लाइफस्टाइल

सुबह उठने के बाद क्या करे

सुबह उठने के बाद क्या करे

दोस्त या मेंटर से प्रभावित होकर सुबह उठना तो हर कोई चाहता है लेकिन सुबह उठने के बाद क्या करे, इसके बारे बहुत ही कम लोगों को मालूम है। दरअसल सुबह उठकर आप अपनी बिगड़ी हुई लाइफ को सुधार सकते हैं। इसके लिए आप अपने मन को मजबूत करें और किसी तरह के डिस्ट्रक्शन को साइड में रखते हुए सुबह उठने का प्रयास कीजिए। आइए जानते हैं कि हमें क्या करना चाहिए।

सुबह उठने के बाद क्या करे

सबसे पहले जल्दी उठें

अगर दिन की शुरुआत अच्छी करनी है तो सुबह उठने के बाद क्या करे इस सवाल का जवाब जानने से पहले आपको सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी होगी। अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको कई सारे फायदे मिलते हैं जैसे इससे आपकी हेल्थ में सुधार देखने को मिलेगा, आप अपने प्रोडक्टिविटी को बढ़ा पाएंगे, आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, आपको एक्सरसाइज करने का समय मिलेगा और आपकी नींद लेने की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।

सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीजिए

सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीजिए

अब जब आप सुबह उठने लगे हैं तो आपको कुछ ऐसी आदतों को अपनाना चाहिए जिससे आप बेटरमेंट या सुधार की तरफ बढ़ते चले जाएं। इसके लिए आप सुबह में सबसे पहला काम आप पानी को गुनगुना गर्म कीजिए और कम से कम दो से तीन गिलास पानी पीजिए। आप चाहें तो बिना गर्म किए हुए पानी भी पी सकते हैं।

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने का फायदा यह है कि इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं और मल त्याग करने में भी कोई परेशानी नहीं आती। इसके अलावा जब आप लार के साथ पानी पीते हैं तो आपकी पाचन शक्ति बहुत ही मजबूत होती है। इससे मेटाबॉलिज्म सक्रिय हो जाता है और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

सुबह उठने के बाद कुछ खाएं

सुबह उठने के बाद 20 मिनट के अंदर आपको कुछ न कुछ खाना चाहिए। इसका मकसद यह यह है कि इससे आपकी मेटाबॉलिज्म की क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। आप पूरी उर्जा के साथ कोई भी काम कर पाओगे। आसान शब्दों में कहे तो मेटाबॉलिज्म हमारे शरीर का एनर्जी प्रोवाइडर होता है, जो शरीर के सेल्स को बनने में मदद करता है। यह भोजन को एनर्जी में बदलने का काम करता है।

दरअसल रात को सोने और सुबह उठने के बीच 7 से 8 घंटे का गैप हो जाता है। जब आप सुबह उठते हैं तो आपका एनर्जी लेकर डाउन रहता है। ऐसे में आपको उठने के साथ ही कुछ न कुछ खाना चाहिए।

सुबह उठने के बाद व्यायाम करें

सुबह उठने के बाद व्यायाम करें

सुबह फ्रेश होने के बाद व्यायाम जरूर करना चाहिए। व्यायाम से शरीर को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है, जो शारीरिक क्रियाकलापों में आपके प्रदर्शन को बढ़ा सकते हैं या चोटों के जोखिम को कम कर सकते हैं। यह आपकी मांसपेशियों को कुशलतापूर्वक काम करने में सक्षम बनाते हैं। आप अपने व्यायाम में कुछ शारीरिक गतिविधियों को भी शामिल कर सकते हैं जैसे जुंबा, वॉकिंग, साइकिलिंग, दौड़ना, तैराकी आदि।

अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो इससे न केवल आप अपने वजन को कम कर पाएंगे बल्कि इससे आपके मूड में सुधार देखने मिलेगा। इससे आपकी ऊर्जा में भी बढोतरी होगी और बेहतर नींद भी आएगी।

सुबह उठने के बाद योग औए ध्यान लगाइए

अगर आप सुबह उठने के बाद योग करते हैं तो आपको कई फायदे मिलेंगे। योग करने से आपके बॉडी में लचीलापन आएगा। इससे आपकी मांसपेशियों को ताकत मिलेगी तथा श्वसन, ऊर्जा और जीवन शक्ति में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा जब ध्यान लगाते हैं तो आप अनिंद्रा, तनाव और अवसाद को दूर कर पाते हैं। इससे आपकी थकावट भी दूर हो जाती है और मन शांत भी हो जाता है।

सुबह उठने के बाद वार्म शावर लीजिए

अध्ययनों से पता चला है कि वार्म शावर लेने से आपके ऑक्सीटोसिन के स्तर में कमी आ सकती है और चिंता कम हो सकती है।  वार्म शावर ठंड के लक्षणों को दूर करने के लिए एक प्राकृतिक दवा के रूप में कार्य करता है। यह न केवल आपकी ऊर्जा और ताजगी को बढ़ाएगा बल्कि आपके शारीरिक और मानसिक स्थिति में भी सुधार करेगा। यह आपके इम्यून और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, साथ ही यह वजन घटाने में मदद कर सकता है।

सुबह उठने के बाद ग्रीन टी का सेवन

सुबह उठने के बाद ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी शरीर के लिए लाभदायक होता है और सतर्कता को बढ़ावा मिलता है। इससे न केवल वजन कम करने में सहायता मिलती है बल्कि कई तरह की बीमारियों से लड़ने, ऊर्जा बढ़ाने और तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। यह एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरी हुई है जो शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव डालती है।

ग्रीन टी अल्जाइमर और पार्किंसंस के जोखिम को कम करने, बुढ़ापे में आपके मस्तिष्क की रक्षा कर सकता है। ग्रीन टी बैक्टीरिया को मार सकता है, जो दंत चिकित्सा में सुधार करता है और आपके संक्रमण के खतरे कम करता है।

सुबह उठने के बाद किताब पढ़ें

अगर आपके पास सुबह समय है तो आप किताब पढ़ने की आदत को अपनाइए। इससे आपकी जानकारी तो बढ़ेगी ही साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। प्रत्येक पुस्तक में कम से कम एक अच्छा विचार है जिससे आप सिखकर जिंदगी में सफलता हासिल कर सकते हैं।

सुबह उठने के बाद हेल्दी डाइट

सुबह उठने के बाद हेल्दी डाइट

सुबह उठने के बाद के सबसे जरूरी चीज यह है कि आप अपनी हेल्दी डाइट को बरकरार रखें। आपका नाश्ता सुबह 8 बजे तक हो जाना चाहिए। हेल्दी डाइट में आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप ओट्स और दलिया का भी सेवन कर सकते हैं। आपको सुबह की डाइट में घर का बना फ्रेश जूस भी शामिल करना चाहिए।

अगर आप भरपूर नाश्ता करते हैं तो आपको पूरे दिन उर्जा में कमी देखने को नहीं मिलेगी। नाश्ता खाने से आपके शरीर में साकारात्मक इफेक्ट होता है, यह आपकी मनोदशा को बढ़ाता है, आपकी एकाग्रता में सुधार करता है, यह स्वस्थ वजन बनाए रखने में भी मदद करता है। एक स्वस्थ नाश्ता आपको पूरे दिन लाभ प्रदान कर सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment