लाइफस्टाइल

पुरुषों के लिए ग्रूमिंग टिप्स

पुरुषों के लिए ग्रूमिंग टिप्स

यदि आप अपने शरीर का ख्याल रखते हैं, तो आपको यह सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए आप नियमित और संतुलित भोजन खाएं और शारीरिक व्यायाम का हिस्सा लें। इन सबके अलावा एक चीज और है, जो हर पुरुष को ध्यान देना चाहिए। दरअसल पुरुषों को अपने ग्रूमिंग के बारे में भी सोचना चाहिए। ये आदत उनके बिगड़ते काम को बना सकता है, तो आइए पुरुषों के लिए ग्रूमिंग टिप्स के बारे में जानते हैं।

पुरुषों के लिए ग्रूमिंग टिप्स

नाक के बाल को ट्रिम करना

नाक के बाल को ट्रिम करना

ऐसा देखा गया है कि पुरूषों के नाक के बाल बहुत ज्याददा बढ़ते हैं। अगर अपने व्यक्तित्व को निखारना है तो नियमित रूप से नाक के बाल को ट्रिम कीजिए। यह बहुत ही बुनियादी चीज है। ऐसे में डेट पर जाने से पहले या फिर इंटरव्यू में जाने से पहले नाक के बाल काट लें। इसके अलावा आप अपने कान और गर्दन से बालों को साफ करें।

आईब्रो

बहुत से पुरुष नहीं जानते कि उनके भौं या आईब्रो के साथ क्या करना है। ऐसा देखा गया है कि लड़कों के आईब्रो इतने बड़े होते हैं कि वह देखने बहुत ही भद्दे लगते हैं। अगर आपको आइब्रो ज्याकदा है तो या बढ़ी हुई है तो उसे ट्रिम कर लें।

रोजाना ब्रश और फ्लॉश करें

रोजाना ब्रश और फ्लॉश करें

ब्रशिंग और फ्लॉसिंग आपके दांतों से गंदगी को हटाने और मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है। रोजाना कम से कम दो मिनट के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए और फ्लॉशिंग करना मत भूलिए। यह भोजन के कणों और दंत पट्टिका को हटाने में मदद करता है, जो समय के साथ दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। रोजाना फ्लॉशिंग, दरारों में या दांत के बीच में फंस गया भोजन और पट्टिका को दूर करने में मदद करता है, जो लगातार मौखिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

दाढ़ी

कई साल पहले दाढ़ी उगाना बहुत ही आसान होता था। पहले लोग दाढ़ी को मनचाहे तरीके से रख लेते थे, लेकिन अब स्थिति बहुत ही बदल चुकी है। अब आदमी खुद की मार्केटिंग करता है और खुद को बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। दाढ़ी भी किसी के व्यक्तित्व को दर्शाता है इसलिए अगर दाढ़ी है, तो समय समय पर ट्रिम करते रहें।

अपने नाखूनों को ट्रिम करके रखें

पुरुषों के लिए नाखूनों को बड़े रखना अव्यवसायिक की निसानी है इसलिए पुरुषों को अपने नाखूनों को काटकर रखना चाहिए। गंदे, लंबे नाखूनों से उनका दूसरों के सामने बुरा इम्प्रेशन पड़ता है।

 

स्किन केयर टिप्स

स्किन केयर टिप्स

यह सुनिश्चित करें कि आपकी त्वचा चमक रही है और आप ताजा दिख रहे हैं या नहीं। इसके लिए आप दिन में कम से कम दो लीटर पानी का सेवन कीजिए। कोशिश करें कि सुबह ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। आपकी त्वचा में चमक आए इसके लिए आप पर्याप्त नींद लें ताकि आपकी आंखें सूजी हुई न हो, और आपकी त्वचा को पोषण रखने के लिए नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें। चेहरे पर साबुन लगाने से बचें, इससे नमी चली जाती है। फेशवॉश का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा मॉश्च राइज रहेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment