हेल्थ टिप्स हिन्दी

तिलपिया मछली के फायदे

जाने तिलपिया मछली के सेवन से सेहत के लिए होने वाले फायदे क्यूंकि यह हड्डियों, वजन कम करने के लिए और दिल के लिए बहुत लाभ करती है, Tilapia fish health benefits in hindi

हमें अपने शरीर के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है और तिलपिया मछली का एक बार सेवन करने से आपको 15 प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा मिलती है। तिलपिया मछली में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, प्रोटीन हमारे आहार का एक अहम हिस्सा होता है। खासतौर से एनिमल प्रोटीन जो शरीर में पहुंच कर एमिनो एसिड और शरीर के लिए प्रयोग होने वाले एंजाइम्स में बदल जाता है।

प्रोटीन का सीधा संबंध हमारे अंगो, खाल, कोशिका और मसल्स के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। बच्चों के विकास के लिए प्रोटीन की आवश्यक मात्रा लेनी चाहिए, जो शारीरिक विकास में मदद करते हैं। आइये जानते है तिलपिया मछली के फायदे के बारे में।

तिलपिया मछली के फायदे – Tilapia Fish benefits

हड्डियों को मजबूत बनाती है तिलपिया मछली

हड्डियों को मजबूत बनाती है तिलपिया मछली

 

तिलपिया मछली में फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फास्फोरस हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण मिनरल होता है। आप इसे शरीर के लिए दूसरा महत्वपूर्ण मिनरल भी कह सकते हैं फास्फोरस और आयरन कैल्शियम के साथ मिलकर हमारी हड्डियों को मजबूती देती है। नाख़ून, मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए फास्फोरस का प्रयोग किया जाता है। यह दांतों के इनमेल और मसूड़ों को मजबूती प्रदान करती है।

वजन घटाए

तिलपिया मछली में अन्य जानवरों की तुलना में अधिक प्रोटीन पाया जाता है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। यह मछली आपका वजन बढाये आपके शरीर के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व देता है। इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह मछलियाँ हेल्दी होने के साथ-साथ इसमें कैलोरीज कम होती है। अगर आप इसका सेवन एक बार कर लेते हैं तब आपको घंटो तक भूख नहीं लगती और आप बिना कुछ खाएं लंबे समय तक रह सकते हो।

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव

कैंसर में तिलपिया मछली बहुत लाभकारी होती है। अगर वो प्रोस्टेट कैंसर हो तो यह इसमें बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है जो एंटी बाडीज को बढ़ावा देते है। इसके साथ ही यह इम्युनिटी का भी हिस्सा होते हैं, जिससे वायरस, बैक्टीरिया, फंगस और प्रोटोजोआ द्वारा पैदा किये इन्फेक्शन को यह खत्म करता है। यह कैंसर से लड़ता है ये फ्री रेडिकल्स को कम करके प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है।

मछली के तेल के फायदे

ह्रदय स्वास्थ्य में फायदेमंद तिलपिया मछली

मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक प्रमुख स्रोत होता है। जिसमें इकोसापैनटोइनिक एसिड, डोको सापेनटेनोइक एसिड और डोकोसाहेशेएनोइक एसिड की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन डी और अन्य खनिज तत्व भी इसमें पाएं जाते हैं, जो आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसका सेवन करने से आप ब्लडप्रेशर को भी कंट्रोल में कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment