हेल्थ टिप्स हिन्दी

अरंडी के तेल के नुकसान

अरंडी के तेल के नुकसान

अरंडी का तेल यानी कास्टर आयल का प्रयोग कई रूपों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल ब्यूटी उत्पादों, साबुनों, मालिश के तेल और दवाईयों में किया जाता है। हालांकि इसके फायदों के अलावा अरंडी के तेल के नुकसान भी है। अगर इसे के लाभ की बात की जाए तो, अरंडी के तेल में प्राकृतिक जीवाणुरोधी और एंटिफंगल गुण होते हैं और इसमें विटामिन ई, खनिज, प्रोटीन, ओमेगा6 और ओमेगा 9 जैसे फायदेमंद फैटी एसिड होता है। इसकी असामान्य रूप से उच्च राइसिनोलिक एसिड अनुपात त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। अब आइए इसके नुकसान के बारे में जानते हैं।

उबकाई

उबकाई से ग्रसित होना हर किसी के लिए दुखद होता है। हर व्यक्ति के जीवन में एक बार उबकाई या मिचली जरूर आती है। ज्यादातर यह समस्या महिलाओं में देखने को मिलती है। कैस्टर के तेल या अरंडी के तेल का ज्यादा सेवन भी मिचली का कारण बन सकती है। इससे आपको डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन जैसे गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। अरंडी के तेल के कारण मतली के साथ उल्टी भी हो सकती है।

दस्त या डायरिया

दस्त या डायरिया

डायरिया एक ऐसी समस्या जिसमें बड़ों से ज्यादा बच्चे भी प्रभावित होते हैं। डायरिया कै दौरान व्यक्ति के पेट में दर्द होता है, पेट में ऐंठन, जी मिचलाना आदि दिक्कते आती हैं। डायरिया के दौरान व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे स्थिति और भी बिगड़ सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक अरंडी का तेल दस्त भी पैदा कर सकता है।

त्वचा के चकत्ते

कई बार वातावरण में बढ़ता प्रदूषण, खराब जल का प्रयोग करने से स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकता है, जिसमें त्वचा में जलन, लाल चकत्ते पड़ना और फुंसियों जैसे दाने होना आम बात है। एक अध्ययन के मुताबिक, अरंडी के तेल का ज्यादा उपयोग त्वचा पर हल्का जलन पैदा कर सकता है। वैसे अरंडी तेल का उपयोग करने पर अन्य एलर्जी प्रतिक्रियाएं खुजली और पित्ती आदि देखने को मिलती है।

गैस्ट्रोएन्टराइटिस की समस्या

गैस्ट्रोएन्टराइटिस जिसे हम “पेट का फ्लू” भी कहते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट और आंतों (जठरांत्र संबंधी मार्ग) में जलन और सूजन देखी जाती है। अरंडी के तेल का ज्यादा इस्तेमाल गैस्ट्रोएन्टराइटिस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

पेट में मरोड़

पेट में मरोड़

पेट में मरोड़ एक ऐसी समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। अरंडी के तेल का उपयोग करने से पेट में मरोड़ जैसी समस्या देखने को मिलती है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से बचें।

चक्कर आना

चक्कर आना

चक्कर आना एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को सब कुछ घूमता नजर आता है। यह अपने आप में बीमारी नहीं है अपितु एक लक्षण है। शरीर में अन्य समस्या के कारण चक्कर आ सकता है। ज्यादा अरंडी के तेल के उपयोग से भी यह चक्कर आने जैसी समस्या का सामना आप कर सकते हैं।

बच्चों के लिए हो सकता है नुकसानदेह

अरंडी के तेल का साइड इफेक्ट बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए इसे बच्चों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आप बच्चों के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं, तो आप किसी डॉक़्टर इसकी राय जरूर लें।

मांसपेशियों में ऐंठन

मांसपेशियों में ऐंठन

हम जानते हैं कि अरंडी का तेल एक अद्भुत रेचक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरंडी के तेल का ज्यादा इस्तेमाल मांसपेशियों में ऐंठन देखने को मिलता है। कई बार यह समस्या इतनी गंभीर होती है कि डॉक्टर से दिखाना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment