लाइफस्टाइल

सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे बनाएं

सुबह जल्दी उठने की आदत

सुबह जल्दी उठने की आदत न हो पाना आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती उभरकर लोगों के सामने आ रही है। लोग सुबह जल्दी उठने के लिए हर तरह से प्रयास करते हैं, लेकिन सुबह की गहरी नींद की वजह उठ नहीं पाते। आज हम बात करेंगे कि सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे बनाएं।

वैसे एक सवाल मन में उभर रहा है कि लोग सुबह जल्दी उठना क्यों चाहते हैं। दरअसल सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। इससे आप और ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं, इससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आप पूरे दिन अच्छा स्कोर भी कर पाते हैं, आप उर्जा से भरपूर रहते हैं तथा पूरे दिन काम करने के बाद रात को अच्छी भी नींद भी आती है।

सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे बनाएं

रात को जल्दी सोयें

रात को जल्दी सोयें

अगर आप चाहते हैं कि आप सुबह जल्दी उठें तो इसके लिए आपको पिछली रात को जल्दी सोने का प्लान बनाना होग। ऐसा देखा गया है कि कई लोग देर रात तक जगकर टीवी देखना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से वह सुबह जल्दी उठने में असमर्थ हो जाते हैं।

रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। समय से खाना खाने के बाद यदि आप टीवी देखने के बजाय जल्दी सो जाएं तो ये आदत लंबी और स्वस्थ जिंदगी देगी। इससे आप सुबह जल्दी उठेंगे और उर्जा से भरपूर रहेंगे।

सोते समय किसी भी तरह के डिसट्रैक्शन से बनाएं दूरी

ऐसा देखा गया है कि जब रात का सोने का वक्त आता है तो लोग इंटरनेट और फोन पर ज्यादा समय बिताने लगते हैं। यह आदत उनकी नींद को खराब करेगा और उन्हें सुबह जल्दी उठने में दिक्कत भी होगी। ऐसे में आपको इस तरह के डिसट्रैक्शन से दूरी बनाना होगा।

अलार्म को रखें दूर

अलार्म को रखें दूर

एक अलार्म घड़ी सुबह जल्दी जागने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शुरुआत में अगर आपको सुबह जल्दी उठने में परेशानी हो रही है, तो आप कुछ दिन के लिए अलार्म की सहायता ले सकते हैं। लेकिन ख्याल रहे कि उसे आपने बेड से दूर रखा हो। वर्ना हर बार की तरह उसे आप बंद कर दोबारा सो जाएंगे। अलार्म यदि दूर रहेगा, तो आपको उसे बंद करने के लिए भी बिस्तर से उठना ही होगा, और यह आपकी नींद उड़ाने के लिए पर्याप्त है।

सोने से पहले शराब, सिगरेट और सोडा से करें परहेज

नींद की कमी और शराब के इस्तेमाल का चलन युवा पीढ़ी खासतौर पर किशोरों में भी पाया गया है। अधिकतर लोग सोने से पहले शराब, सिगरेट और सोडे का सेवन करते हैं। यह चीजें नींद में खलल डालने का काम करते हैं और सुबह जल्दी उठने में परेशानी हो सकती है।

पानी रख लें

पानी रख लें

अपने बिस्तर के पास पानी भरकर रखें और नींद खूलते ही बिस्तर से उठकर सबसे पहले गिलास भरकर पानी पिएं। इससे सुबह न उठने का सारा आलस गायब हो जाएगा और नींद भी तुरंत गायब हो जाएगी।

अपने लक्ष्य को निर्धारित करें

लक्ष्यों को सही तरीके से स्थापित करना और उनके लिए गहन कारण बनाना सुबह में जागने के लिए एक बुनियादी आवश्यकता है। शुरुआती कुछ दिन सुबह जल्दी उठने में परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में सबकुछ सही हो जाएगा।

उपलब्धि के रूप में देखें

सुबह जल्दी उठने को आप इस रूप में लीजिए कि आपने कोई उपलब्धि हासिल की है। आप सोचिए कि आपने कोई एडवेंचर वाला काम किया है जिसे बहुत से लोग कर नहीं पाते हैं। सुबह उठने के प्रति यह स्वभाव आपको हर दिन जल्दी उठने के लिए प्रेरित करेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment