हेल्थ टिप्स हिन्दी

सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और क्या न खाएं

सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत जरुरी है जाने नाश्ते में क्या खाएं और क्या न खाएं, what to eat in breakfast and what not to read in hindi

हमें अक्सर अपने दिन की शुरुआत नाश्ते से करनी चाहिए। सुबह का नाश्ता सेहत के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है कि डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन सुबह का नाश्ता आपके लिए तभी फायदेमंद होता है, जब आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करते हो। इसलिए सुबह का नाश्ता करते समय इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि आपको इस समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके लिए यह भी महत्वपूर्ण होता है कि आप नाश्ते में क्या ले रहे हैं।

आपका नाश्ता या ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो आपके शरीर को नुकसान न पहुंचाएं। गलत नाश्ता लेने से बेहरत है कि आप नाश्ता न करें। आप लंच ही कर लें। आज हम बताते हैं कि सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

सुबह के नाश्ते में क्या न खाएं

ब्रेड और उसके जैसे पदार्थ कभी न खाओ

अगर आप सुबह के समय ब्रेड का सेवन करते हैं और उसी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं तब आप अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ब्रेड हमारे पेट में जाकर नहीं पचता जैसे हम ब्रेड को खाते हैं वो पेट में वैसा ही रहता है। ब्रेड जिस मैदा या गेहू ब्रेड जिस आटे से बनता है। वह आटा काफी दिन पुराना होता है, जो आपके पेट में जाकर सड़ता है।

पराठों से दूर रहें

भारत में लोग दिन की शुरुआत पराठे से करते हैं लेकिन सुबह शरीर को आयल खिलाना आपकी सेहत के लिए अच्छा फैसला नहीं हैं। इसलिए सुबह के समय हमेशा पराठों से दुरी बना कर रखनी चाहिए।

नाश्ते में बर्गर का सेवन न करें

आज कुछ बड़ी विदेशी कम्पनियों के बर्गर से लोगों ने नाश्ता करना शुरू कर दिया है। ऐसा नाश्ता पहले पश्चिमी देशों में होता था। वहां जिस तरह से मोटापा बढ़ा है, वो इस प्रकार का नाश्ता करने का असर है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो सुबह के समय कभी भी बर्गर का सेवन न करें।

नाश्ते में फ्रिज में रखा भोजन न करें

सुबह जल्दी उठकर नाश्ता न बनाना पड़े इसलिए लोग रात को ही नाश्ता बना कर फ्रिज में रख लेते हैं और सुबह उठकर उसे गर्म करके खा लेते हैं। लेकिन यह खाना आपके लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक होता है। यहाँ तक कि फ्रिज में रखें हुए फलों को भी कम से कम एक घंटा पहले फ्रिज से बाहर निकाल लें फिर इसे धोकर नाश्ते में लें।

टोस्ट नमकीन न लें

कुछ लोग सुबह उठते ही चाय के साथ नमकीन या टोस्ट खा लेते हैं, तो यह उनके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सुबह के समय शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इनका सेवन करके आप प्रोटीन से दूर हो जाते हो।

सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए

कच्चे चनों का नाश्ता

सुबह की शुरुआत कच्चे चनों से करनी चाहिए। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप प्याज या टमाटर काट सकते हो। इस बात को ध्यान में रखें कि चनों को उबालना नहीं है और न ही तेल में फ्राई करना चाहिए।

नारियल पानी के फल

शरीर को अगर नाश्ते में अच्छा भोजन मिले तो यह शरीर के लिए सर्वोत्तम होता है, यदि आपके लिए को स्वस्थ भोजन मिले तो आपका शरीर कई बीमारियों से बचता है सुबह आपको नाश्ते में नारियल पानी के साथ फल जरूर लेना चाहिए।

सुबह के समय सेब का सेवन

अगर आप कहीं घर से बाहर रहते हो और आपके पास नाश्ता बनाने का समय नहीं है तब आपको उलटी सीधी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि आपको नाश्ते में एक सेब ले लेना चाहिए। एक सेब को नाश्ते में लेने से आप पूरी तरह से स्वस्थ रहते हो।

घर में बना पोहा या उपमा

घर में बना पोहा या उपमा भी आप सुबह नाश्ते में प्रयोग कर सकते हैं। इसमें आप अच्छे से बनाने के लिए कुछ हरी सब्जियों को डालकर पोहा या उपमा तैयार कर सकते हो।

अंकुरित दाल का सेवन

सुबह के नाश्ते में अगर आप जूस और अंकुरित दालों का उपयोग करते हो तो यह आपके लिए सबसे अच्छा है। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment