लाइफस्टाइल

सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़ाने के 8 आसान तरीके

ऐसा देखा गया है कि जिस व्यक्ति का व्यवहार मजाकिया होता है, लोग उसे बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर लड़कियां ऐसे इंसानों पर ज्यादा आकर्षित होती हैं। ऐसे इंसान खुद तो हमेशा हंसते ही हैं, साथ ही दूसरों को भी हंसाते हैं। दरअसल इस तरह के लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ही अच्छा होता है।

सेंस ऑफ ह्यूमर क्या होता है?

सेंस ऑफ ह्यूमर एक तरह का मजाक करने का सेंस होता है, जो किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का एक हिस्सा भी माना जाता है। इसमें व्यक्ति के पास क्षमता होती है कि वह अपने जोक्स से किसी को भी हंसा सकता है।

सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़ाने के आसान तरीके

लगभग सभी चीजों में जोक्स के पॉइंट को ढूंढें

लगभग सभी चीजों में जोक्स के पॉइंट को ढूंढें

सेंस ऑफ ह्यूमर को बढ़ाने के लिए आपको हमेशा सतर्क और फोकस रहना पड़ेगा। इस चीज का ध्यान दीजिए कि आप किन-किन चीजों पर जोक्स बना सकते हैं। दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है जिस पर जोक्स नहीं बन सकता। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कब और किस समय जोक्स बोलना समझदारी होगी।

शुरुआत सिंपल जोक्स से करें

अगर आप अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को सही करना चाहते हैं, तो आपको शुरुआत में सिंपल्स जोक्स के बारे में जानना होगा। इसके लिए इंटरनेट आपके लिए जरिया बन सकता है। जब आप सिंपल्स जोक्स बोलते हैं, तो आपके अंदर विश्वास आता है और आप और भी बेहतरीन तरीके से जोक्स को बोल पाने सक्षम हो पाते हैं।

मजाकिया लोगों को अब्जॉर्ब करें

अपना सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़ाने के लिए आपको मजाकिया लोगों को अब्जॉर्ब करना होगा। ऐसा देखा गया है कि बड़े-बड़े कॉमेडियन भी लोगों को अब्जॉर्ब करते हैं। ऐसे लोग जोक्स के लिए आपको कई तरह के आईडिया भी दे सकते हैं।

गिव-अप मत कीजिए

कई बार देखा गया है कि जब आप अपने दोस्तों को जोक्स सुनाते हैं, तो वह हंसता नहीं है और फिर आगे से आप जोक्स सुनाना बंद कर देते हैं। सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़ाना है तो आपको जोक्स सुनना नहीं छोड़ना चाहिए। बस आपको टाईमिंग का ध्यान देना चाहिए।

सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़ाने के रिलेक्स रहिए

सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़ाने के रिलेक्स रहिए

जिस व्यक्ति का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा रहता है वह हमेशा रिलेक्स रहता है। यही वजह है कि उसका ह्यूमर स्वाभाविक रूप से बाहर आता है। इसलिए आपको भी रिलेक्स रहना पड़ेगा। आप जोक्स बोलते समय घबराएंगे तो आप कभी भी बेहतर कॉमेडियन नहीं बन सकते।

हमेशा सकारात्मक रहिए और स्माइल करते रहिए

सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा करना है तो आपको हमेशा सकारात्मक रहने के साथ स्माइल करना होगा। यह टिप आपके लिए सबसे जरूरी है। अगर स्माइल नहीं करेंगे या फिर आप खुश नहीं रहेंगे तो कैसे आप उम्मीद करते हैं कि सामने वाला आपकी जोक्स पर हंसेगा।

हमेशा हंसते रहिए

सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़ाना है तो आप खुल कर हंसीए। अब चाहे वह दूसरे का जोक्स है या फिर आपका। इसलिए कभी भी अपनी हंसी को नहीं छुपाएं बल्कि उसे बाहर आने दीजिए।

स्टैंड अप कॉमेडी

अपना सेंस ऑफ ह्यूमर को बढ़ाने के लिए आप स्टैंड अप कॉमेडी जरूर देखिए। अगर आपको नहीं पता कि कहां से शुरू करना है, तो जो चीज लोकप्रिय है उसे देखना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा आपको किस तरह का जॉक्स पसंद है आप उस तरह के कॉमेडी को सुन या देख सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment