लाइफस्टाइल

30 से पहले हर लड़कियों को कर लेना चाहिए ये काम

30 से पहले लड़कियों को कर लेना चाहिए

अगर आप लड़की हैं और आपकी उम्र 30 नहीं हुई है तो आपको कुछ ऐसी चीजें करनी चाहिए, जिसे आपने अभी तक नहीं किया है। यह अनुभव आपको एक अलग ही एहसास कराएगा और आपके टैलेंट को उभारने के काम करेगा।

30 से पहले लड़कियों को कर लेना चाहिए ये काम

एक ग्रेट स्पीच जरूर दें

एक लड़की के मन एक ख्वाहिश रहती है कि वह हजारों के बीच में न सही लेकिन सैकड़ों के बीच में जरूर स्पीच दे। यह स्पीच ऐसी हो जिससे दुनिया आपको जाने। साथ ही आप भी इस स्पीच को सालों तक याद रख पाएं।

एक बार जरूर प्यार कर लें

एक बार जरूर प्यार कर लें

अगर आपने अभी तक किसी से प्यार नहीं किया है, तो आप एक बार प्यार का अनुभव जरूर लें। आपको एक अलग ही एहसास होगा। बिना प्यार के इंसान जीवन में अधूरा ही रह जाता है। जैसे एक शरीर को जीने के लिए पानी की जरूरत होती है वैसे ही आत्मा को प्यार की। क्या पता आपका यही प्यार आपके लिए जीवन साथी बन जाए।

किसी के रोल मॉडल बनें

आप जिंदगी में कुछ ऐसा काम करें जिससे आपको कोई रोल मॉडल बना सके। यह चीज आपके आत्म विश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आप चाहे तो बच्चों या युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बन सकती है। रोल मॉडल बनने का क्षेत्र सीमित नहीं है और आप किसी भी क्षेत्र में रोल मॉडल बन सकती हैं।

अपने डर पर पाएं काबू

अपने डर पर पाएं काबू

ऐसा देखा गया है कि हर इंसान का बचपन से किसी चीज को लेकर एक डर होता है। आपको जिस चीज से डर लगता है उस डर का एक बार सामना जरूर कीजिए। यहां मतलब अपने लाइफ को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि कुछ ऐसा करना जिससे आप घबराते हैं। जैसे भीड़ के सामने गाना गाना। एक बार अपना कोई बीजनेस स्टार्ट करना आदि।

वैसे लड़कियां अक्सर कॉकरोच, चूहों, छिपकलियों से भी डरती हैं। ये जरूरी है कि वो इस डर पर काबू पाएं और खुलकर जीने की कला सीखें। इससे आपके अंदर और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी।

अंदर के टैलेंट को बाहर निकालें

30 साल की उम्र से पहले अपने अंदर से कुछ ऐसा टैलेंट निकाले जिसमें आप बहुत ही अच्छे हैं। यह शायद आपके कॅरियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट भी हो सकता है। पैंटिंग, नृत्य, ब्लॉगिंग, दूसरों की मदद करने, जटिल गणित समस्याओं को हल करना; जो भी हो, उसे ढूंढो और इसे अपने जीवन में शामिल करें।

कुछ पल अकेले बिताएं और घूमने निकल जाएं

कुछ पल अकेले बिताएं और घूमने निकल जाएं

इंसान के लिए जरूरी है कि वो कुछ समय अकेले बिताए। इससे उन्हें आत्म ज्ञान प्राप्त करने में बहुत ही मदद मिलेगी। वैसे तो दोस्तों का साथ एक सुखद एहसास होता है। मगर कभी-कभी अकेले रहने के भी कई लाभ हैं। इससे आप आजादी को पूरी तरह महसूस कर सकती हैं और जिंदगी को और ज्यादा करीब से जान सकती हैं।

अगर संभव है तो आप अकेले कहीं घूमने निकल जाएं। जब आप अकेले यात्रा करती हैं, तो आप कंफर्ट जोन से बाहर निकलती हैं जिससे आपका खुद पर भरोसा बढ़ता है और आप दुनिया को जान पाती हैं।

लाइफ में कुछ एडवेंचरस करें

जिंदगी के बारे में समझना है तो कुछ एडवेंचरस करने की कोशिश कीजिए। आप अगर अपने आपको ऐसा कुछ करने का चुनौती देंगे और उसे निभाएंगे तो ये आपको एनर्जी से सराबोर कर देगा और वो कुछ पल आपके जीवनभर के अनंत पलों से कई गुना ज्यादा सुखमय होगा। आप पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग तथा ट्रैकिंग आदि का जरूर आनंद उठाएं। आपने यदि मैराथन में भाग नहीं लिया, तो एक बार जरूर मैराथन में भाग लीजिए।

कुछ नया सीखें

कुछ नया सीखें

कुछ जानने या सीखने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। आप किसी भी उम्र में कुछ भी सीख सकते हैं। सीखना जीवन का वो भाग है जिसकी बदौलत आप अपनी जिंदगी को और बेहतर बना सकते हैं। जीवन में कुछ ना कुछ हमेशा सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए।

बच्चे, कर्ज, ज़िम्मेदारियां और थकावट आपके सीखने की इच्छा को दबा सकते हैं, इसलिए अगर आप 30 की उम्र से पहले कोई रोचक चीज सीख जाएंगी तो ये जीवनभर आपकी शख्सियत में चार चांद लगा देगा। आप खाना बनाना सीख सकती हैं, आप ड्राविंग करना या हॉर्स रायडिंग भी सीख सकती हैं।

जानवरों और प्रकृति से करें प्यार

अपने अंदर कुछ ऐसे शौक पालिए जिससे आप नेचर के करीब जा सकें। पालतू जानवरों को पालना या फिर पेड़-पौधे लगाना, नेचर को महसूस करना ये कुछ ऐसे शौक है जिसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने की कोशिश करें। इससे आप केयर करना सीखेंगी और किसी की फिक्र करना भी आपके व्यवहार में आ जाएगा।

खुद को फिट रखें

वैसे फिट रहना हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन लड़कियों को अपनी सेहत का पूरा ध्यान देना चाहिए। इस वह खुद को आकर्षित भी बना सकती है। इस समय की लापरवाही बाद में हानिकारक साबित हो सकता है। इसके लिए आप जिम जॉइन करें और रनिंग, योगा और कार्डियो एक्सरसाइज करें। वजन कम करना न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा कारक है बल्कि यह आपको अच्छा महसूस भी कराती है।

बदलें स्टाइल, पहचान बदलेगी

बदलें स्टाइल, पहचान बदलेगी

यह मत सोचें कि एक तरह का इस्टाइल आपके अंदर सूट करता है। इसलिए अपने स्टाइल में बदलाव लाइए। इससे आप और भी बेहतर बन सकती हैं। दरअसल एक लुक में रहना आपके तथा किसी और के लिए भी बोर फील करा सकता है।

आपके आस-पास के लोग भी ये चाहते हैं कि आप नए लुक्स अपनाएं। आप अपने बालों को कलर कर सकती हैं। इसके अलावा आप नया हेयरकट अपना सकती हैं या अपनी पसंद का टैटू लगवा सकती हैं।

माफ करना सीखें

आदमी गलतियों का पुतला होता है। जाने-अनजाने आपने भी कई गलतियां की होंगी। गलतियां रिश्तों में खटास लाने का काम करती हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप दूसरों की गलतियों को माफ कर दें। यदि आप किसी को माफ करके किसी रिश्ते को बचाने में सफल होती हैं तो बाद में आपको अच्छा महसूस होगा।

कोई एक नई भाषा जरूर सीखें

भाषाओं का ज्ञान आपके व्यक्तित्व में एक निखार ला देगा। ज्यादा भाषाएं सीखना आपके लिए कई मायने में लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान एक नई भाषा सीखने की कोशिश करें। अगर आप चाहती हैं कि दूसरा आपसे इंप्रेस हो तो फ्रेंच या स्पैनिश या इटैलियन भाषा का ज्ञान जरूर लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment