हेल्थ टिप्स हिन्दी

आम खाने के नुकसान

Mango side effects in hindi.

विस्तार में आम खाने के नुकसान क्योंकि ये नुकसान करता है एलर्जी, डायबिटीज, गठिया रोग आदि में, ill effects of mango on health in hindi.

गर्मियां आते ही हर घर में जिस फल को सबसे ज्यादा याद किया जाता है वह आम है। फलों का राजा आम के फायदों के बारे में आपने बहुत ही पढ़ा या सुना होगा! लेकिन क्या आपने आम खाने के नुकसान के बारे में सुना है? यह अमृत फल कई बार हमारे लिए नुकसान साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आम के नुकसान के बारे में…

आम खाने के नुकसान – Mango side effects in hindi

#1 सही तापमान के साथ आम का करें सेवन

अक्सर देखा गया है कि लोग जब आम को बाजार से खरीदकर उसी समय खाने लगते हैं, तो खुजली, सूजन और छाले आदि बीमारियों के शिकार होने लगते हैं। दरअसल जब आम ज्यादा गर्म हो, तो उसे उसी समय नहीं खाना चाहिए बल्कि उसका तापमान एक निश्चित तापमान पर न आए तब-तक उसका सेवन नहीं करना चाहिए।

#2 गले में हो सकती है खराश

कई बार देखा गया है कि जो लोग आम का सेवन करते हैं उनके गले में खराश पैदा हो जाती है। यह तब होता है जब आम के सिर वाले हिस्से को सही से साफ नहीं करते या उसका हल्का तरल पदार्थ बाहर नहीं निकालते।

#3 क्या आम खाने से होता है पेट खराब

आम खाने के नुकसान कि बात की जाए तो क्या आप जानते हैं, आम का ज्यादा सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा यदि आप अधपका आम का सेवन करते हैं, तो आपको दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए संभलकर आम का सेवन कीजिए।

#4 केमिकल वाले आम के नुकसान

आम को लेकर लोगों का प्यार देखते हुए व्यापारी इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। इसको पकाने के लिए कई तरह के केमिकल या पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। आम को जल्दीे पकाने के चक्किर में डीलर कैल्शियम कार्बाइड मिला देते है या फिर आम में इंजेक्शन डालकर पकाते हैं। इंजेक्शन में Ethylene नाम का केमिकल भरा होता है जो आम को जल्दी पकने में मदद करता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबन्धिरत समस्यािएं पैदा हो सकती हैं।

aam khane ke nuksan aur side effects hindi me

#5 आम खाने से एलर्जी होती है

एलर्जी एक बीमारी है जो बहुत लोगों में होती है, लेकिन आम खाने से किसी को एलर्जी होती है यह आपने बहुत ही कम सुना होगा। जिन लोगों को आम खाने से एलर्जी होती है, उनकी आंखों में पानी आने लगता है, नाक बहने लगती है, सांस की तकलीफ बढ़ जाती है, छींक और पेट दर्द शुरू हो जाता है।

#6 गठिया रोग वाले कम करें आम का सेवन

अगर आपके घुटनों, कूल्हों, हाथ व शरीर के अन्य किसी जोड़ पर दर्द होता है, तो समझ लीजिये कि आपको गठिया की परेशानी है। ऐसे लोगों को आम का ज्यादा सेवन नहीं करनी चाहिये। कच्चेह या पके दोनों ही तरह के आमों के सेवन से आपकी तकलीफ और ज्याेदा बढ़ सकती है।

#7 डायबिटीज का भी है खतरा

ज्यादा आम खाने वाले इस बात का ध्यान दें कि यह फल आपको डायबिटीज का शिकार बना सकता है। दरअसल आम में प्राकृतिक शक्ककर पाई जाती है और जो लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं वो ब्लड सुगर के शिकार हो सकते हैं।

#8 ज्यादा आम वजन बढ़ाएं

आम का मौसम आते ही लोग उसे खाने के लिए टूट पड़ते हैं। यह सेहत के लिए कितना जरूरी है इसका बिलकुल भी ध्यान रखते हैं। ज्यादा आम खाने से शरीर में ज्यादा कैलोरी पहुंचती है जिससे हमारा वजन बढ़ता है। आपको बता दें एक मध्ययम आकार के आम में 135 कैलोरी पाई जाती है। वजन न बढ़े इसलिए ज्यादा आम को खाते समय ध्यान दीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment