सब्जियों के फायदे

अरबी के फायदे और नुकसान

Arbi health benefits and disadvantages in hindi

जिस तरह आलू, कचालू, रतालू जमीन के भीतर उगाए जाते हैं उसी तरह अरबी भी जमीन के भीतर उगाए जाते हैं। इसे कंद वर्ग की वनस्पति कहा जाता है जो एक उष्णकटिबन्धीय पौधा है। इसे लोग प्राचीन काल से ही उगाते आ रहे हैं। लोग इसकी जड़ की सब्जी तो बनाकर खाते ही हैं साथ ही अरबी के पत्तों की भी सबजी बनाकर खाई जाती है। गर्मी और वर्षा के मौसम में उगाई जाने वाली अरबी रक्तपित्त को मिटाने वाली, दस्त को रोकने वाली सब्जी है।

चिकित्सकों के मुताबिक कार्बोंहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर अरबी में आलू की अपेक्षा ज्यादा पौष्टिक होता है। यह मस्तिष्क को स्वस्थ्य तो रखता ही है साथ ही रक्तपित्त की विकृति को भी दूर करता है।

अरबी के फायदे

अरबी के फायदे

1. अरबी की सब्जी रोजाना खिलाने से कुछ ही दिनों में स्त्रियों के स्तनों में दूध की वृद्धि होने लगती है।

2. पेशाब में होने वाली जलन को दूर करने के लिए अरबी के पत्तों के दस ग्राम रस को तीन-चार दिन तक सेवन कीजिए। असर देखने को मिलेगा।

3. अरबी की सब्जी बनाकर खाने से चेहरे की झुर्रियां और त्वचा की शुष्कता दूर होती है।

4. अरबी के पत्तों को उबालकर, उसको छानकर, फिर उसमें घी मिलाकर कुछ दिनों तक सेवन करने से वायु के कारण उत्पन्न गुल्म समस्या दूर होती है।

5. डॉक्टरों की माने तो उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने के लिए अरबी एक गुणकारी सब्जी है।

6. अरबी की सब्जी पचीस ग्राम मात्रा में रोजाना खाने से ह्रदय रोग में लाभ होता है।

7. अरबी के पत्तों का रस निकालकर किसी हल्के आघात से होने वाले खून निकलने पर लेप करने से तुरंत खून निकलना बंद हो जाता है।

8. अरबी के ताजे, कोमल पत्तों का रस निकालकर, दस ग्राम मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा भूना हुआ जीरा पीसकर, मिलाकर सेवन करने से पित्त समस्या दूर होती है।

9. अरबी ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करती है। अरबी में मिनरल्स पोटैशियम और मैग्नेशियम आदि होते है जो ब्लड प्रेशर संचार को ठीक रखते है। यह तनाव को दूर करने, रक्त संचार को नियमित करने में बेहद सहायक होता है।

10 . खांसी से बहुत ही लोग परेशान रहते हैं। अरबी में ऐसे गुण होते हैं जो लंबे समय से चली आ रही खांसी को दूर कर सकता है।

नोट: चिकित्सक के परामर्श से अरबी का सेवन करें।

अरबी के स्वास्थ्य फायदे

अरबी के स्वास्थ्य फायदे

1. अरबी उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं जो वजन कम करना चाहते हैं, क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी सामग्री है।

2. अरबी के फायदे में एक फायदा यह है कि दिल या गुर्दे की बीमारियों जैसे फैटी खाद्य पदार्थों से संबंधित वजन या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में चिंता किए बिना आप इसका कई बार सेवन कर सकते हैं।

3. खाद्य पदार्थ जिनमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, पाचन प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है। अरबी में फाइबर की एक अच्छी मात्रा होती है जो पाचन प्रक्रिया के लिए उपयोगी होती है। यह आपको लंबे समय तक पूर्ण होने की भावना का एहसास कराती है।

4. अरबी के फायदे में एक फायदा यह है कि अरबी विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है, क्योंकि एक कप अरबी आपकी दैनिक आवश्यकता का 11 फीसदी विटामिन सी दे सकता है। यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।

5. आहार फाइबर मधुमेह के विकास की संभावनाओं को कम करने में भी मदद कर सकता है क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज की रिलीज को नियंत्रित करता है। यदि आपके पास पर्याप्त मात्रा में फाइबर है, जो अरबी प्रदान करता है, तो आप अपने ग्लाइसेमिक स्तरों का प्रबंधन कर सकते हैं और मधुमेह के विकास की संभावना कम कर सकते हैं।

अरबी से हानि

अरबी से हानि

1. कच्चे रूप में अरबी का पौधा जहरीला हो सकता है।

2. अरबी का सेवन वात विकारों से पीडित रोगियों के लिए हानिकारक होता है, इसलिए ऐसे रोगियों को अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. अरबी के पत्ते कफ को बढ़ाते हैं इसलिए अस्थमा से पीडित स्त्री-पुरूषों को अरबी के पत्तों की सब्जी नहीं खानी चाहिए।

4. इसके अलावा जिन लोगों के  घुटनों में दर्द होने की शिकायत हो और खांसी हो उन्हें भी अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए।

5. प्रसव के बाद अरबी का सेवन करने से वात विकार की उत्पत्ति की अधिक सम्भावना रहती है।

6. गैस से पीडित रोगियों को भी अरबी का सेवन हानि पहुंचाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment