने लगेगी।

नारियल का तेल

नारियल का तेल

नारियल तेल में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता हैं। यह त्वचा को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। नारियल तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल आपको आंखों के सूजन को खत्म करने में मदद करेगा। इसके लिए आप हाथ को साफ करके कुछ मिनट के लिए नारियल तेल से क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज मसाज कीजिए और इसे पूरी रात छोड़ दीजिए। रात में सोने से पहले आप इसे रोजाना करें। आपको बहुत ही जल्दी लाभ मिलेगा।

ठंड़े चम्मच का करें इस्तेमाल

कोल्ड स्टील के चम्मच रक्त वाहिकाओं को आराम देने और आंखों के नीचे के क्षेत्र में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप 4 से 5 चम्मच को रेफ्रीजिरेटर में आधे घंटे के लिए ठंड़ा कर लीजिए। इसके बाद 15 से बीस मिनट के लिए चम्मच को आंखों पर रखिए। आपको बहुत ही फायदा मिलेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment