हेल्थ टिप्स हिन्दी

फ्रिज का पानी के नुकसान

Ill effects of drinking fridge water on health in hindi.

जाने फ्रिज का पानी के नुकसान क्यूंकि ये सेहत के लिए ठीक नहीं है ये जुकाम, टॉन्सिल्स जैसे रोग कर सकता है, read about ill effects of water on health in hindi.

आज की इस भागती हुई जिंदगी में हमने फ्रिज को अपने जीवन का एक अहम हिस्सा बना लिया है। फ्रिज अर्थात रैफ्रिजरेटर आज के समय में हर मिडल क्लास परिवार की आवश्यकता बन चुका है। शीतल जल, आइसक्रीम बनाने, शर्बत बनाने, दूध को फटने से बचाने या खाने को सुरक्षित रखने में फ्रिज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हालांकि इन सबके बीच फ्रिज का पानी सेहत के लिए बहुत ही नुकसान करता है।

गर्मियां शुरू होते ही लोग खुद को ठंडा रखने के लिए फ्रिज का पानी पीने लगते है, जो हमारे सेहत बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक है। इससे न केवल ह्रदय को क्षति पहुंचती है बल्कि आपका दिमाग भी ठंठा हो जाता है। यह आदत इतनी बूरी है कि आपकी जान भी जा सकती है।

फ्रिज का पानी के नुकसान

#1 फ्रिज का पानी पीने से होती है कब्ज की समस्या

ज्यादा ठंडा पानी आपके भोजन की पाचन प्रक्रिया को खराब देता है। ठंडे पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है, जिससे वह अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती। जिसका नतीजा यह होता है कि आपका पेट सही साफ नहीं होता और आपको कब्ज की शिकायत होने लगती है।

#2 कृत्रिम तरीके से पानी को किया जाता है ठंडा

जिस फ्रिज का पानी आप बड़े ही चाव के साथ पीते हैं, उस फ्रिज में पानी कृत्रिम तरीके से सामान्य से अत्यधिक कम तापमान पर होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।

#3 ह्रदय को पहुंचता है क्षति

फ्रिज का पानी पीने से शरीर का पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है। इससे न केवल ह्रदय को क्षति पहुंचती है बल्कि कई अन्य बीमारियां जन्म ले लेती हैं।

#4 फ्रिज का पानी करता है गला खराब

फ्रिज का पानी लगातार पीने से गला खराब होने की पूरी संभावना रहती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स गले, जुकाम और फेफड़े के रोग होना बेहद आम बात है।

#5 सिकुड़ जाती हैं कोशिकाएं

फ्रिज का पानी या ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर की कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत पर सीधा पड़ता है।

#6 सनस्ट्रोक का भी है खतरा

धूप से आने के बाद अक्सर लोग ठंडा पानी पीने के लिए उतावले रहते हैं। लेकिन आप जानते नहीं है कि इससे आपको सनस्ट्रोक भी हो सकता है, इसलिए अगली बार ठंडा पानी पीने से एक बार जरूर सोचें।

नोट: यहां किसी फ्रिज की कार्य क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जा रहा है बल्कि ज्यादा ठंडा पानी सेवन के लिए कितना नुकसानदेह है उसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment