हेल्थ टिप्स हिन्दी

अच्छे स्वास्थ्य और शरीर के लिए 10 जरूरी बदलाव

अच्छे स्वास्थ्य और शरीर के लिए 10 जरूरी बदलाव

परिवर्तन हमारे जीवन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे विभिन्न हृदय रोग या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में भी मदद मिलती है। रक्तचाप या कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि एक मुश्किल जीवनशैली बनाता है। दिल का दौरा और स्ट्रोक से बचे लोगों को अक्सर अपना बाकी का जीवन अपनी कई आदतों में बदलाव करके बिताना पड़ता है। कुछ लोग आसानी से अपने दैनिक व्यायाम, आहार परिवर्तन और ख़राब आदतों को बदलकर अच्छा जीवन व्यतीत करते हैं, लेकिन बाकी लोगों को बदलाव करने में हमेशा मुश्किलें होती है।

एक बड़ा बदलाव करने के बजाय, आप छोटे-छोटे परिवर्तनों को अपना कर आप अपने दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। एक नियम बनाने के बाद आपको ये बदलाव अधिक कठिन नहीं लगते है। एक सकारात्मक दृष्टिकोण आपको कुछ बड़े परिवर्तन करने के लिए प्रेरित भी कर सकता है। आज हम ऐसे ही कुछ जरुरी परिवर्तनों के बारे में बात करेंगे।

अच्छे स्वास्थ्य और शरीर के लिए 10 जरूरी बदलाव

1. बाहर व्यायाम करने से आपको विटामिन-डी मिलता है। यह आपके मूड और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए यह महत्वपूर्ण है। बाहर 20 मिनट की आसान सैर पर जाने से आपके मूड को बढ़ाया और तनाव को कम किया जा सकता है। ताजी हवा मस्तिष्क में अतिरिक्त ऑक्सीजन और आपके शरीर की अधिक कैलोरी को बर्न करती है।

2. एक अच्छी नींद भी आपके शरीर और जीवन में अच्छे बदलाव करती है। आपको कम से कम 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए, जिससे आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरपूर महसूस करें। इसलिए आप अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव कर जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें।

3. आप दिन में कुछ हल्के भार उठाने की कोशिश करें। कुछ किताबें या कम वजन की बाल्टी आदि उठाने से आपकी हाथ की मांसपेशियों का व्यायाम होता है। धीरे-धीरे आप थोड़ी अधिक भारी चीज़ें उठाने की कोशिश भी कर सकते हैं।

4. दिन में एक या अधिक फल या सब्ज़ियां खाएं। फल और सब्जियां आपको अच्छा स्वाद देती हैं, और आपके पूरे शरीर को अच्छे विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सिडेंट्स देती हैं।

5. आप एक पौष्टिक नाश्ता खाएं। इसके लिए आप कुछ फलों के साथ और पूरे अनाज, जैसे ओटमील, चोकर के टुकड़े या अनाज के टोस्ट खा सकते हैं। इसके अलावा उबले अंडे, दूध और जूस आपके प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स को पूरा करते हैं।

6. आप अधिक कैलोरी पीने या खाना बंद करें। मीठा सोडा पेय या कैलोरी से भरपूर खाना कम करने से आप एक दिन में कम से कम 100 या उससे अधिक कैलोरी से बच सकते हैं। ऐसा करने से आप एक साल में, कई किलो वजन घटाने में सक्षम हो सकते हैं।

7. कुछ सूखे मेवे जैसे अखरोट, बादाम, और मूंगफली आदि आपके दिल के लिए अच्छे होते हैं। आप इन मेवों को आपके स्नैक, सलाद में जोड़ने या पास्ता आदि व्यंजनों में मांस के स्थान पर उपयोग कर सकते है, जो आपके सलाद में स्वाद भी भरते हैं।

8. दिन में कुछ मिनट के लिए आप धीरे-धीरे और गहरी सांसें लेने की कोशिश करें। आप इसके लिए योग या ध्यान लगाना भी कर सकते हैं। इससे आपके मस्तिष्क को आराम करने में मदद मिलती है और आपका उच्च रक्तचाप भी कम होता है।

9. आपको हाथ धोने की अच्छी आदत अपनानी चाहिए जो आपको दिल, पेट और स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद करता है। इससे फ्लू, निमोनिया और अन्य बिमारियों के खतरे भी कम हो जाते हैं। इस अच्छी आदत को आप अपने बच्चों को भी सिखाएं।

10.प्रतिदिन प्रार्थना करना आपके जीवन में बदलाव लाने का एक अन्य तरीका है, जो आपको सकारात्मक भावनाओं से भर सकता है। इस सकारात्मक सोच और मन की शांति से आपके क्रोध, चिंता, उच्च रक्तचाप और अन्य हृदय रोग में भी कमी आती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment