हेल्थ टिप्स हिन्दी

साइकिल चलाने के लाभ, इन बीमारियों को करे दूर

साइकिल चलाने के लाभ, इन बीमारियों को करे दूर

स्वस्थ और आकर्षक शरीर आजकल सबकी आवश्यकता बन गई है। इसके लिए आप अपने आहार और व्यायाम की तरफ ध्यान देते हैं, जिसमें आपके बचपन और स्कूल के दिनों में साइकिल के उपयोग से आपका शरीर ज्यादा स्वस्थ और आकर्षक होता था , परन्तु आजकल मोटरसाइकिल और कार की आदत से आप मोटापे के शिकार गए हैं। साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है।

मानव शरीर को सामान्य कामकाज के लिए शारीरिक गतिविधि की आवश्यकता होती है जिसमें कम से कम 30 मिनट की साइकिल चलाना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो लम्बे समय तक स्वस्थ रहने के लिए बहुत आवश्यक है। आजकल साइकिल चलाने में कई लोगों को शर्म भी आती है और इसे वह अपने स्टेटस से आंकते हैं। परन्तु साइकिल चलाने के बहुत लाभ होते है ,जोकि दुनियाभर के देशों में लोगों द्वारा उपयोग में लाई जाती है।

साइकिल चलाने के लाभ, इन बीमारियों को करे दूर

1. साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स सक्रीय होती है, जो की हमारी संक्रमण से लड़ने की शक्ति को बढाती हैं। जो लोग सप्ताह में 20 मिनिट से ज्यादा साइकिल चलाते है वे कई सामान्य रोगों से बच जाते हैं।

2. नियमिन साइकिल चलाने से त्वचा हानिकारक किरणों से बचाती हैं और शरीर में रक्तसंचार ठीक करती हैं। त्वचा के सेल्स को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर से विषैले तत्व भी बाहर निकल जाते हैं।

3. रोज 30 मिनिट साइकिल चलाने से कैंसर का ख़तरा 50 फीसदी तक कम हो सकता हैं। महिलाएं अगर रोज साइकिल चलाये तो वे स्तन कैंसर से बचती हैं।

4. साइकिलिंग से पेट में खाद्य पदार्थों आसानी से पचते है जिससे पेट अच्छे से साफ़ होता हैं। साइकिल चलाने से आँतों के कैंसर का खतरा कम होता हैं।

5. साइकिल चलाने से फेफड़े मजबूत होते है और उनमे ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता में इजाफा होता हैं क्योंकि साइकिल चलाने से 10 गुना ज्यादा ऑक्सीजन शरीर में जाती हैं।

6. साइकिल चलाने से शरीर में रक्तसंचार ठीक होता है और आपका दिल भी मजबूत होता हैं। हफ्ते में अगर आप 30 मिनिट साइकिल चलाते है तो ह्रदय रोग होने का खतरा 50% तक कम हो जाता हैं और हार्ट अटैक और अन्य ह्रदय बीमारियों को रोका जा सकता हैं।

7. वजन नियंत्रण और कम करने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा व्यायाम हैं। साइकिल चलाने से तेजी से वजन कम होता है जिससे मोटापा कम होता है और आपका शरीर अधिक आकर्षक बनता हैं।

8. साइकिल चलाने जैसी शारीरिक व्यायाम से शरीर में रक्त संचारण ठीक से होता है और नसे मजबूत बनती हैं। यही कारण है कि 50 की उम्र के बाद भी आपकी शारीरिक संबंध बनाने की शक्ति बनी रहती है।

9. अनिद्रा के रोगियों को रोज़ 30 मिनट साइकिल चलानी चाहिए। ऐसा करने से उनकी नींद में बढ़ावा होगा और तनाव में कमी भी आएगी। अध्यन बताता है कि साइकिल चलाने जैसे सामान्य व्यायाम से आपका तनाव बढ़ाने वाले कोर्टिसोल हॉर्मोन कम होते हैं और अच्छी नींद आती हैं।

10. साइकिल चलाने से पैरों का अच्छा व्यायाम होता है और इससे आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

11. साइकिल चलाने से वातावरण में प्रदुषण भी नहीं फैलता है। इससे आप अपने आसपास के वातावरण को प्रदुषण मुक्त बनाते हैं।

12. गठिया को रोकने और गठिया की समस्या को कम करने के लिए साइकिल चलाना बहुत ही अच्छा व्यायाम है। जब हम साइकिल चलाते हैं तो इससे हमारी जांघों और निचले पैरों की मांसपेशियां लचीली रहती है जो गठिया को नियंत्रित करती है।

13. डॉक्टर्स का कहना है की गर्भावस्था के पहले कुछ महीनों के दौरान गर्भवती महिला आसान साइकिलिंग कर सकती है जिससे बच्चे के जन्म के समय बहुत कम दर्द होती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment