हेल्थ टिप्स हिन्दी

सोने का सही तरीका – जाने कैसे सोना चाहिए

सोने का सही तरीका विस्तार में जाने कैसे सोना चाहिए ताकि आप रहें स्वस्थ और तंदुरुस्त, right way to sleep in hindi

आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति कैसी है इसका पता आप अपने सोने के तरीके से लगा सकते हैं। कई शोधकर्ताओं ने अपने आकलन और विश्लेषण से पाया है कि सोने का तरीका न केवल आपके हेल्थ को प्रभावित करती हैं बल्कि इससे अपका व्यक्तित्व भी पता चलता है। आइए जानते हैं सोने के किस तरीके से क्या लाभ मिलता है।

सोने का सही तरीका

फेटस

सोने का सही तरीका - फेटस

पॉजिशन – सोने के तरीके में फेटस भी एक लोकप्रिय और सामान्य तरीका है। इसे हम भ्रूण के सोने की स्थिति भी कहते हैं। सर्वे में पाया गया कि इस तरह से सोने वाले लोगों की संख्या बहुत ही ज्यादा है।

व्यक्तित्व – जो लोग इस स्थिति में सोते हैं वह बाहर से बहुत ही कठोर होते हैं, लेकिन उनका दिल बहुत ही संवेदनशील होता है। ऐसे लोग बहुत ही जल्दी गुस्से में आ जाते हैं लेकिन उतनी ही जल्दी शांत हो जाते हैं। ये लोग किसी विषय पर बहुत ही सोचते हैं।

स्वास्थ्य लाभ – डॉक्टरों के मुताबिक फेटस की स्थिति में हर किसी को बाई ओर सोने की सलाह दी जाती है। कई वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि दाई ओर सोने से हमारे शरीर के विभिन्न अंग जैसे लिवर, पेट, फेफड़े और दिल पर तनाव बढ़ता है। अगर आप पीठ दर्द और गर्दन दर्द से परेशान हैं तो आप भ्रूण या फेट्स की स्थिति में कभी न सोयें।

फ्रीफॉल

सोने का सही तरीका - फ्रीफॉल

पॉजिशन – इसमें आप पेट के बल सोते हैं और दोनों हाथों को तकिए के ऊपर रखा जाता है।

व्यक्तित्व – जो व्यक्ति इस स्थिति में सोता है वह अक्सर बहिर्मुखी और पीड़ित लोग हैं। ये नर्वस दिखाई देते हैं और आलोचना को व्यक्तिगत तौर पर लेते हैं।

लाभ – किसी भी स्थिति में यदि आप पेट के बल सो रहे हैं तो माना जात है कि यह पाचन के लिए अच्छा है।

लॉग

पॉजिशन – लॉग जिसे हम लकड़ी का लठ बोलते हैं इसमें आप एक साइड पैर पर पैर रखकर सोते हैं। इस स्थिति में बहुत ही कम लोग सोते हैं। व्यक्तित्व – इस स्थिति में सोने वाले लोग सामाजिक, सरल व्यक्ति होते हैं। वे बहुत भरोसेमंद भी होते हैं लेकिन एक दोष यह है कि उन्हें मूर्ख बनाना आसान होता है।

स्वास्थ्य लाभ – फेटस पॉजिशन की तरह इसमें भी डॉक्टर्स लोगों को बाई ओर सोने की सलाह देते हैं। क्योंकि इससे आपके महत्वपूर्ण अंगों को बेहतर आराम मिलता है। यह पॉजिशन उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है जो पीठ दर्द से पीड़ित है, क्योंकि यह आपके रीढ़ को सीधे रखता है।
ये

येअरनर

पॉजिशन – इसमें आप एक साइड सोते हो और दोनों हाथों को सामने रखते हो। व्यक्तित्व: इस स्थिति में सोने वाले लोग नई चीजों का खुले दिल से स्वागत करते हैं। इसके बावजूद भी वह संदेहास्पद और सनकी होते हैं। कोई निर्णय लेने में उन्हें लंबा समय लगता है, लेकिन जब वे एक विकल्प बनाते हैं, तो वे कभी भी अपने दिमाग में बदलाव नहीं करते।

स्वास्थ्य लाभ – एक बार फिर इस पॉजिशन में भी आपको बायीं ओर सोने की की सिफारिश की जाती है। यह स्लीप एपनिया से संबंधित कुछ समस्याओं को कम करने में यह मदद करता है।

सोल्जर

सोने का सही तरीका - सोल्जर

पॉजिशन – इस स्थिति में आप पीठ के बल सोते हैं और आपके दोनों हाथ दोनों साइड होते हैं।

व्यक्तित्व – जो व्यक्ति इस पॉजिशन में सोता है वह बहुत ही शांत और रिजर्व लोग होते हैं। चुनौती उनकी एक विशेषता है। ये दूसरों के लिए उच्च मानकों को निर्धारित करते हैं।

स्वास्थ्य लाभ – यदि आप एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित हैं, तो पीठ के बल सोने का यह तरीका बहुत ही शानदार है। इस स्थिति में एसिड की कम संभावना होती है। इसके अतिरिक्त, यह झुर्रियों को रोकने का एक अच्छा तरीका है।

स्टारफिश

पॉजिशन – इस स्थिति में आप पीठ के बल सोते हैं और दोनों हाथ ऊपर होता है।

व्यक्तित्व – स्टारफिश की तरह सोने वाले लोग एक अच्छा श्रोता और संभवत: एक अच्छे दोस्त होते हैं। वे हमेशा सहायता देने के लिए तैयार रहते हैं।

स्वास्थ्य लाभ – अगर आप एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित हैं, या यदि आप झुर्रियों को रोकना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छी नींद की स्थिति है। यदि आपके कंधों में दर्द होता है तो इस पॉजिशन में न सोयें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment