हेल्थ टिप्स हिन्दी

जाने सबसे अच्छा नाश्ता – ऐसे बनाये संतुलित आहार

जाने सबसे अच्छा नाश्ता क्या है और कैसे बनाएं नाश्ते को संतुलित आहार ताकि आप पूरा दिन रहें तरो ताज़ा, best and balanced breakfast diet in hindi

सुबह का नाश्ता महज नाश्ता नहीं होता। यह आपके दिन की शुरूआत होती है। शुरुआत संतुलित हो तो दिन बेहतर होता है। असंतुलित नाश्ता न सिर्फ आपके दिन को पटरी से उतार सकता है बल्कि आपकी सेहत पर नकारात्मक असर भी छोड़ जाता है। नाश्ते में अनाज रूपी आहार का कम या ज्यादा होना असंतुलन का द्योतक है। इस स्थिति से बचने के लिए नाश्ते में दिन के लिए निर्धारित मानक कैलरी का ही सेवन करना चाहिए। अक्सर निर्धारित मात्रा से ज्यादा का सेवन शरीर में वसा की मात्रा बढ़ाकर वज़न बढ़ाता है।

इसके अतिरिक्त कई बार दूसरों के नाश्ते को देख लोग अपने नाश्ते का सूची में परिवर्तन कर देते हैं। बिना डायटिशियन की सलाह से बनाए गए नाश्ते की सूची कई बार सेहत पर नकारात्मक असर डालती है। यहाँ इन्हीं तरीक़ों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे आप जान सकें कि कैसा नाश्ता आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

सबसे अच्छा नाश्ता – सुबह के नाश्ते को संतुलित बनाने का तरीका

सुबह का नाश्ता बनाने के लिए सही अनुपात का रखें ध्यान

सुबह का नाश्ता बनाने के लिए सही अनुपात का रखें ध्यान

आपको नाश्ते में लिये जाने वाले जरूरी आहारों का सही अनुपात होना चाहिए। इसकी जानकारी या सूची आप अपने डायटिशियन से मिलकर बना सकते हैं। अपने से चुने गये आहार और स्व निर्धारित मात्रा अपूर्ण अथवा आवश्यकता से अधिक हो सकती हैं। ये दोनों स्थिति सेहत के लिए उपयुक्त नहीं मानी जा सकती।

स्वाद के लिए मिलाएं चीनी

किराने की दुकानों पर आपकी नज़र चीनी रहित आहार को खोजती रहती है। हालांकि, सुबह के नाश्ते के समय आपको चीनी की तलब लगती है और आप अपने आहार में चीनी मिलाये बिना नहीं रह पाते। विशेषज्ञों की मानें तो 10 ग्राम से अधिक चीनी आपके शरीर को वसा से ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।

सुबह के नाश्ते में प्रोटीन का अभाव न हो

सुबह के नाश्ते में प्रोटीन का अभाव न हो

संतुलित नाश्ता कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, वसा का युक्तियुक्त मिश्रण होता है। जब नाश्ते में अनाज को प्राथमिकता दी जाती है, तो जाने-अनजाने प्रोटीन नज़रअंदाज कर दिया जाता है। इसलिए नाश्ते में शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन को शामिल किया जाना चाहिए। अंडा इसका एक स्रोत हो सकता है।

फलों को दें सुबह के नाश्ते में स्थान

फलों को दें सुबह के नाश्ते में स्थान

फल विभिन्न पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण न सिर्फ तन के लिए अपितु मन के लिए भी जरूरी होते हैं। फल शरीर को उर्जा तो देते ही हैं उन्हें बीमारियों से लड़ने में भी काफी मदद करते हैं।  फल, विटामिन, लौह तत्वों, वसा इत्यादि से भरपूर होते हैं और शारीरिक विकास के लिए जरूरी तत्वों की पूर्ति करते हैं। इसलिए अपने नाश्ते में अनाजों के साथ-साथ फलों को भी विशेष स्थान दें। फलों में सेब, संतरे, अंगूर और केले का प्रयोग कर सकते हैं। पेट साफ करने के लिए खाएं ये फल – बचें कई बिमारियों से

इसलिए दिन की शुरूआत और सेहतमंद बने रहने के लिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपका नाश्ता पौष्टिक है अथवा नहीं ? विषय विशेषज्ञों से समुचित जानकारी जुटा लेने के बाद आपनी दिनचर्या निर्धारित करें और उनमें नाश्तें को उचित स्थान दें। नाश्ता जितना संतुलित होगा उतना ही आपके तन और मन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इसलिए नाश्ते के विभिन्न तत्वों और उसकी मात्रा की जानकारी अत्यंत जरूरी है। याद रखें संतुलित नाश्ता, संतुलित शारीरिक विकास का प्रथम सोपान है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment