बालों की देखभाल

नीम के तेल को बालों पर लगाने का तरीका

नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगस तथा जलनरोधी गुण पाएं जाते हैं, जो संक्रमण को दूर करते हैं तथा आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाते है। नीम एक प्राकृतिक उत्पाद होता है जिसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता और इसमें किसी तरह का कोई रसायन भी मौजूद नहीं होता। यह आपकी त्वचा और बालों पर किसी तरह की कोई हानि नहीं होने देता। नीम हर भारतीय परिवार में एक प्रकार का घरेलू पौधा होता है। यहीं कारण है कि नीम का तेल वनस्पति तेल होता है जो नीम के पेड़ के बीज से निकाला जाता है।

नीम का तेल एक वनस्पति तेल है, जो नीम के पेड़ के बीज से निकाला जाता है। नींबू का तेल रुसी के इलाज में अत्याधिक प्रभावी है। यह अद्भुत तेल आपके सिर को चिकना बनाता है। रुसी के कारण आपके सिर में खुजली होने लगती है। रुसी को दूर करने का सबसे अच्छा और सबसे बेहतर तरीका है। नीम के तेल को अपने बालों पर लगाना। आइये जानते हैं नीम के तेल को बालों पर लगाने के तरीके के बारे में।

नीम के तेल को बालों पर लगाने का तरीका

1. बालों पर नीम का तेल लगाने से पहले बालों को अच्छे से धो लें । अपने सिर पर सेब का सिरका लगा लें और इसे एक या दो मिनट के लिए छोड़ दें जब आपके बाल सुख जाएं। तब अपने बालों में नीम का तेल लगाएं और साफ़ तौलिये के साथ अपने बालों को सूखा लें।
2. आप नीम के तेल को अपने नियमित शेम्पू में डाल लें। शेम्पू में केवल आधा चम्मच ही नीम के तेल का डालें और अपना स्वयं का नीम का शेम्पू घर में ही तैयार करें। जब भी आप नीम वाले शेम्पू को लगायें तब इसे लगाने से पहले हिला लें। कुछ ही समय में आपको इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे आपके बाल भी सॉफ्ट होते हैं।
3. नीम का तेल आपके सिर के बालों को मजबूत करता है, जो रुसी के कारण झड़ने लगते हैं। इसे अपने सिर पर प्रयोग करने से पहले नारियल तेल, जैतून के तेल जैसे अन्य तेलों के साथ मिलकर लगायें।
4. नीम के तेल को दो चम्मच जैतून के तेल में मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगायें और कम से कम बीस मिनट के बाद अपने बालों पर शेम्पू करें। यह मिश्रण एक ऐसा बाल कंडिशनर होता है।
5. नीम का तेल, चाय के पेड़ का तेल, तुलसी का तेल सामान मात्रा में लें और एक मिश्रण तैयार करें। इस तेल को आप अपने बालों पर लगायें यह तेल बालों को लिए फायदेमंद होता है। इस बाल लंबे और घने होते हैं।
6. नीम के तेल को हल्का गर्म करके बालों पर लगायें और रात भर के लिए छोड़ दें। इस प्रकार करने से आपके बाल कम झड़ते है और आपको डैड्रफ़ से भी छुटकारा मिलता है।
7. नीम के तेल को और नींबू को छीलकर एक साफ़ कटोरी में मिलाएं। सिर के संक्रमण के इलाज में नीम का तेल बहुत प्रभावी होता है, जब आप इस सामाधान का नियमित उपयोग करते हो तब आपके बाल स्वस्थ और रुसी मुक्त रहते हैं।


8. नीम का तेल को बालों पर लगाने का एक तरीका यह है कि आप दही में नीम के तेल की कुछ बुंदे मिलाएं और इसे अपने बालों और सिर पर लगायें, कम से कम बीस मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में अपने बाल अच्छे से पानी के साथ साफ़ कर लें। यह सिर की खुजली में महान काम करता है।

नीम के तेल को बालों पर लगाने के यह अलग अलग तरीके है। बाल झड़ने और बालों में होने वाली कमी को पूरा करने के लिए नीम का तेल इस्तेमाल में लाया जाता है। यह बालो से रुसी को भी खत्म करता है।

नोट – ये सारे तरीके अपनाने से पहले किसी एक्सपर्ट की जरूर राय लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment