हेल्थ टिप्स हिन्दी

कब्ज से होने वाली बीमारी

कब्ज से होने वाली बीमारी

कब्ज वयस्कों में सबसे आम पुरानी जठरांत्र संबंधी विकारों में से एक है। कब्ज एक आम समस्या है जिससे अधिकतर लोग ग्रसित होते हैं। गलत खान पान और व्यायाम की कमी की वजह से समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा रात को भोजन के बाद तुरंत सो जाने की वजह से यह समस्या हो जाती है।

कब्ज में व्यक्ति को मल त्याग करने में दिक्कत आती है। कब्ज से होने वाली बीमारी कई हैं। यदि सही समय पर कब्ज का पक्का इलाज न किया जाए, तो यह आगे जाकर बवासीर और पेट के अल्सर का कारण बन सकती है। आइए कब्ज से होने वाली बीमारी के बारे में जानते हैं।

कब्ज से होने वाली बीमारी

कब्ज से होने वाले रोग है बवासीर

कब्ज से होने वाले रोग है बवासीर

बवासीर को हम अंग्रेजी में पाइल के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें गुदा के पास मस्से निकल आते हैं। दरअसल बवासीर सूजन हैं जो गुदा (anus) के आसपास या निचले मलाशय में स्थित होता है।

बवासीर कब्ज से होने वाले एक रोग है। इसमें खून निकलना, खारिश और तेज दर्द की शिकायत होती है। ज्यादा खून आने के कारण रोगी के शरीर में कमजोरी आने लगती है। ऐसा माना गया है कि लगभग 50 प्रतिशत वयस्कों ने 50 वर्ष की आयु तक बवासीर के लक्षणों का अनुभव किया है।

बवासीर आंतरिक या बाह्य हो सकते हैं। आंतरिक बवासीर गुदा या मलाशय (anus or rectum) के भीतर विकसित होता है। बाहरी बवासीर गुदा (anus) के बाहर विकसित होता हैं। बवासीर को पाइल्स के रूप में भी जाना जाता है

अगर इसके लक्षण की बात की जाए तो गुदा के आसपास खुजली, जलन और गुदा के आसपास दर्द होता है। इसके अलावा इसमें दर्दनाक गांठ या गुदा के पास सूजन भी देखने को मिलता है। इसमें मल त्याग करते समय दर्द होता है तथा मल त्याग करते समय रक्त भी निकलता है। – कब्ज के कारण और लक्षण 

एनल फिशर

एनल फिशर आमतौर पर मल त्याग के दौरान दर्द का कारण होता है। यह गुदा में होने वाला एक कट है। जो एनल कैनल में ऊपर की ओर फैला हुई होता है।

कब्ज पैदा करने वाले आहार

1. ज्यादा शराब पीने से आपको परहेज करना चाहिए। ज्यादा शराब पीने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। यदि आप बड़ी मात्रा में शराब पीते हैं, तो डिहाइड्रेशन का कारण हो सकता है।
2. कुछ लोगों के लिए डेयरी उत्पाद कब्ज का कारण बनता है।
3. तला हुआ या फास्ट फूड वाले आहार खाने से कब्ज के जोखिम में भी वृद्धि हो सकती है।

कब्ज दूर करने वाले आहार

कब्ज दूर करने वाले आहार

1. फाइबर और सोर्बिटोल से भरपूर आलूबुखारा कब्ज की परेशानी को खत्म करने का काम करते है।
2. कब्ज की समस्या से निजात चाहते हैं, तो बॉडी में पानी की कमी न होने दें। पानी पीने के अलावा आप नियमित व्यायाम करना कब्ज से राहत देने में सबसे महत्वपूर्ण कारक माना जाता है।
3. दलिया जिसे हम अंग्रेजी में ऑटमील कहते हैं, फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज को दूर सहायता करता है।
4. एलोवेरा का जूस क्रोनिक कब्ज और पाइल्स के रोगियों के लिए बेहद लाभकारी है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment