हेल्थ टिप्स हिन्दी

धनिया जूस के फायदे आपकी सेहत के लिए

धनिया जूस के फायदे आपकी सेहत के लिए ताकि आप रहें स्वस्थ, dhaniya juice ke fayde apki sehat ke liye in hindi

धनिये में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि मैगज़ीन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम फास्फोरस, कैरोटिन, और विटामिन सी जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए आज हम आपको धनिया जूस के फायदे के बारे में विस्तार से बताते हैं।

धनिया जूस का सेवन करने से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसका सेवन करने से हमारी सेहत को बहुत फायदा मिलता है जैसे- धनिया जूस पीने से ब्लडप्रेशर का कम होना, हड्डियों की मजबूती, अच्छी नींद, पाचन में लाभ, त्वचा संबंधी समस्या में लाभ, ह्रदय लाभ आदि।

आइये जानते हैं धनिया जूस के फायदे के बारे में जिसका सेवन करने से आप तंदुरुस्त तो रहते हो साथ ही आप भी फिट रहते हो।

धनिया जूस के फायदे – Dhaniya juice ke fayde hindi me

पाचन में लाभ

धनिया जूस पीने से पाचन तंत्र सही तरीके के साथ काम करता है। यदि आपको पेट संबंधी समस्या जैसे अपच, पेट फूलना, वमनशील, हार्ट बर्न आदि हो तो यह आपके लिए लाभकारी सिद्द होता है। अगर आप धनिये के जूस का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो आप गर्म और मसालेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि धनिया आपके लिए कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है।

ब्लडप्रेशर को कम करे

धनिये में कैल्शियम, मैगज़ीन और आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। धनिये के जूस का सेवन यदि हम सुबह के समय करते हैं तब इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होती है। ऐसे में इसका सेवन दिल की धड़कन और ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने के लिए सहायक होता है।

अच्छी नींद के लिए धनिया

कुछ लोगों को रात को नींद नहीं आती। ऐसे में उन्हें रात को सोने से पहले धनिया जूस का एक गिलास पीना चाहिए। इससे उन्हें आराम मिलता है और नींद की दवा किये बिना ही आपको अच्छी नींद आ जायेगी।

हड्डियों की मजबूती के लिए धनिया

धनिया जूस के फायदों में सबसे बड़ा फायदा यह भी होता है कि इससे हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान होती है। इसका मुख्य कारण यह कि इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कुछ ऐसे खनिज तत्व भी मौजूद होते हैं जो हड्डियों की सघनता को बढ़ाते है। टूटी हुई हड्डी को जोड़ने में भी यह सहायक होता है।

शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है धनिया

धनिये में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होने के कारण यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। नियमित रूप से धनिये जूस का सेवन करने से पानी और खाद्य पदार्थों से होने वाले संक्रमणों से बचा जा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया

धनिये को एंटी-डाइबिटीक हर्ब के रूप में भी जाना जाता है। प्राकृतिक घटकों के कारण धनिये की पत्तियों का रस ब्लड शुगर को नियंत्रित करके स्थिर करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिये का जूस बहुत ही उपयोगी होता है।

त्वचा संबंधी समस्याएं

धनिया जूस के फायदे आपकी सेहत के लिए - Dhaniye juice ke fayde

धनिया जूस में एंटी-फंगस, एंटी-सेप्टिक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। नियमित रूप से धनिया जूस का सेवन करने से आप त्वचा संबंधी लगभग सभी बीमारियों से बच सकते हैं।

धनिया ह्रदय लाभ के लिए

धनिया जूस के फायदों में एक फायदा यह भी है कि इससे हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है। धनिये में एंटी ऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ता है। जिससे हमारा ह्रदय सही तरीके के साथ काम करता है।

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment