हेल्थ टिप्स हिन्दी

जलजीरा पीने के फायदे

विस्तार में जाने जलजीरा पीने के फायदे आपकी सेहत और स्वास्थ्य के लिए, jaljeera peene ke fayde and health benefits in hindi.

जलजीरा स्वादिष्ट होने के साथ साथ चटपटा पदार्थ है। इसका सेवन गर्मियों के दिनों में किया जाता है। जलजीरे का सेवन भले ही हम प्यास बुझाने और स्वाद के लिए करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरान होगी कि यह चटपटा पदार्थ हमारी सेहत के लिए कितना गुणकारी होता है।

जलजीरा पीने के फायदे बहुत होते हैं जैसे पेट ठीक रहना, गैस की समस्या न होना, कब्ज दूर होना, पाचन का सही तरीके के साथ काम करना, मितली को दूर करें, मासिक धर्म की दर्द से राहत, शरीर में पानी की कमी न होने देना आदि। आइये जानते हैं गर्मियों के दिनों में जलजीरा पीने के फायदे के बारे में।

जलजीरा पीने के फायदे

1.  वजन को कम करे

जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं। उनके लिए जलजीरे का सेवन बहुत ही गुणकारी होता है। जलजीरे का सेवन दिन में यदि आप दो बार करते हो तो ऐसे में आपको भूख कम लगती हैं। जिससे आप अधिक खाना खाने से बच जाते हैं। इस तरह आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।

2. पाचन क्रिया को तेज करे

जलजीरा का सेवन करने से पाचन क्रिया तेज होती है क्योंकि जो काला नमक जलजीरा में डाला हुआ होता है, वो हमारी आंतों की गैस से लड़ता है। जिससे हमारी पाचन क्रिया तेजी से काम करती है। जलजीरे का सेवन करने से सीने की जलन से राहत मिलती है और हमारा शरीर डिहाड्रेट रहता है।

3. एसिडिटी को दूर करे

जलजीरा शरीर से एसिडिटी को दूर करने में सहायक होता है। यदि आप एसिडिटी से परेशान हैं, तो एक गिलास का लें और उसे धीरे धीरे करके पियें। नियमित रूप से कुछ दिनों तक करने से आपको एसिडिटी की समस्या से राहत मिल जाएगी।

4. कब्ज दूर करे

जलजीरा पीने के फायदे में एक फायदा यह भी है कि यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। कब्ज जैसी समस्या होने पर दिन में कम से कम दो बार जलजीरे का सेवन करना चाहिए।

5. शरीर में पानी की कमी न होने दें

जलजीरा पीने के फायदे नहीं होती पानी की कमी

गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसका मुख्य कारण है शरीर से अधिक मात्रा में पसीने का निकलना। ऐसे में यदि हम जलजीरे का सेवन करते हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं आती। इस प्रकार हम कई घातक बीमारियों से बच जाते हैं।

6. मासिक धर्म की दर्द से राहत

मासिक धर्म में होने वाली दर्द से राहत पाने के लिए आपको जलजीरे का सेवन करना चाहिए। इससे आपको दर्द का सामना नहीं करना पड़ता।

7. मितली में लाभकारी

जलजीरा उन महिलाओं के लिए लाभकारी होता है जो गर्भवती होती है। और उनका सुबह के समय मन मितली का हो जाता है। उन्हें जलजीरे का सेवन करने से राहत का एहसास होता है।

8. विटामिन सी की कमी दूर करे

जलजीरे का सेवन करने से विटामिन सी की कमी दूर होती है क्योंकि जलजीरे में आमचूर डाला जाता है। आमचूर में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। इसका सेवन करने से आपका इम्युनिटी सिस्टम तेज होता है। जिसके कारण आप कई तरह की बीमारियों से बच जाते हो। इससे आपकी त्वचा निखरती है और आप त्वचा रोग से भी बच जाते हो।

विटामिन सी के लाभ – असमय मृत्यु के जोखिम को कम करता है

9. रक्त की कमी दूर करे

जीरे में लोह की मात्रा उच्च होती है। नियमित रूप से जलजीरे का सेवन करने से शरीर में रक्त की कमी दूर हो जाती है।

10. एनीमिया से बचाव

जीरे में आयरन की उच्च मात्रा पाई जाती है इसलिए वो एनीमिया से बचाव करता है। इससे इम्युनिटी पॉवर बढती है और आपका शरीर ठंडा रहता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment