अस्थमा

अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए

अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए

अस्थमा एक श्वास की बीमारी है जिसे दमा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें रोगी को सांस लेने में दिक्कत होती है। इस बीमारी में कफ और खांसी रोगी का स्वास्थ्य बिगाड़ देते हैं। ऐसी स्थिति में रोगी को जरूर पता होना चाहिए कि उन्हें अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए।

1. झींगा

झींगा मछलियां हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करने से न केवल हड्डियां मजबूत बनती हैं बल्कि दिमाग भी तेज होता है तथा वजन कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारी में रोक लग जाती है।

अस्थमा के समय आपको इसे परहेज करना चाहिए। दरअसल झींगा मछली या समुद्री भोजन में अक्सर सल्फाइट होते है और सल्फाइट्स नामक फूड एडिटिव से दमा या अस्थमा के दौरे की शुरुआत हो सकती है।

2. शराब

शराब

शराब आदि का नशा हमारी जीवनशैली को बुरी तरह प्रभावित करता है। जो लोग इस समस्या के शिकार हैं और इससे पीछा छुड़ाने की कोशिश में हैं उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शराब कई तरह की बीमारियों को न्यौता देती है वैसे इसे अस्थमा की बीमारी में परहेज करना चाहिए।

दरअसल कई प्रकार के शराब में सल्फाइट्स होते हैं। सल्फाइट्स का संबंध शराब पीने के बाद होने वाले तनाव से है। इसके साथ ही यह एलर्जी से लेकर सिरदर्द जैसी बीमारियों का भी मेजबान है। अस्थमा में यह खांसी या घरघराहट का कारण बनता है। – शराब पीने का सही तरीका

3. आचार

खाने के साथ अचार का सेवन खाने के स्वाद को और चटपटा बना देता है। यह न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन इसका अधिक सेवन करना भी सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। अगर आप अस्थमा में आचार का सेवन करते हैं तो इससे आपकी समस्या और बढ़ जाती है। क्योंकि मसालेदार खाद्य पदार्थ या आजार में सल्फाइट होता है जिसे दमा के लिए सही नहीं माना जाता है।

4. चेरी

चेरी

चेरी एक स्वादिष्ट फल है, जिसे खाना हर किसी को पसंद होता है। यह अच्छे स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप रोज चेरी खाएं। इससे आप कई तरह की बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं। अस्थमा वाला कोई भी व्यक्ति सल्फाइट के प्रति संवेदनशील होता है और उन्हें रेड चेरी से बचना चाहिए। डिब्बाबंद फल और बोतलबंद फलों का रस, खासकर नींबू का रस अस्थमा के लक्षणों को ट्रिगर कर सकता हैं।

5. नमक

नमक न केवल रक्तचाप को बढ़ाता है बल्कि दिल का दौरा पड़ने के खतरे को बढ़ता है। इससे मृत्यु का भी खतरा बढ़ जाता है। अस्थमा के मरीजों बहुत सीमित मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए।

6. प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से दूरी

प्रोसेस्ड फूड जैसे कुकीज, बिस्किट्स का ज्यादा सेवन न केवल हमारे पाचन तंत्र पर असर डालता है बल्कि अस्थमा के रोगियों को भी नुकसान पहुंचाता है। प्रोसेस्ड फूड सूजन को बढ़ाता है जो अस्थमा के पीड़ितों के लिए सही नहीं है।

अस्थमा के लिए टिप्स

अस्थमा के लिए टिप्स

1. अपनी डाइट में मैगनीशियम की मात्रा को बढ़ाएं। मैग्नीशियम समग्र स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण खनिज है। यह गंभीर अस्थमा के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी सहायक उपचार है। मैग्नीशियम की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप नट्स, बीज, टोफू, पत्तेदार हरी सब्जियां, सेम, आलू और दलिया का सेवन कर सकते हैं।

2. प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ खाने से, आपके शरीर को अच्छे बैक्टीरिया मिलते हैं जो अस्थमा में सही माने जाते हैं।

3. रोजाना एक सेव जरूर खाएं। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में कार्य कर सकता है।

4. शरीर को फिट और सन्तुलित रखने के लिए हमें नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। आजकल हम खाने के मामले में तो काफी सतर्क रहने लगे हैं लेकिन व्यायाम व शारीरिक श्रम के मामले अभी भी लापरवाह नज़र आते हैं। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि अस्थमा आपसे दूर रहे तो आप नियमित रूप से व्यायाम कीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment