हेल्थ टिप्स हिन्दी

जल्दी डिनर करने के फायदे

Early dinner health benefits in hindi

शहरों में जिस तरह की लाइफस्टाइल है कई बार वह हमारे लिए घातक बन सकती है। जैसे सुबह लेट उठता, टाइम पर खाना न खाना और देर रात तक काम करना ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिससे एक शहरवासी ने खुद को बांध लिया है। ये चीज उसकी आदत में शुमार हो गया है जिसकी वजह से उसे कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में आज भी लोग समय को लेकर बहुत ही गंभीर दिखाई देते हैं। सूरज के उगने के साथ उठ जाना और डूबने के कुछ घंटे बाद सो जाना उनकी दिनचर्या में शामिल है। और सबसे बड़ी चीज वह समय पर आहार लेते हैं जिसकी वजह से उनका तन-मन दोनों तंदुरुस्त रहता है।
यदि शहरों में देखें तो लोग रात का डिनर दस या ग्यारह बजे करते हैं। कई लोग तो इस समय को बारह और एक बजे तक पहुंचा देते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बिलकुल ही सही नहीं है।

9 बजे से पहले डिनर
ऐसे कई लोग हैं जो खाना खाने के बाद सीधे बेड पर सोने के लिये चले जाते हैं। ऐसा करने से आपकी तबियत खराब हो सकती है। इसलिए इस आदत को मत अपनाइए। आप खाना खाने के बाद एक लंबी वॉक लीजिये। इसके लिए आपको डिनर जल्दी करना होगा। कोशिश करें कि आप डिनर 9 बजे से पहले कर लें।

इससे खाना को पचने का समय मिल जाता है
रात को जल्दी खाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बिस्तर पर सोने और रात के डिनर के बीच बहुत समय मिलता है। यह समय आपके खाने को पचाने में मदद करता है। इससे एक फायदा यह होगा कि जब आप सुबह उठेंगे आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।

पेट की बीमारी से छुटकारा
इस तरह की रुटीन अपनाने से पेट में दर्द, गैस और अपच की समस्या नहीं रहती। आप पूरे दिन अच्छा फिल करते हैं।
दिल मजबूत रहता है
रात को सही समय पर खाना खाने से हजम जल्दी हो जाता है जिससे दिल भी सही तरह से काम करता है। इसलिए सही समय पर खाना खाएं जिससे दिल मजबूत रहे।

इससे नींद होगी पूरी
एक थके हुए दिन के बाद अगर आप जल्दीक खाना खा लेते हैं, तो आपको जल्दी ही सो सकते हैं। अगर देर से खाना खाएंगे तो देर से नींद आएगी और सुबह नींद पूरी नहीं होगी।

अगले दिन मिलेगी आपको उर्जा
रात को जल्दी खाना खाने से उसे पचने का समय मिल जाता है। फिर यही खाना आपके शरीर में लगता है और जब आप सुबह उठेंगे तो एक नई एनर्जी के साथ उठेंगे।

नोट: कोशिश करें कि रात को भारी और मसालेदार भोजन न करें। यह न केवल रात की नींद को खराब कर सकता है कि बल्कि कब्ज भी पैदा करता है। इससे सुबह मल निकालने में परेशानी होती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment