लाइफस्टाइल

इंडियन फूड खाने के फायदे

इंडियन फूड खाने के फायदे

हम भारतीय खाने के बहुत ही शौकीन है, इसलिए यहां के देशी डिश को बड़े ही प्यार से बनाया जाता है। देखा गया है कि हर राज्य का अपना-अपना पकवान होता है। ये पकवान उस राज्य के बारे में बताते हैं। हर राज्य की अपनी सामग्री है, जो किसी भी अन्य राज्य के लिए जानना मुश्किल होता है। जब आप पंजाब का पकवान सरसों का साग और मक्के की रोटी, गुजराती में धोकला और बंगाल में मिष्टी दोई का नाम सुनते हैं तो आपके मुंह में पानी आ जाता है।

भारतीय खाना न केवल स्वादिष्ट बल्कि सेहत से भरपूर होते हैं। इन पकवानों में अलग-अलग तरह की पड़ने वाली सामग्री आपको सेहतमंद रखते हैं। आज हम भारतीय पकवान और उसके फायदों के बारे में जानेंगे।

गुजराती ढोकला खाने के फायदे

गुजराती ढोकला खाने के फायदे

ढोकला गुजरात में बहुत लोकप्रिय हैं। गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा हैI तला हुआ न होने की वजह से ढोकला कैलोरी में बहुत ही कम होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होता है। आटा मिला होने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल होने की वजह इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है।
सुबह का नाश्ता हमें कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। हेल्दीर और टेस्ट के लिहाज से ढोकला सबसे अच्छा विकल्प है।

इडली खाने के लाभ

इडली साउथ इंडिया की सबसे फेमस पकवान है। यह न केवल स्वाद में भरपूर होता है बल्कि सेहत में भी बेमिशाल है। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत इडली को चावल और उड़हद दाल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इडली को स्टीम करके यानी भाप से बनाया जाता है। इसलिए इसमें फैट बहुत कम होता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इडली को नाश्ते में सेवन कर सकते हैं। इडली में बहुत कम सोडियम होता है, इसलिए दिल के लिए यह बहुत ही अच्छा आहार है। इडली में आयरन, कैल्शियम, फोलेट, विटामिन ए और विटामिन बी भी होता है।

इंडियन फूड खाने के फायदे

1. भारतीय भोजन में ताजे सब्जियों और फलों को शामिल किया जाता है, जो कई तरह से पकाई जाती है। इसे खाने से आपके शरीर को पोषक तत्वों को प्राप्ति होती है। इस प्रकार, भारतीय भोजन से आप स्वाद के साथ स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकते हैं।

2. भारतीय खाना में मसाले जैसे हल्दी, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का उपयोग किया जाता है, जिनमें औषधीय गुण होते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण माना जाता है।

3. भारतीय व्यंजन पूरे मसाले में समृद्ध है। अपने भोजन को पूरे मसालों जैसे कडी पट्ट, इलायची और दालचीनी के साथ पकाएं। अपने भोजन के स्वाद के लिए अधिक वसा का उपयोग करने की बजाय, मसालों का उपयोग करें।

4. पारंपरिक भारतीय भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और फाइबर शामिल होता हैं, जो आपके संतुलित आहार के लिए आवश्यक है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment