हेल्थ टिप्स हिन्दी

सुबह दौड़ लगाने के बाद क्या खाएं

सुबह दौड़ लगाने के बाद शरीर की उर्जा खत्म हो जाती है, ऐसे में हमें उन खाद्य पदार्थों को खाना चाहिए जो आपको ताकत दे, eat after running in the morning.

जो लोग सुबह सुबह दौड़ लगाते हैं, उन्हें इस बात का पूरा एहसास होता है कि दौड़ने के लिए उन्हें कितनी अधिक ताकत और उर्जा की आवश्यकता होती है। दौड़ने से न केवल कैलोरी बर्न होता है बल्कि यह आपको पूरी तरह से थका देता है। दौड़ लगाने के बाद आप जब घर वापिस आते हैं तब आपको ऐसे ही कुछ नहीं खाना चाहिए। बल्कि आपको उस समय कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा अधिक लेनी चाहिए। इससे आपकी थकी हुई मांसपेशियों को एनर्जी प्राप्त होती है और आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

आपकी अधिक जानकारी के लिए हम आपको यह बता दें कि दौड़ने से पहले हमेशा पानी या फिर इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर स्पोर्ट्स ड्रिंक का सेवन करें, तो जब आप अगली बार दौड़ने जाएं या जिम से वर्क आउट कर के वापस आएं तो ब्रेकफास्ट खाना न भूलें। आइये विस्तार से जानते है सुबह दौड़ के बाद क्या खाएं।

केले का सेवन

सुबह दौड़ के बाद केले का सेवन

केले में कार्बोहाइड्रेट होने के कारण लोग इसे कम लेना पसंद करते हैं, लेकिन जो लोग रोजाना दौड़ लगाते हैं। उनके लिए केले का सेवन बहुत ही आवश्यक होता है। केले का सेवन करने से उन्हें तुरंत ऊर्जा मिलती है। केले का आप ऐसे भी खा सकते हैं, लेकिन आपके लिए यह अधिक बेहतर होगा कि आप इसका शेक या स्मूदी बनाकर ब्रेकफास्ट में खाएं।

चिकन ब्रेस्ट

चिकन ब्रेस्ट में लो कैलोरी होती है। आप इसे झट से पका सकते हैं। दौड़ लगाने हमेशा थोडा भारी मात्रा में ब्रेकफास्ट करना चाहिए। इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आप इसका सेवन ब्राउन राइस के साथ भी कर सकते हैं।

फ्रूट सैलेड

फ्रूट सैलेट को रसीला, मीठा, और विटामिन्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। दौड़ लगाने के बाद जब आप फ्रूट सैलेड का सेवन करते हो तब आपके शरीर को फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की प्राप्ति होती है। सैलेड तैयार करने के लिए आप संतरे, सेब, सरभरी और अंगूर प्रयोग कर सकते हो। इसका सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है और आपको दिल संबंधी किसी बिमारी से नहीं गुजरना पड़ता।

बादाम का सेवन

सुबह दौड़ के बाद बादाम का सेवन

आप अकेले बादाम को ब्रेकफास्ट में नहीं ले सकते इसलिए हमारी यह सलाह है कि इसे कार्नफ्लेक्स या मिल्क शेक में पीस कर इसका सेवन करें। बादाम से आपको विटामिन और मिनरल प्राप्त होते हैं और यह आपको कई रोगों से दूर रखता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल भी नहीं बढ़ता।

 

दही का सेवन

सुबह की दौड़ के बाद शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है और दही का सेवन करने से शरर को ढेर सारा प्रोटीन मिलता है। जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। दही को फ्रूट सैलेड में डाल कर खाएं।

ओटमील

ओटमील खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और कार्ब की प्राप्ति होती है। जब आप इसका सेवन करते हैं तब आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। आप इसको अधिक टेस्टी बनाने के लिए इसमें फ्रूट्स भी मिक्स कर सकते हैं। ओट्स का सेवन करने से शरीर से खराब कोलेस्ट्रोल बाहर निकल जाते हैं।

सब्जियां

सुबह दौड़ के बाद ब्रोकली का सेवन

सब्जियों में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं, जो शरीर को मजबूती देने के साथ ही इम्युनिटी को बढाते हैं और मोटापे को कम करते हैं। अगर आप सब्जियों को हल्का फ्राई करके खाना चाहते हैं तब उसके लिए आप पालक, ब्रोकली या गाजर जेस सब्जियों का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप सैंडविच बनाना चाहते हैं, तो खीरा, गाजर और टमाटर का सैंडविच बना सकते हैं। आप चाहे तो स्प्राउट्स का भी आनंद ले सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment