हेल्थ टिप्स हिन्दी

गाय के घी के फायदे

Cow ghee benefits in hindi

प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में गाय के धी को अमृत माना गया है जो कई तरह के रोगों के लिए रामबाण है। इसे गाय के दूध की तरह ही शुद्ध माना जाता है। इसे नियमित रूप से अपने भोजन में शामिल करने से न केवल वजन कम होता है बल्कि छोटी-मोटी बीमारी भी नहीं होती। इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि फ्री रेडिकल से लड़ता है और चेहरे की चमक बरकरार रखता है।

आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं :

सिरदर्द के लिए
सिरदर्द की समस्या एक आम बात है जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में जो लोग गाय के धी का सेवन करते हैं उन्हें यह समस्या नहीं आती। सिरदर्द होने पर गाय के घी की मालिश पैरों के तलवों पर करें। हाथ-पैर में जलन व अनिद्रा की समस्या हो तो भी घी की तलवों पर मालिश करें। आपको बहुत ही आराम मिलेगा।
सोने से पहले गाय के घी को नाम में डालने से भी सिरदर्द और माइग्रेन में आराम मिलता है। इससे नींद भी अच्छी आती है।

खराटे से छुटकारा
खाराटा एक बड़ी बीमारी है जिसकी वजह से रात को सोते समय दूसरे लोग परेशान रहते हैं। आपके घर में भी कोई इस बीमारी से पीड़ित है तो उसे गाय घी का सेवन करने की सलाह दीजिए। इसके लिए सबसे पहले गाय घी को गर्म कर लीजिए इसके बाद कुछे बूंदे नाक में डाल लीजिए। आपको आराम मिलेगा।

साइनस की बीमारी के लिए
जिन लोगों को साइनस की तकलीफ है, चाहे वह कितनी भी पुरानी क्यों न हो उसे गाय के धी को अपने नाक में डालना चाहिए। इसके अलावा इस्नोफीलिया रोग में भी गाय का घी एक गुणकारी दवा के रूप में काम करता है।

जुकाम में लाभदायक
मौसम बदलते ही इस समस्या से हर कोई जूझने लगता है। अगर आप भी जुकाम से परेशान रहते हैं तो नियमित रूप से अपने नाक में गाय का घी डालें। इससे बंद नाक आसानी से खूल जाता है। यह घी बाम के रूम में भी काम आता है। इसे छाती पर मालिश करने से जुकाम में लाभ होता है और कफ बाहर निकलता है।

आंखों के लिए लाभकारी
एक चम्मच शुद्ध घी, एक चम्मच पिसी शकर, एक चम्मच पिसी कालीमिर्च तीनों को मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोते समय चाटकर गर्म दूध पीने से आँखों की ज्योति बढ़ती है।

ब्रेन स्टोक में भी लाभदायक
ऐसा माना जाता है कि ब्रेन के किसी हिस्से में अगर खून जमा हो जाता है तो उसे निकालने की ताकत गाय के घी में है। इसके लिए आपको नाक में घी डालना होगा और उसे सांस लेकर उपर की ओर खींचना होगा।

कमजोरी के लिए
शरीर कमजोर होने की स्थिति में एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री मिलाकर पिएं। इससे शरीर को उर्जा मिलेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। यहीं नहीं, गाय घी के प्रयोग से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं।

गैस, एसिडिटी व कब्ज
गाय के घी का नियमित प्रयोग करने से गैसे, एसिडिटी व कब्ज की शिकायत कम हो जाती है। इसके अलावा इससे पित्त की समस्या से भी निजात मिलता है।

मोटापा कम करे
गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता जिससे मोटापा बढऩे की समस्या नहीं रहती। इसके अलावा जब हार्ट की नालियों में ब्लोकेज हो तो ये घी एक ल्यूब्रिकेंट का काम करता है।

चेहरे को बनाए चमकदार
इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीकडेंट पाया जाता है जो कि फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और चेहरे की चमक बरकरार रखता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment