हेल्थ टिप्स हिन्दी

नीम के नुकसान भी हो सकते हैं

नीम के नुकसान आपकी सेहत के लिए क्यूंकि आयुर्वेद के हिसाब से कुछ परिस्थियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, Neem ke nuksan in hindi

आज हम आपको नीम के नुकसान के बारे में जानकारी देंगें। जी हाँ आप सोच रहे होंगे नीम से भी क्या हमें नुकसान हो सकते हैं। नीम आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा,यूनानी और होम्योपैथिक दवाओं में इस्तेमाल की जाने वाली एक अचूक दवा है। नीम में जीवाणुरोधी, एंटी वायरल, एनाल्जेसिक, ज्वरनाशक, एंटी सेप्टिक, मधुमेह विरोधी, फंगसरोधी गुण, रक्त को शुद्द करने वाला और शुक्राणुनाशक गुण होते हैं।

ये गुण और यौगिक कई रोगों और विभिन्न लक्षणों से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। नीम का पेड़ पर्यावरण को शूद्द करता है। नीम के पेड़ का हर हिस्सा जड़ें, छाल, पत्तें, टहनियां, बीज सब कुछ चिकित्सा तैयारी में प्रयोग किया जाता है।

जिनके घर के पास नीम के पेड़ हो वहां मच्छरों का नामो-निशान नहीं होता है। नीम के द्वारा बनाया गया लेप ना केवल बालों में लगाने से बाल स्वस्थ रहते हैं और कम झड़ते हैं बल्कि इसके तेल से आप मालिश करते हैं तो आपका शरीर तंदुरुस्त रहता है। यह चेचक और हैजा जैसे रोगों में रामबाण का काम करती है।

नीम रुसी, त्वचा, जूं, मौखिक स्वास्थ्य, कैंसर, मधुमेह, रक्त शुद्द आदि में फायदेमंद होता है जहां नीम के इतने फायदे होते हैं। वहीं नींम के कुछ नुकसान भी है। आइये विस्तार से जानते हैं नीम के नुकसान के बारे में।

नीम के नुकसान – Neem ke nuksan in hindi

1. नीम का तेल जब हम अपने बालों में लगाते हैं और जिस समय हम नीम का तेल लगे हुए बालों को धोते हैं। उस समय आँखों में जलन पैदा हो सकती है।

नीम के नुकसान - Neem ke nuksan in hindi

2. जब आप नीम की सामान्य मात्रा लेते हैं। उस का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता जबकि छोटे बच्चों या शिशुओं को यह जड़ी बूटी नहीं देनी चाहिए। नीम गर्भवती, स्तनपान करवाने वाली महिलाएं या जो गर्भ धारण की कोशिश कर रही महिलाएं हैं उनके लिए नीम का सेवन हानिकारक हो सकता है। इसके साथ नीम का तेल आंतरिक रूप से नहीं करना चाहिए।

3. गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान नीम का सेवन चिकित्सा के परामर्श लेकर करना चाहिए।

4. एक सामान्य नियम के रूप में यह ब्लड्अ शुगर को कम कर सकता है। इसलिए जब भी आपने उपवास किया हुआ हो तब आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप मौखिक रूप से नीम का सेवन न करें।

5. मधुमेह से पीड़ित लोगों को चिकित्सा की देख रेख में नीम का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही उनको ब्लड शुगर पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

नीम की इन्हीं परेशानियों को ध्यान रखें। नीम का प्रयोग करके अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment