हेल्थ टिप्स हिन्दी

सॉफ्ट ड्रिंक पीने के 13 नुकसान

सॉफ्ट ड्रिंक पीने के 13 नुकसान

शुगर युक्त सॉफ्ट ड्रिंक पूरे समाज में एक लोकप्रिय पेय के रूप में प्रसिद्ध है। चाहे आपके बच्चों की जन्मदिन पार्टी हो, या कोई अन्य पारिवारिक कार्यक्रम हो, ठंडा सोडा पेय आप हर जगह देख सकते हैं। विभिन्न रेस्तरां के फूड कॉम्बो में सॉफ्ट ड्रिंक शामिल होता है और इनकी कम्पनियां महत्वपूर्ण खेल प्रायोजक भी होती है। परन्तु जब इन सॉफ्ट ड्रिंक का अधिक आनंद लिया जाता है, तो इनमें उपस्थित शुगर आपके स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव डालती है। सोडा पीने से आप में अधिक स्वास्थ्य संबंधी खतरे में होते हैं। आज हम सॉफ्ट ड्रिंक पीने के कुछ हानिकारक प्रभावों के बारे में आपको बताएंगे।

सॉफ्ट ड्रिंक के 13 नुकसान

1. सोडा दांतों और इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। मीठा सोडा पेय मुंह में हानिकारक जीवाणु बढ़ाता है और यह जीवाणु एसिड का उत्पादन करते हैं, जो दांतों और इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। सोडा पेय में फॉस्फोरिक एसिड भी होता है, जो दांत के इनेमल को ख़राब करता हैं। सोडा पेय पर शोध में यह दंत स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पाया गया है, और सभी सोडा पेय दांतों में घावों की गहराई को बढ़ाते है।

2. सोडा पेय के हानिकारक प्रभावों में इसमें उपस्थित उच्च फ्रक्टोज़ शुगर सिरप की मौजूदगी है, जो मोटापा करती है। यह हाई ब्लड शुगर के लिए जिम्मेदार है, और अतिरिक्त चीनी को लिवर द्वारा वसा में बदलती है। एक शोध में पाया गया है कि चीनीयुक्त सोडा पेय का सेवन आपके शरीर के वजन और मोटापे में वृद्धि करता है।

3. सोडा पेय के कारण किडनी के काम करने में कमी आती है। 3,318 महिलाओं पर किये गए एक अध्ययन में पाया गया कि शुगर युक्त सॉफ्ट ड्रिंक पीने से किडनी की समस्याओं का जोखिम दोगुना बढ़ जाता है। किडनी ट्रांसप्लांट क्या है ?

4. सोडा के डिब्बे को अंदर से हार्मोन विघटनकारी बीपीए के साथ लेपित किया जाता हैं, जो हृदय रोग, मोटापे और प्रजनन संबंधी समस्याओं को बढ़ाता है।

5. कैफीन के साथ सोडा मिलाकर पीना, आपके शरीर को डिहाइड्रेट करता है क्योंकि कैफीन मूत्रवर्धक है, जो आपके शरीर में अधिक पेशाब करने का कारण बनता है। यह निर्जलीकरण पोषक तत्वों और खनिजों को अवशोषित करने में कठिनाई का कारण बनता है।

6. सोडा में कारमेल रंग कैंसर से संबंधित है। सॉफ्ट ड्रिंक में कृत्रिम भूरे रंग को अमोनिया और सल्फाइट को उच्च दबाव और तापमान के साथ बनाया जाता है। यह कृत्रिम रंग फेफड़े, लिवर, थायरॉयड कैंसर या ल्यूकेमिया का कारण बनता है।

7. सोडा पेय में उच्च कैलोरी होती हैं। सोडा कोला की एक बोतल में 17 चम्मच चीनी और 240 कैलोरी होती हैं।

8. सोडा में कैफीन मैग्नीशियम का अवशोषण करने से रोकता है। मैग्नीशियम आपके शरीर को पर्यावरण रसायनों, भारी धातुओं और अन्य विषाक्त पदार्थों की क्षति से रोकता है।

9. सोडा पेय में कृत्रिम मिठास होती हैं, ये कृत्रिम चीनी विभिन्न बीमारियों और कैंसर सहित अन्य रोगों का कारण बनती हैं।

10. सोडा आपके शरीर के खनिज स्तर को घटाता है। सोडा आपकी हड्डियों में बोन डेंसिटी को कम करता है।

11. सोडा पीने से आपके शरीर में चयापचय में कमी होती है। डॉक्टरों ने पाया कि नियमित रूप से सोडा पीने से वास्तव में मानव शरीर में चयापचय में बदलाव होते है, जिससे आपके शरीर में वसा और वजन कम करने में मुश्किल होती है।

12. प्रतिदिन एक से अधिक सोडा पीने से, हृदय रोग और मेटाबोलिक सिंड्रोम के लिए आपका खतरा बढ़ जाता है।

13. सोडा पेय में उच्च चीनी यादाश्त घटाने के एक जोखिम के साथ जुडी हुई है। अनुसंधान में बताया गया है कि लोगों के शरीर में ब्लड शुगर के उच्च स्तर से आपकी इंसुलिन-प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे लोगों में मनोभ्रंश और यादाश्त घटाने का खतरा बढ़ जाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment