अस्थमा

अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है अखरोट

अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है अखरोट

अखरोट में कई न्यूरोप्रोटेक्टेक कंपाउंड होते हैं, जिसमें विटामिन ई, फोलेट, मेलाटोनिन, ओमेगा -3 वसा और एंटीऑक्सिडेंट शामिल हैं। अनुसंधान से पता चलता है कि अखरोट का सेवन ब्रेन के स्वास्थ्य में आपकी मदद कर सकती है। इसके अलावा इसका एक फायदा यह भी है कि अखरोट अस्थमा के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक है।

हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह कहा गया है कि सेहत के लिए फायदेमंद अखरोट खाने से अस्थमा होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाता है। यह अध्ययन ‘एलर्जी एंड क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। यह अध्ययन ‘यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना स्कूल ऑफ मेडिसिन’ के शोधक्ताओं ने किया है। – पुरुषों के लिए अखरोट के लाभ

अध्ययनकर्ताओं के अनुसार अखरोट में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो दमा या अस्थमा के अटैक से बचाने में काफी मददगर है। उन्होंने यह भी बताया है कि अखरोट के साथ-साथ मूंगफली, सोयाबीन, कोर्न, तिल आदि में गामा-टोकोफ़ेरॉल नाम का विटामिन ई पाया जाता है, जो शरीर को अस्थमा से बचाने में सहायता करता है।

अध्ययन के सीनियर लेखक प्रोफेसर मिशेल हर्नानडेज के अनुसार जो लोग अपनी डाइट में विटामिन ई का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनमें अस्थमा और एलर्जी से होने वाले रोगों का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। साथ ही शोधकर्ताओं ने यह भी बताया है कि विटामिन ई उन्ही कोशिकाओं पर सबसे ज्यादा प्रभावशाली होता है, जो अस्थमा के उपचार के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

अखरोट के अन्य फायदे

1. अखरोट शरीर की हड्डी के स्वास्थ्य को सुरक्षित करता है। अखरोट तांबा का एक अच्छा स्रोत है। तांबा की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

2. अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड मोटापा कम करने से जुड़ा हुआ है। इसमें मैंगनीज और तांबे तथा एलेगिक एसिड नामक एक अन्य पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। यह वजन घटाने को भी सहायता कर सकता है।

3. अखरोट का सेवन मेमोरी और ब्रेन फंक्शन को बढ़ा सकता है। नट्स में एंटीऑक्सीडेंट उम्र से संबंधित संज्ञानात्मक गिरावट को रोकने और अलज़ाइमर के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं। –  ड्राई फ्रूट के सेवन के फायदे

4. अखरोट बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और उन्हें गिरने से बचाता है। यह उन्हें एक सुनहरा रूप देता है और बालों की लंबाई को बढ़ावा देता है।

5. अखरोट में पोषक तत्व और स्वस्थ वसा हवा से नमी को आकर्षित करते हैं और शुष्क त्वचा को शांत करते हैं तथा ओमेगा -3 त्वचा की सूजन को कम कर सकता है।

6. गर्भावस्था के दौरान अखरोट बेहद फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि अखरोट ऊर्जा का एक बहुत बड़ा स्रोत होता है। ये, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जो नवजात शिशु के विकास में मदद करते हैं। इसमें फाइबर भी होता है जो गर्भावस्था के दौरान वजन प्रबंधन में मदद करते हैं। इसके अलावा अखरोट में तांबा होता है जिसे भ्रूण के विकास को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

7. विटामिन ई, फोलेट, ओमेगा -3 वसा और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर अखरोट तनाव और अवसाद से लड़ने में मदद करता है। इसके सेवन से अच्छी नींद भी आती है।

8. अखरोट भी विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत है, जो एक मजबूत लिपिड-घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट है। विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ्य बनाए रखने और त्वचा को मुक्त कण से बचाने में मदद करता है जो प्रकृति में हानिकारक होते हैं। यह बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे फोलेट, नियासिन, रिबोफ़्लिविन, पैंटोथेनिक एसिड, और विटामिन बी -6 जैसी महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्वों का स्रोत है।

9. अखरोट में मौजूद कुछ घटक शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को नियंत्रित करने की क्षमता रखते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment