लाइफस्टाइल

लड़कियों को आकर्षित करने के तरीके

लड़कियों को आकर्षित करने के तरीके

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और आप चाहते हैं कि आपसे उनकी बात हो तो आपको उन्हें आकर्षित करने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा देखा गया कि लड़कियां उन लड़कों पर ज्यादा विश्वास करती हैं या उन पर आकर्षित होती जिनका मन बहुत ही मजबूत हो और हर परिस्थितियों को बहुत ही शांत तरीके से हैंडल करते हों। आइए हम आपको उन तरीको के बारे में बताते हैं जिससे आप लड़कियों को आकर्षित कर सकते हैं।

लड़कियों को कैसे करें आकर्षित

लड़कियों को आकर्षित करने के लिए स्टायलिस्ट बनें

ज्यादातर युवा स्टाइल के मामले में फिल्मों से प्रभावित होते हैं। ऐसा देखा गया है कि लड़कियां उन लड़कों से जल्दी आकर्षित हो जाती हैं, जो अपनी स्टाइल पर ध्यान देते हैं। उन्हें बोरिंग या एक तरह के स्टाइल वाले लड़के बहुत ही कम पसंद है। स्टायलिस्ट से व्यक्ति के मूड, शख्सियत और ड्रेसिंग सेंस का पता चलता है। वैसे स्टाइल का संबंध केवल व्यक्ति के कपड़े से नहीं है।

इसमें बात करने का ढंग, चाल और हेयर स्टाइल शामिल है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि लड़कियां आपसे आकर्षित हो तो अपने स्टाइल पर कुछ काम जरूर करें।

समस्या के हल के बारे में सोचें

समस्या के हल के बारे में सोचें

ऐसे बहुत से लोग है जिनके सामने यदि कोई समस्या आए तो जल्दी ही घबरा जाते हैं। ऐसी स्थिति में वह या तो गुस्सा करने लगते हैं या फिर रोने लगते हैं। आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसे लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं है। वह ऐसे लड़कों से ज्यादा आकर्षित होती हैं जो समस्या के बारे में कम और उसके हल के बारे में ज्यादा सोचें।

आपको बता दें किऐसे लड़के समस्या की जगह उसके हल के बारे में ज़्यादा सोचते हैं। वे समस्या के लिए किसी को दोष देने की जगह यह सोचते हैं कि उसके हल के लिए क्या किए जाने की दरकार है।

सेंस ऑफ ह्यूमर

यदि आपका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है तो आप कई लोगों को अपना फैन बना सकते हैं। यही सेंस ऑफ ह्यूमर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं और लड़कियां इसी सेंस ऑफ ह्यूमर पर मरती है। एक रिसर्च पर नजर डालें तो जिन लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है वह अन्य लोगों को बहुत जल्दी आकर्षित करते हैं। इतना ही नहीं वह अपने लिए बेहतर गर्लफ्रेंड ढूंढ़ने में भी सफल रहते हैं।

एडवेंचर को सही से हैंडल करें

एडवेंचर को सही से हैंडल करें

लड़कियां उन लड़कों पर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो कोई भी एडवेंचर करने से डरता नहीं हैं। वह बाइकिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कूबा डाइविंग से लेकर बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग में भाग लेता हो और उसे करने की कोशिश करता हो। यहां एडवेंचर का मतलब यह नहीं कि आप अपने जीवन को खतरे में डाल दें।

वैसे इन सब के अलावा व्यक्ति के जीवन में एडवेंचर वह भी है जब वह कई तरह के आर्थिक और सामाजिक समस्याओं को पीछे ढकेलते हुए आगे निकलता जाता है। इसलिए साहसी बनें कायर नहीं, साहस मनुष्य ही बुलंदियों को छूता है। लड़कियां ऐसे साहसी लड़के पर जरूर आकर्षित होती हैं।

ट्रेड के बारे में जानकारी रखें

लड़कियों उन लड़कों से बिलकुल भी आकर्षित नहीं होती जो किसी भी विषय पर जानकारी नहीं रखते। ऐसे लड़के बहुत हैं जो किसी भी विषय पर ब्लैंक हो जाते हैं। इसलिए अपनी जानकारी को बढ़ाएं। जानकारी बढ़ाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप नियमित रूप से आखबार पढ़िए और देश-विदेश की खबरों से अवगत रहिए।

पारिवारिक रहें

ऐसा देखा गया है कि जो लड़के परिवार की जिम्मेदारी को समझता है और अपने माता पिता और भाई बहन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाता है लड़कियां ऐसे लड़के पर जरूर आकर्षित होती हैं। उन्हें लगता है कि यह लड़का उनकी जिंदगी में आ जाए तो वह उनकी भी जिम्मेदारियों को निभाएगा।

जिसके अंदर शिष्टाचार हो

जिसके अंदर शिष्टाचार हो

आप शिष्टाचार से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। शिष्टाचार के माध्यम से ही मनुष्य का प्रथम परिचय समाज से होता है। अच्छा या बुरा, दूसरों पर कैसा प्रभाव पड़ता है यह हमारे उस व्यवहार पर निर्भर करता है जो हम दूसरों से करते हैं। अगर आपका व्यवहार दूसरों के प्रति बहुत ही क्रूर हो तो कोई भी आपसे आकर्षित नहीं होगा। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि लड़कियां आपसे आकर्षित हों तो हमेशा शिष्टाचार का ध्यान रखें और दूसरों की मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखें।

स्वार्थी मत बनें बल्कि दूसरों का रखें ख्याल

हमेशा अपने बारे में मत सोचें बल्कि दूसरों की सहायता कैसे की जा सकती हैं उसके बारे में भी सोचें। यह व्यवहार आपको भीड़ में बहुत ही अलग करेगी। इसलिए आप चाहते हैं कि लड़किया आप से आकर्षित हो तो आप अपने स्वार्थ को बाहर निकाल दें और कुछ कदम समाज सेवा की ओर बढ़ाएं।

दूसरे की बात को सूनें

एक अच्छा वक्ता बनने के लिए पहले अच्छा स्रोता होना जरूरी है। कुछ लोगों की अपने पार्टनर से शिकायत होती है कि वो उनकी बात ठीक से नहीं सुनते। या उनके पास उनकी बात सुनने के लिए वक्त नहीं होता। यदि आप किसी लड़की को आकर्षित करना चाहते हैं तो हमेशा अपनी बात रखने से पहले दूसरों की बात को अच्छे से सुनें और दूसरे के रूचि के बारे में बात करें और इसके अलावा अगर उसने कोई अच्छा काम किया है तो उसकी तारीफ करना मत भूलें। यह व्यवहार आपको लड़कियों के सामने आकर्षित बनाएगी।

एक अच्छा नेतृत्वकर्ता बनें

लड़कियां उन लड़कों पर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो किसी भी काम को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़कर संभालते हैं। अब चाहें ऑफिस में लीडरशिप की बात हो या फिर किसी ईवेंट में लीडरशिप की बात हो। अगर वह अपने नेतृत्व से सबकुछ सही तरह से मैनेज कर रहे हैं तो लड़किया ऐसे लड़कों से जरूर प्रभावित होती हैं।

अपनी बॉडी लैंग्वेज को बेहतर बनाएं

अपनी बॉडी लैंग्वेज को बेहतर बनाएं

एक अच्छी शारीरिक भाषा यानी बॉडी लैंग्वेज किसी भी इंसान को सफल बना सकता है। इंसान चाहे कितना भी मीठा क्यों न बोले, उसका व्यवहार कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर उसकी बॉडी लैंग्वेज में खोट है तो इसका सामने वाले पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि लड़कियां आपसे आकर्षित हो तो अपने बॉडी लैंग्वेज पर काम कीजिए। इससे अपका आत्मविश्वास भी दिखाना है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment