आँखों की देखभाल

पलकों के सूजन के कारण

पलकों के सूजन के कारण

पलकों के सूजन बहुत ही एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग प्रभावित होते हैं। इस तरह के सूजन से चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है। ज्यादातर मामलों में, सूजन 24 घंटों के भीतर दूर हो जाती है। हालांकि, यदि सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसका इलाज करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुछ समस्याएं आपकी आंखों को जल्दी से नुकसान पहुंचा सकती है। आइए पलकों के सूजन के कारण और उपचार के बारे में जानते है।

पलकों के सूजन के कारण

1. एलर्जी – यह एक आम समस्या है जो इलाज के लिए सबसे सरल है।
2. कंजक्टिवाइटिस – कंजक्टिवाइटिस को हम पिंक आई के नाम से भी जानते हैं। यह एक तरह का संक्रमण है जो ठंड और फ्लू के मौसम के दौरान होता है। यह अक्सर वायरस, बैक्टीरिया, एलर्जी या अन्य परेशानियों के कारण होता है।
3. स्टेय – इसे गुहेरी के नाम से भी जाना जाता है। गुहेरी या स्टेय पलकों पर उपस्थित स्त्रावी ग्रंथियों में होने वाले संक्रमण की वजह से होने वाला एक रोग है।
4. चेलेजियन – स्टेय के समान, चेलेजियन एक छोटा, आमतौर पर दर्द रहित, गांठ या सूजन है, जो आपके पलक पर प्रकट होता है।
5. ऑर्बिटल सेलुलाइटिस – यह सूजन, जो आपके साइनस से फैलती है। यह वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक बार होती है। यह आपकी पलको और आंखों के आसपास त्वचा की लाली और दर्दनाक सूजन का कारण बनती है।
6. ग्रेव डिजीज – थायरॉयड नेत्र रोग के रूप में भी जाना जाता है। ग्रेव डिजीज एक आटोइम्यून स्थिति है जो आपकी आंखों में सूजन का कारण बनता है। यह एक थायरॉयड समस्या से संबंधित है।

पलकों के सूजन के गंभीर लक्षण

पलकों के सूजन के गंभीर लक्षण

  • आपकी आंखों में दर्द
  • आंखों से धुंधला दिखाई देना
  • दिखाई कम देना
  • ऐसा लगता है कि आंखों में कुछ फंस गया है
  • आंख को मुव करने में असमर्थ
  • जी मचलाना
  • चक्कर आना
  • कंपन
  • पलकों के सूजन के उपचार

सूजन के कारण होने वाली कुछ स्थितियों के लिए डॉक्टर की देखरेख की आवश्यकता होती है। कुछ लोग तुरंत चिकित्सा उपचार की तलाश करना पसंद करते हैं ताकि वे सही निदान और एंटीबायोटिक दवाएं प्राप्त कर सकें। यदि आपके पलकों का सूजन कुछ दिनों के बाद साफ़ नहीं हो, डॉक्टर से जरूर दिखाएं।

आंखों के नीचे भी होते हैं सूजन

अचानक आपकी आंखों में पफिंग का विकास (एक तरह का सूजन) आपको एलार्म देता है। अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन और चारों ओर की स्किरन नीली-बैंगनी रंग की हो गई है, तो इसका मतलब है कि आपको क्रोनिक एलर्जी है। यानी कि आप लंबे समय से ऐसी एलर्जी से जूझ रहे हैं जो आसानी से जाने वाली नहीं है। हालांकि यह खून के पतले होने का भी संकेत हो सकता है।

आंखों पर रखें खीरा अंडर आई पफीनेस दूर करने के लिए खीरा बढ़िया उपचार है। ठंडे खीरे की दो स्लाइस लें और आंखों पर 20 मिनट तक रखें। ये स्लाइस आंखों पर रखकर सो जाएं। इससे आपका दिमाग रीफ्रेश होगा साथ ही आंखों को राहत मिलेगी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment