आँखों की देखभाल

आँखों की देखभाल – ऐसे रखें आँखों को हमेशा सुरक्षित

आँखों की देखभाल - ऐसे रखें आँखों को हमेशा सुरक्षित

आपकी आंखें आपके शरीर के सबसे नाजूक अंगों में से एक है, और आंखों की रोशनी बनाए रखने और सुधारने के लिए उन्हें सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। आइए आंखों को सुरक्षित रखने टिप्स के बारे में जानते हैं।

आंखों को सुरक्षित रखने टिप्स

आंखों के लिए हितकरी है पानी

आपकी आंखों को स्वस्थ रहने के लिए, आपको हर दिन कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। यदि आप बहुत सारे कॉफी या अन्य मूत्रवर्धक पेय पीते हैं, तो आपको एक अतिरिक्त पानी पीने की जरूरत है। वैसे पानी न केवल आंखों के लिए हितकर होता है जो शरीर में बढ़ते हुए विषैले पदार्थों को बाहर निकालता करता है।

आंखों को आराम देने के लिए नींद लें

आंखों को आराम देने के लिए नींद लें

नींद का अभाव स्वास्थ्य के सभी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए कोई आश्चर्य नहीं कि यह आपकी आंखों को भी प्रभावित कर सकता है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि नींद की कमी आपकी आंखों के नीचे काले घेरे को पैदा कर सकता है। आंखों को आराम देने के लिए पर्याप्त आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आंखों के नीचे काले घेरे भी दूर होते हैं।

नियमित रूप से आंखों की सफाई करें

आंखों के स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से आंखों की सफाई करना बहुत ही जरूरी है। इससे चिड़चिड़ापन, असुविधा, जलन, चुभने और खुजली से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप आंखों को दिन में 3-4 बार साफ पानी से अच्छीं तरह से धोएं।

आहार में लें पोषक तत्व

आप शायद जानते हैं कि ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ा सकते हैं, लेकिन ये पौष्टिक तत्व नेत्र रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि सीफूड आपके आहार में जरूर हो। इसके अलावा आंखों को बीमारी से बचाने के लिए विटामिन ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना चाहिए। दूध, मक्खन, गाजर, टमाटर, पपीता, अंडे, शुद्ध घी और हरी साग-सब्जियों आदि का सेवन करना चाहिए।

कंप्यूटर स्क्रीन से दूरी

कंप्यूटर स्क्रीन से दूरी

आपको कंप्यूटर या डेस्कटॉप की स्क्रीन से आपको दूरी बनाकर रखना है। एक इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन की चमक अंततः आईस्ट्रेन हो सकता है और, कुछ मामलों में, कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम, जो लंबे समय तक उपयोग के बाद होता है। इसके लक्षणों में सिरदर्द, आंखों से धुंधला दिखना, गर्दन का दर्द, सूखे या लाल आंखें, थकान, दोहरी दृष्टि आदि कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

विशेषज्ञों का सुझाव है कि आप अपनी आंखों को कंप्यूटर स्क्रीन से कम से कम एक हाथ की लम्बाई इतना दूर रखें। इसके अलावा आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि उचित प्रकाश में ही बैठकर काम किया जाएं, फिर चाहे आप कंप्यूटर पर काम कर रहे हो या फिर पढ़ाई।

आंखों को झपकने के लिए समय दें

आंखों को झपकने के लिए समय दें

आंखों का तनाव या नेत्रावसाद उन लोगों के लिए एक वास्तविक समस्या है जो कंप्यूटर के सामने लगातार बैठते हैं। हम एक मिनट में 15 से 20 बार आंखों को झपकते हैं। स्क्रीन के सामने आते ही आंखों का झपकना आधा हो जाता है जो सेहत के लिए सही नहीं है। लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करते रहना झपकी में कमी का कारण बनता है। इसलिए आंखों के स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से ब्रेक लीजिए। आप उठकर कुछ आंखों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह आदत आपको ब्रेक के समय कंप्यूटर का उपयोग करने से रोकता है।

नियमित रूप डॉक्टर से जांच

डायबिटीज के मरीजों को समय-समय पर आंखों का चेकअप जरूर करवाना चाहिए, क्योंकि डायबिटीज से आंखों पर नकारात्मक असर पड़ता है और लंबे समय तक डायबिटीज रहने पर अंधापन भी हो सकता है। आंखों में कोई समस्या, हो या न हो लेकिन समय-समय पर आंखों का जांच कराना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment