हेल्थ टिप्स हिन्दी

जीरे के नुकसान

विस्तार में जाने जीरे के नुकसान आपकी सेहत के लिए

जीरा दाल सब्जी में छौंक लगाने वाला मसाला है। अगर हम चाट की बात करें, तो वो भी जीरे के बिना अधुरा सा लगता है। जीरे के बिना भारतीय व्यंजनों की कल्पना करना भी असंभव सा लगता है। जीरा पाचन और सुंगधित मसाला है। जीरा हमारे भोजन में अरुचि, पेट फूलना, अपच आदि समस्याओं को दूर करने वाली एक औषधि है। लेकिन जीरे के नुकसान भी होते हैं आप कह सकते हैं। इसका सेवन करने से कई तरह के साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं। आइये जानते हैं जीरे के नुकसान के बारे में।

जीरे के नुकसान

जीरे से डकार की समस्या

जीरे के नुकसान

जीरे के प्रभाव के कारण यह अत्याधिक डकार का कारण बन जाता है। कई बार यह डकार विशेष ध्वनि और अजीब सी गंध के आ सकते हैं। जबकि यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं हैं। लेकिन यह डकार निश्चित रूप से शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं।

लीवर को नुकसान पहुंचाए जीरा

जीरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी और लीवर को नुकसान पहुंच सकता है, जीरे का तेल मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने या रोकने के लिए जानवरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

हार्ट बर्न

जीरा गैस से राहत देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन विंडबना यह है कि यह सबसे आम पाचन संबंधी समस्या है और हार्ट बर्न का मुख्य कारण बनता है।

जीरे से गर्भपात का खतरा

जीरे से गर्भपात का खतरा - Health tips hindi

जो महिलाएं गर्भवती होती है, उनके लिए जीरे का अधिक सेवन हानिकारक होता है। क्योंकि इससे महिलाओं का गर्भपात होता है। इसका अर्थ है कि जीरे का अधिक सेवन करने से गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी होने की आंशका बढ़ जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को जीरे से दुरी बनाकर रखनी चाहिए।

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक

जीरा स्तनपान के लिए नुकसानदायक -Health tips hindi

जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं, उनके लिए जीरे का सेवन अच्छा नहीं होता। इसलिए स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को जीरे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनके दूध का उत्पाद कम हो जाता है।

मादक प्रभाव

जीरे के नुकसान में एक नुकसान इसमें मौजूद मादक गुण है, इसलिए जीरे का सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए। जब आप जीरे का सेवन अधिक मात्रा में करने लगते हो तो यह आपके लिए नशा बन जाता है। जिसके कारण आपको मानसिक समस्याएं उनींदापन और मतली जैसी समस्याएँ हो सकती है।

जीरे के सेवन से ब्लड शुगर का निम्न स्तर

जीरे के सेवन से ब्लड शुगर का निम्न स्तर - Health tips hindi

अगर आप जीरे का सेवन अधिक मात्रा में करते हो तब आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है। इसलिए निकट भविष्य में एक सर्जरी में जाने से पहले इस बात को याद रखना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि सर्जरी के दौरान ब्लड शुगर का स्तर बना रहना अति आवश्यक है। शुगर के स्तर को नियंत्रण में करने के लिए कम से कम दो सप्ताह पहले जीरे का सेवन बंद कर देना चाहिए।

डायबीटीज के रोगियों के लिए नुकसानदेह जीरा

डायबीटीज के रोगियों के लिए नुकसानदेह जीरा - Health tips hindi

जीरे का नुकसान डायबिटीज रोगियों के लिए भी होता है। क्योंकि डायबिटीज रोगियों को अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता होती है। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए ब्लड शुगर को सामान्य रखना होता है। ब्लड शुगर के स्तर में उतार चढाव डायबीटीज के रोगियों के लिए अच्छा नहीं होता। डायबिटीज के रोगियों को अपना ब्लड शुगर का स्तर सही रखने के लिए जीरे से दुरी बना कर रखनी चाहिए।

भारी माहवारी न खाएं जीरा

भारी माहवारी न खाएं जीरा - Health tips hindi

मासिक धर्म के दौरान जीरा हेवी ब्लीडिंग का कारण बन सकता है। अगर आपने जीरे का सेवन अधिक मात्रा मे कर लिया है और इससे आपको हेवी ब्लोडिंग हो रही है, तब ऐसे में आपको इससे बचने के लिए जीरे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment