हेल्थ टिप्स हिन्दी

छींक रोकने के नुकसान

अगर आपको अंदर से छींक आ रही है, तो आप इसे कभी न रोकें नहीं तो कई तरह की समस्याओं से आपको गुजरना पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि जब आप छींकते हैं, तो 100,000 कीटाणु आपकी नाक से लगभग 160 किमी/घंटा की गति से बाहर निकलते हैं। इस तरह छींक आपको गंभीर संक्रमण से बचाती है। इसलिए आप समझ सकते हैं कि छिंकना हमारी सेहत के लिए कितना आवश्यक है। अंदर से आपको अगर छींक की भावना आ रही है तो छींक दे, नहीं तो आपके लिए यह यह खतरनाक हो सकता है।

अक्सर देखा गया है कि कई लोग सार्वजनिक स्थल पर छींकने को बैड हैबिट मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। आपको बता दें कि छींक आना एक प्राकृतिक क्रिया है जिसे किसी को भी नहीं रोकना चाहिए। सही तो यह होगा कि आप सार्वजनिक स्थल पर छींकने के दौरान मुंह पर एक रुमाल जरूर रख लें। जिससे सामने वाले को असहज भी नहीं महसूस होगा और संक्रमण फैलने का खतरा भी कम हो जाएगा। आइए जानते हैं छीक को रोकने से आपको क्या नुकसान हो सकता है।

छींक को रोकने के नुकसान

छींक को रोकने के नुकसान

1. डायाफ्राम को चोट पहुंचाने के कारण बन सकता है।
2. जब हम छींकते हैं, तो नासा-छिद्रों से तेज रफ्तार में हवा बाहर आती है। अगर आप छींक रोकते हैं तो ये सारा दबाब दूसरे अंगों की ओर मुड़ जाता है। इससे सबसे अधिक नुकसान कान को हो सकता है। इससे आपके ईयर-ड्रम्स फट सकते हैं और आप सुनने की क्षमता को खो सकते हो।
3. छींक को रोकने से दिमाग की नसों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। यह मस्तिष्क में रक्त वाहिका को कमजोर कर देते हैं।
4. इसके अलावा छींक को रोकने से हमारे शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया बाहर नहीं निकल पाते और वह कई-कई दिनों तक शरीर में बने रहते है।
5. छींक रोकने की वजह से आंखों की रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो जाती हैं। आंख के सफेद रंग में रक्त वाहिका टूटने की संभावना रहती है।
6. इसके अलाव इससे गर्दन में भी मोच या चोट आ सकती है। कुछ दुर्लभ मामलों में दिल का दौरा आने की भी आशंका रहती ही है।

छींक को रोकने पर क्या कहता है आयुर्वेद

छींक को रोकने पर क्या कहता है आयुर्वेद

छींक एक प्राकृतिक वेग है, इसलिए कभी भी नहीं रोकना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार शरीर में 13 वेग बताएं गए हैं। छींक भी उन्हीं वेगों में से एक है। इन वेगों को रोकने से शारीरिक और मानसिक परेशानी होती है, और कभी-कभी तो इन वेगो को रोकने से शरीर मे बडी भारी परेशानी भी हो सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment