लाइफस्टाइल

लड़को को कैसे इम्प्रेस करे

लड़को को कैसे इम्प्रेस करे

अगर आप लड़की हैं और किसी लड़के को पसंद करती हैं, तो आपको इस बात का पता होना चाहिए कि उस लड़के को कैसे इम्प्रेस किया जाए। यह चीज आपको उस लड़के के करीब और ले जाएगी। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे बताएंगे, जिसकी बदौलत आप किसी लड़के को इम्प्रेस कर सकते हैं।

लड़को को कैसे इम्प्रेस करे

हमेशा नेचुरल बनकर रहें

हमेशा नेचुरल बनकर रहें

अगर आप किसी को पसंद करती हैं और उसे इम्प्रेस करना चाहती हैं, तो इस बात का ध्यान दीजिए कि आप उसके सामने नेचुरल बनकर रहें। आप किसी भी स्थिति में दिखावा न करें। ऐसी स्थिति में सामने वाला आपको गंभीर नहीं लेता है।

खूबसूरती के अलावा कोई और टैलेंट

किसी लड़के को इम्प्रेस करना है, तो केवल खूबसूरती ही आपके लिए जरिया न हो बल्कि आपके अंदर कोई खूबी है, तो उसे भी प्रदर्शित करने में न हिचकिचाएं। इससे लड़का आपके ऊपर बहुत जल्दी इम्प्रेस होगा। यहां खूबी से मतलब यह है कि आपका किसी फिल्ड में जबरदस्त जानकारी है।

लड़के के रूची को समझें

आपको हमेशा इस बात का ध्यान देना होगा कि लड़का किस चीज में रूची रखता है। यह किसी भी रिलेशन में सबसे महत्वपूर्ण चीज है। लड़का किसी चीज में रूची रख रहा है तो आप उसकी बातों को ध्यान से सुनें और हेल्दी कन्वर्सेशन करें।

किसी भी चीज को ज्यादा गंभिरता से न लें

किसी भी चीज को ज्यादा गंभिरता से न लें

अगर आप चाहते हैं कि कोई लड़का आपसे इम्प्रेस हो, तो आप छोटी-छोटी बातों पर गंभीरता न दिखाएं। इसलिए हमेशा स्माइल करते रहें और किसी भी जोक्स को गंभीरता से न लें। अगर आपको कोई जोक्स पसंद नहीं है, तो आप उस लड़के को मना कर सकते हैं।

थोड़ा अलग बनें

ज्यादातर लड़के उस तरह की लड़कियों को पसंद करते हैं, जो सबसे थोड़ा अलग हो। यहां अलग होने का मतलब यह नहीं है कि आप उलटी-सीधी हरकते करने लगें। आपको कुछ ऐसा करना होगा जिससे लड़का आपके काम की प्रशंसा करे।

उसके ऊपर पूरा ध्यान लगाइए

यदि आप किसी लड़के को इम्प्रेस करना चाहती हैं तो आप पूरी तरह से उसके ऊपर फोकस रखें। फोन पर या फिर इधर-उधर देखने की बजाय आप उसके ऊपर ध्यान दीजिए। यह चीज लड़के को आपके प्रति गंभीर बनाता है।

उसकी बातों को सुनें

अगर किसी लड़के को इम्प्रेस करना है, तो आप उसके जोक्स पर हंसिए, उसकी कहानियों को सुनें, यहां तक की आप उसके साथ फ्लर्ट भी कर सकती हैं। इससे लड़का आपके ऊपर जल्दी इम्प्रेस होगा।

लड़के कपड़े से ज्यादा आपके स्वभाव को देखते हैं

लड़के कपड़े से ज्यादा आपके स्वभाव को देखते हैं

किसी लड़के को इंम्प्रेस करने के लिए आपकी ड्रेस कुछ हद तक मायने रखती है लेकिन ड्रेस से भी सबसे ऊपर की चीज है आपका स्वभाव। अगर आपका स्वभाव गंदा है या फिर आपका अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं है, तो आप किसी भी स्थिति में लड़के को इम्प्रेस नहीं कर सकती हैं।

किसी चीज को न करें जज

अगर किसी लड़के को इम्प्रेस करना है तो आप उसकी हर बात जज न करें। आपको कोई चीज पसंद नहीं आ रही है, तो कह दीजिए। उसको जज करने की कोशिश मत कीजिए। अगर आप किसी की तारीफ नहीं कर सकती तो उसे अपमानित भी न करें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment