डायबिटीज फलों के गुण और फायदे

डायबिटीज के लिए कम चीनी वाले फल

Fruits with low sugar for diabetes patients.

जानें डायबिटीज के लिए कम चीनी वाले फल जैसे कि स्ट्रॉबेरी, जामुन, संतरा, सेब आदि, find low sugar fruits for diabetes in hindi.

अधिक मात्रा में चीनी के सेवन से शरीर में कैलोरीज़ बढ़ती हैं तथा डायबिटीज और कैंसर का जोखिम भी बढ़ता है। ऐसे में मीठा खाना और पेय नहीं लेना चाहिए। चीनी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह सिगरेट जैसी खतरनाक है। डच शोधकर्ता का मानना है कि यह स्वागस्य्रन के लिए सिगरेट जितनी ही खतरनाक है।

आज जो भी हम बाजार से सामान लेते हैं सेहत को ध्यान में रखकर उसकी खरीदारी करते हैं। देखा गया है कि सबसे ज्यादा सतर्कता लोग मीठी चीज खरीदने में दिखाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जो आप फल खा रहे हैं उनमें चीनी की मात्रा होती है। आज हम इस लेख में उन फलों के बारे में बताएंगे जिनमें बहुत ही कम मात्रा में चीनी है।

डायबिटीज के लिए कम चीनी वाले फल

#1 स्ट्रॉबेरी

दिखने में लाल रंग और आकर्षक फलों में से एक स्ट्रॉबेरी विटामिन, लवण, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, पोटैशियम का बहुत ही अच्छा स्रोत है। यह खाने में हल्का मीठा और हल्का खट्टा होता है। यह एक ऐसा फल है जिसे बच्चों के अलावा कम चीनी खाने वाले लोग भी खा सकते हैं।

#2 जामुन

औषधीय गुणों से भरपूर और स्वाद में खट्टा-मीठा वाला फल जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन रामबाण के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद ग्लाइकेमिक इंडेक्स रक्त के शुगर को नियंत्रित करता है। जामुन एक ऐसा मौसमी फल है जिसमें चीनी बहुत ही कम पाया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

#3 संतरा

संतरा को विटामिन सी का बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है। स्वाद में हल्का खट्टा संतरा फल नींबू, नारंगी और मौसमी की जाति का फल है। संतरा रोग निवारक क्षमताओं से युक्त एक अत्यंत उपयोगी फल है। इसमें चीनी की मात्रा बहुत ही कम होती है। इस तरह संतरा मीठा होने के बावजूद चीनी के स्तर को नियंत्रित करके मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों के लिए बेहतर फल साबित होता है।

#4 सेब

दिखने में लाल, खाने में स्वादिष्ट और रस से भरा फल सेब सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी फल है। शरीर के विकास के लिए सेब को नियमित रूप से खाना चाहिए। साबूत सेब में चीनी की मात्रा बहुत ही कम होती है। इसे छीलकर या इसका जूस पीने की बजाय आप इसे साबूत खाएं।

#5 आडू

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर आडू न केवल वजन के कंट्रोल के काम आता है बल्कि इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। यह एक ऐसा फल है जिसमें बहुत कम 12 ग्राम चीनी होती है जो सेहत के लिए बहुत ही सही मानी जाती है।

#6 एवोकेडो

दक्षिण मध्य मेक्सिको में पाया जाने वाले इस फल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा की सुरक्षा के लिए फायदेमंद है। एवोकेडो में चीनी की मात्रा कम होती है इसलिए आप इसे खा सकते हैं।

#7 कले शतूत

इस फल को कम चीनी खाने वाले लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसे खाने से अन्य पौष्टिक फायदे मिलते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment