हेल्थ टिप्स हिन्दी

एल्कोहलिज्म क्या है, जाने लक्षण और उपचार

एल्कोहलिज्म क्या है, जाने लक्षण और उपचार ताकि आप इससे छुटकारा पा सकें और रख सकें खुद तो इस आदत से दूर, what is alcoholism, its symptoms and reasons in hindi

समाज में बढ़ती हिंसा और गुस्सा का एक मुख्य कारण शराब का अत्याधिक सेवन भी है। शराब के ज्यादा सेवन से लोगों में सहनशक्ति और मानसिक शक्ति कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से वो ऐसे कम उठाता है। अगर व्यक्ति शराब का आदी हो चुका है तो वह कहीं न कहीं एल्कोहलिज्म का शिकार है। आज इस लेख में हम एल्कोहलिज्म के बारे में जानेंगे।

एल्कोहलिज्म क्या है ?

शराब पर बहुत ही ज्यादा निर्भरता ही एल्कोहलिज्म या शराबीपन कहलाता है। यह तब होता है जब आप इतना पीते हैं कि आपका शरीर अंततः शराब का आदी हो जाता है। जब ऐसा होता है, तो शराब आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज बन जाती है। शराब का इस्तेमाल उनके जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। अगर आप एल्कोहलिज्म के शिकार हैं तो इससे न केवल परिवार की सुख-शांति पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी नौकरी भी जा सकती है।
एल्कोहलिज्म का असर इतना खतरनाक है कि आप अपनी जान भी जा सकती है। वैसे कुछ लोग शराब तो पीते हैं लेकिन उसपर पूरी तरह से निर्भर नहीं होते। ऐसे लोग शराब का सेवन किसी अवसर पर पीते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं होता।

एल्कोहलिज्म का क्या कारण है ?

 

एल्कोहलिज्म के कारण अभी भी अज्ञात है। फिर भी ऐसा माना जाता है कि मस्तिष्क में मौजूद रासायनिक परिवर्तन होने पर आपको बहुत अधिक शराब पीने की ज़रूरत होती है। जब आप शराब पीते हैं, तो ये बदलाव आपकी आनंददायक भावनाओं को बढ़ाते हैं, जिससे आपको अधिक बार शराब पीने की चाहत बढ़ती है। इससे भले ही आपको शारीरिक और मानसिक नुकसान ही क्यों न हो। एल्कोहलिज्म आमतौर पर समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होता है, जो काफी अप्रिय और खतरनाक हो सकता है। इससे आखिरकार शराब के उपयोग से जुड़ी सुखद भावनाएं दूर चली जाती हैं।
यदपि एल्कोहलिज्म के सटीक कारण अज्ञात हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे कारकों के बारे में जिससे कई बीमारिया जन्म लेती हैं।
1. यदि आप पुरुष हैं और प्रति सप्ताह 15 से अधिक पेय ले रहे हैं तो आप एल्कोहलिज्म के शिकार हैं।
2. यदि आप महिला हैं और प्रति सप्ताह 12 से अधिक पेय ले रही हैं तो एल्कोहलिज्म के शिकार हैं।
3. एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या, जैसे कि अवसाद, चिंता, या सिज़ोफ्रेनिया।
4. तनाव के एक उच्च स्तर का अनुभव।
5. आत्म सम्मान कम है।
6. आप उस परिवार या समाज में रहते हैं जहां शराब का उपयोग आम है और स्वीकार किया जाता है।

एल्कोहलिज्म के लक्षण क्या है ?

1. किसी के साथ न पीकर अकेले पीना।
2. अपनी पीने की आदतों के बारे में पूछे जाने पर हिंसक या नाराज हो जाना।
3. खाना न खाना या सही से खाना न खाना।
4. व्यक्तिगत स्वच्छता की उपेक्षा करना
5. अपने शराब पीने की आदतों की वजह से काम को छोड़ना।
6. शराब के सेवन को नियंत्रित करने में असमर्थ होना।
7. शराब पीने के लिए बहाना ढुंढना।
8. शराब के उपयोग के कारण महत्वपूर्ण सामाजिक, व्यावसायिक या मनोरंजक गतिविधियों को छोड़ना।

एल्कोहलिज्म का इलाज क्या है ?

एल्कोहलिज्म के लिए उपचार अलग-अलग है, लेकिन प्रत्येक उपचार में इस बात पर जोर दिया गया है कि आप शराब पीने से खुद को रोकें और खुद पर संयम रखें। आइए जानते हैं इसके उपचारों के बारे में…

1. शराब से छुटकारा पाने के लिए शरीर से विषाक्तता या निकासी।
2. ऐसी स्थिति में नई कौशल और व्यवहार सीखने के लिए पुनर्वास की जरूरत।
3. भावनात्मक समस्याओं को हल करने के लिए परामर्श, जो आपको पीने के कारण हो सकता है।
4. शराब से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए चिकित्सा उपचार।
5. शराब की लत से छुटकाराके लिए दवाओं का सेवन।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment